Written by , (एमए इन जर्नलिज्म)

प्यार लुटाने का कोई खास वक्त या दिन नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी प्यार जताने के लिए दिन का खास होना जरूरी बन जाता है। वैलेंटाइन डे उन्हीं खास दिनों में से एक है। यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही नहीं है, बल्कि यह दिन उन सभी प्यारे रिश्तों के लिए भी है, जो दिल से जुड़े हैं, जैसे – बच्चे का मां से, बहन का भाई से या एक दोस्त का दूसरे दोस्त से। ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए लोग कई तरह के काम करते हैं और गिफ्ट देना उन्हीं में से एक है।

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट की अहम भूमिका होती है, लेकिन कई बार लोग वैलेंटाइन गिफ्ट को लेकर लोग काफी उलझन में रहते हैं। इसी उलझन का समाधान स्टाइलक्रेज आपके लिए लाया है। यहां हम एक नहीं बल्कि 50 से भी अधिक वैलेंटाइन डे गिफ्ट के विकल्प लेकर आए हैं, तो देर किस बात की, वैलेंटाइन दिवस उपहार के लिए जुड़े रहिये इस लेख से।

लेख विस्तार से पढ़ें

75+ Valentine Gift Ideas | वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए – Valentines Day Gift Ideas in Hindi

यहां हम 50 से भी अधिक वेलेंटाइन डे गिफ्ट लेकर आए हैं। इनको हमने अलग-अलग केटेगरी में बांटा है। इन केटेगरी में गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी और दोस्त के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट शामिल हैं। हर रिश्ता खास होता है और हर रिश्ते में प्यार होता है। तो गिफ्ट तो सबके लिए बनता है न। अगर मन में है सवाल कि वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए, तो यहां है इसका जवाब। शुरुआत करते हैं गर्लफ्रेंड के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट से।

गर्लफ्रेंड के लिए सबसे अच्छे वेलेंटाइन गिफ्ट – Best Valentine Gift for Girlfriend

पहले केटेगरी में जानते हैं कि गर्लफ्रेंड को वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए। लड़कियों के लिए गिफ्ट चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनकी पसंद और नपसंद अक्सर बदलती रहती है। ऐसे में इस दुविधा को देखते हुए हम नीचे सबसे पहले गर्लफ्रेंड्स के लिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट के सुझाव लेकर आए हैं।  गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट कुछ इस प्रकार है:

1. सॉफ्ट टॉयज

Soft toys

सॉफ्ट टॉयज या टेडी बीयर लड़कियों के लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है। यह तोहफा देखकर लड़कियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान और खुशी आ जाती है। पुरुष चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उनकी पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर का भी सॉफ्ट टॉय ले सकते हैं। यहां दिया गया यह प्यारा सा खरगोश सॉफ्ट टॉय बेशक आपकी गर्लफ्रेंड का दिल जीत सकता है। इसका रंग भी काफी आकर्षक है, बिल्कुल एक प्यारे से बनी जैसा। इसके अलावा, यह रैबिट कई अलग-अलग रंगों में भी उपलब्ध है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उनके पसंदीदा के रंग का खरगोश सॉफ्ट टॉय भी चुन सकते हैं।

यहां से खरीदें

2. बैग सेट

Bag set

बैग एक ऐसी चीज है जो लड़कियों के पास जितने भी हो, उन्हें कम ही लगता है। आप अगर अपने गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह बैग सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कॉम्बो बैग में टोटे बैग, स्लिंग बैग, वॉलेट मौजूद है। यह गोल्डन और ब्लैक दो रंगों में उपलब्ध है और इसकी क्वालिटी भी काफी अच्छी है। यह कॉम्बो बैग गर्लफ्रेंड के लिए उत्तम वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है।

यहां से खरीदें

3. ब्रेसलेट वॉच

Bracelet watch

महिलाओं के लिए घड़ी भी आजकल एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है। आजकल मार्केट में महिलाओं के लिए कई तरह की डिजाइनर घड़ियां उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, आजकल घड़ियों को ब्रेसलेट का रूप भी दिया जा रहा है। उसी में शामिल है यह खूबसूरत घड़ी। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो यह घड़ी काफी खूबसूरत वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकती है। मशहूर ब्रांड की यह घड़ी न सिर्फ वक्त बताएगी, बल्कि पहनने वाले के हाथ की खूबसूरती भी बढ़ाएगी।

यहां से खरीदें

4. फायर स्टिक

Fire stick

अगर आपकी  गर्लफ्रेंड को वेब सीरीज या फिल्में देखने का शौक है, तो फायर स्टिक एक अच्छा वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, यूट्यूब और हॉट स्टार उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, व्यक्ति फोन, लैपटॉप और टैबलेट को भी इससे कनेक्ट कर सकता है। महिला मित्र के लिए यह गिफ्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां से खरीदें

