क्याें अलग होता है प्रेगनेंसी के बाद आने वाला पहला पीरियड?
शारीरिक बदलावों और हार्मोन में उतार-चढ़ाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जानें।

Image: ShutterStock
In This Article
गर्भावस्था जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आती है। इन्हीं बदलावों में मासिक धर्म भी शामिल है। प्रसव के बाद जब पहली बार पीरियड आता है, तो यह कई मायनों में भिन्न होता है। हर महिला प्रसव के बाद के पहले पीरियड में कुछ-न-कुछ अलग महसूस जरूर करती है। कुछ महिलाओं के लिए यह बदलाव अच्छा होता है, तो कुछ के लिए अधिक पीड़ादायक, लेकिन जो भी हो हर महिला के मन में यह बात जरूर आती है कि काश! मुझे इस बारे में पहले से पता होता। इसी वजह से हम आपको बता रहे हैं कि गर्भावस्था के बाद महिलाओं के पीरियड्स पहले से भिन्न क्यों होते हैं।

प्रसव के बाद पहला पीरियड कब शुरू होगा?
शिशु को जन्म देने के बाद पहला मासिक धर्म कब शुरू होगा यह मां पर ही निर्भर करता है। जी हां, अगर आप अपने बच्चे को स्तनपान नियमित रूप से करा रही हैं, तो करीब 6 महीने या फिर स्तनपान बंद करने के बाद ही पीरियड्स शुरू होंगे।
वहीं, जो माताएं बच्चे को बोतल से दूध पिलाती हैं या फिर बोतल और स्तनपान दोनों कराती हैं, तो उनके पीरियड्स डिलीवरी के पांच से छह हफ्ते बाद शुरू हो सकते हैं (1)।
इसके अलावा, जैसे ही आपका बच्चा स्तनपान करना कम कर देता है (एक दिन में दो या तीन बार), तो उस स्थिति में भी हल्के पीरियड्स शुरू हो सकते हैं। आमतौर पर इस दौरान महिलाओं को अनियमित व कम ब्लीडिंग वाले पीरियड्स होते हैं।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के पीरियड्स जल्दी क्यों नहीं आते?
जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उनके पीरियड्स हार्मोंस की वजह से जल्दी नहीं आते हैं (2)। दरअसल, प्रोलैक्टिन हार्मोन ब्रेस्ट मिल्क के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है, जो प्रजनन (रिप्रोडक्टिव) हार्मोन व पीरियड्स को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को बनने से रोकता है। इसी वजह से जब तक शिशु के स्तनपान के लिए दूध का उत्पादन पूरी तरह होता रहता है, महिला को पीरियड्स नहीं आते (1)।
लोचिया (Lochia) है या पीरियड्स?
शिशु को जन्म देने के बाद महिला को स्राव होता है, जिसे लोचिया कहा जाता है। यह योनि से निकलने वाला टिश्यू और रक्त होता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान गर्भाशय में बनता है। कई बार महिलाएं इसे पीरियड समझ लेती हैं, क्योंकि यह स्राव भी लाल रंग का होता है, लेकिन लोचिया समय के साथ-साथ रंग और प्रवाह में हल्का होता जाता है (2)। गहरे लाल रंग से भूरा, भूरे से पीला और फिर तीन से चार हफ्ते में लोचिया कलरलेस हो जाता है (3) (4)। अगर ऐसा आपके साथ भी हो, तो समझ जाएं कि यह गर्भावस्था के बाद का पहला पीरियड नहीं, बल्कि प्रसव के बाद होने वाला नॉर्मल डिस्चार्ज लोचिया है।
गर्भावस्था के बाद पहले पीरियड्स में होने वाले बदलाव
प्रसव के बाद पहला मासिक धर्म भले ही कभी भी शुरू हो, लेकिन इस दौरान आपको गर्भावस्था से पहले होने वाले पीरियड्स से थोड़े अलग अनुभव महसूस हो सकते हैं। क्या हैं वो बदलाव आइए जानते हैं:
- अनियमित पीरियड्स, यह तब होता है, जब आप आंशिक रूप से स्तनपान करा रहे होते हैं।
- पेट में ऐंठन प्रेगनेंसी से पहले होने वाले पीरियड्स से कम या ज्यादा हो सकती है।
- गर्भावस्था के बाद ज्यादा ब्लीडिंग सामान्य है।
- हल्के ब्लड क्लॉट्स का अनुभव कर सकती हैं। अधिक ब्लड क्लॉट होने पर एक बार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
उम्मीद करते हैं कि प्रसव के बाद होने वाले पहले पीरियड से संबंधित सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे। अब इसे पढ़कर आप पहले से ही निश्चित हो सकती हैं। साथ ही यहां दी गई जानकारी से आपको यह भी पता चल जाएगा कि प्रेगनेंसी के बाद होने वाले पीरियड्स में हो रहे बदलाव सामान्य हैं या नहीं। कभी भी कुछ भी असामान्य सा लगे, तो आप डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
Why First Postpartum Period Feels Unique
Watch this helpful video to understand why your first period post-pregnancy feels different, learn about timing, flow variations, and get care tips for smoother recovery!

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.