5. बेस्ट गर्लफ्रेंड ट्रॉफी

Best Girlfriend Trophy

यही वक्त है जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को यह बता सकते हैं कि वो दुनिया की सबसे बेस्ट गर्लफ्रेंड है। इसके लिए बस आपको उन्हें बेस्ट गर्लफ्रेंड ट्रॉफी से नवाजना है। किसी भी गर्लफ्रेंड के लिए यह एक खूबसूरत और परफेक्ट वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। यह गिफ्ट उन्हें इस बात का एहसास दिलाएगा कि आपके जीवन में उनका एक खास स्थान है।

यहां से खरीदें 

6. लिपस्टिक

Lipstick

अगर आपकी महिला मित्र लिपस्टिक लगाने की शौकीन हैं, तो यह एक अच्छा वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। आप उनकी पसंदीदा रंग की लिपस्टिक का चुनाव कर उन्हें दे सकते हैं। आजकल लिपस्टिक के कई प्रकार जैसे – मैट और ग्लॉसी रंग भी बाजार में मौजूद है। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक का कॉम्बो पैक बनाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

7. कॉफी कप

Coffee cup

आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को कॉफी मग भी दे सकते हैं। आप उसमें कोट्स या तस्वीर बनवाकर भी दे सकते हैं। वहीं, ये कॉफी मग गिफ्ट के तौर पर देकर आप उन्हें ये एहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितनी परफेक्ट हैं। इसके अलावा, आजकल मैजिक कॉफी मग भी बहुत चर्चित है। मैजिक कॉफी मग में आप अपनी पसंद की तस्वीर लगा सकते हैं, जो गर्म पेय पदार्थ डालने के बाद ही उभर कर आती है। यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां से खरीदें

8. पेन स्टैंड या डेस्क ऑर्गेनाइजर

Pen stand or desk organizer

लड़कियां अपने टेबल को काफी सजाकर और आकर्षक बनाकर रखती हैं। ऐसे में आप उनके टेबल को और आकर्षक बनाने के लिए डिजाइनर पेन स्टैंड या टेबल पर रखने वाले शो पीस दे सकते हैं। यहां मौजूद यह डेस्क ऑर्गेनाइजर न सिर्फ दिखने में आकर्षक है, बल्कि इसमें पेन और पेंसिल के अलावा आपकी गर्लफ्रेंड अपनी जरूरत की छोटी-मोटी चीजें रख सकती हैं। इस तरह की चीजें लड़कियों को काफी लुभा सकती हैं।

यहां से खरीदें

9. गोल्डन रोज

Golden rose

फूल लगभग हर लड़की को पसंद होते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को फूल गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस गिफ्ट में अगर थोड़ा बदलाव कर दिया जाए, तो ज्यादा सरप्राइजिंग हो सकता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड को सामान्य फूल की जगह हमारे बताए गए गोल्डन गुलाब को वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकते हैं। यहां एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड भी इसके साथ मौजूद है। एक वक्त था जब ग्रीटिंग कार्ड के जरिए लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते थे। ऐसे में यह सुनहरा गुलाब और साथ में प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड एक क्लासिक गिफ्ट हो सकता है। साथ ही यह कॉम्बो आपकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर खुशी की चमक लाने का काम कर सकता है।

यहां से खरीदें

10. होम डेकोर

Home decor

कई लड़कियों और महिलाओं को घर सजाने का काफी शौक होता है। वे अक्सर होम डेकोर की चीजों की शॉपिंग करती रहती हैं। ऐसे में आप महिलाओं को होम डेकोर के तौर पर ये खूबसूरत स्टार लाइट्स दे सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो चीजें कस्टमाइज कराकर जैसे – उनके नाम का नेमप्लेट इत्यादि भी दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

11. फोटो हैंगिंग क्लिप्स

Photo hanging clips

कई लोगों के लिए ये नया हो सकता है। दरअसल, फोटो हैंगिंग क्लिप्स लाइट के साथ होते हैं और इसमें छोटे-छोटे क्लिप्स लगे होते हैं, जिसमें व्यक्ति अपनी या किसी खास व्यक्ति की छोटी-छोटी तस्वीरें लगा सकता है। यह घर की या ऑफिस डेस्क की शोभा बढ़ा सकता है। किसी महिला को देने के लिए यह भी एक अच्छा वैलेंटाइन डे गिफ्ट हो सकता है।

यहां से खरीदें

12. इंडोर गेम्स

Indoor games

आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को इंडोर गेम्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। एक वक्त था जब मजे से बैठकर लोग इंडोर गेम्स का आनंद उठाते थे। आजकल यह चलन कम सा होता चला गया है। ऐसे में पुरानी यादों को ताजा करने के लिए और वीकेंड में बाहर न जाकर साथ में थोड़ा वक्त बिताने के लिए इंडोर गेम्स एक अच्छा बहाना हो सकता है। आप उन्हें इंडोर गेम्स जैसे – कैरम, लूडो, फूसबॉल, स्क्रैबल या चेस गिफ्ट में दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

13. ज्वेलरी या एक्सेसरीज

Jewelry or Accessories

आप चाहें तो महिलाओं को कुछ मॉडर्न फैशन ज्वेलरी जैसे – कान की बालियां या चेन वैलेंटाइन डे गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसे तो आजकल कई तरह के नए-नए फैशन एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। इनमें सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि बेल्ट, बैग, ब्रेसलेट, अंगूठी और हेयर बैंड भी शामिल हैं। इन्हीं में यह ब्लैक और सिल्वर पेंडेंट भी मौजूद है, जो किसी भी मॉडर्न आउटफिट की शोभा बढ़ा सकता है।

यहां से खरीदें

14. स्माइली पिलो

Smiley pillow

सॉफ्ट टॉयज तो कई लड़कियों को पसंद होते ही हैं, साथ ही कई महिलाओं को स्माइली पिलो या डिजाइनर पिलो भी पसंद होते हैं। ऐसे में आप उन्हें इस तरह की चीजें भी वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। स्माइली पिलो देखकर आपकी महिला मित्र के चेहरे पर भी मुस्कान जरूर आ जाएगी। आप चाहें तो स्माइली पिलो का पूरा सेट भी वैलेंटाइन दिवस उपहार के रूप में दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

15. मेकअप किट बैग

Makeup kit bag

लड़कियां मेकअप प्रॉड्क्ट खरीदने से कभी भी बोर नहीं होती हैं। इन मेकअप प्रॉड्क्ट में काजल, लिप्स्टिक, लाइनर भी शामिल होते हैं। वे इन्हें खरीद तो लेती हैं, लेकिन अक्सर उन्हें अपने मेकअप प्रोडक्ट रखने में परेशानी होती है। ऐसे में अगर आपकी दोस्त भी फैशन डीवा है और उनके पास अच्छा-खासा मेकअप कलेक्शन है, तो आप उन्हें यह मेकअप किट बैग गिफ्ट कर सकते हैं। यह काफी हैंडी है और आसानी से इसे यात्रा के दौरान भी कैरी किया जा सकता है।

यहां से खरीदें

स्क्रॉल करें

लेख के इस भाग में जानते हैं, लड़कों के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स के बारे में।

बॉयफ्रेंड के लिए सबसे अच्छे वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentines Day Gifts for Boyfriend

अब बारी आती है लड़कों की। लड़कियों की तरह ही लड़कों के लिए भी वैलेंटाइन दिवस का उपहार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि अक्सर वे अपनी पसंद और नपसंद के बारे में बात नहीं करते हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदना काफी सोच-विचार करने का विषय हो सकता है। तो चलिए इस भाग में हम इसी मुश्किल को हल करने की कोशिश करते हैं। यहां है बॉयफ्रेंड के लिए 10 से भी ज्यादा गिफ्ट ऑप्शन दिए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं :

16. फोटो एल्बम

Photo album

लम्हों को तस्वीरों में कैद कर उसे यादगार बनाने से अच्छा और क्या हो सकता है। वैलेंटाइन डे गिफ्ट में अपने बॉयफ्रेंड के लिए फोटो एलबम का चुनाव करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चाहें आप कितने भी सेल्फी ले लें, लेकिन तस्वीरों को एल्बम में संजोकर रखने में जो खुशी मिलती है वो सेल्फी में कहां है। रील वाली फोटो की तो बात ही कुछ और है।

यहां से खरीदें 

17. चाभी रिंग

Key ring

अगर आपका बॉयफ्रेंड ड्राइव करता है, तो आप उन्हें स्पेशल कोट्स वाले या उनके किसी पसंदीदा कैरेक्टर का चाभी रिंग गिफ्ट में दे सकती हैं। जिनके बॉयफ्रेंड ड्राइव नहीं करते हैं, उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिंग को बैग में भी लगाया जा सकता है।

यहां से खरीदें 

18. ब्रेसलेट

Bracelet

महिलाएं अपने पार्टनर के स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए तरह-तरह के ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह (जैसे मेटल और लेदर) ब्रेसलेट आ चुके हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो कस्टमाइज ब्रेसलेट यानी पार्टनर और खुद का नाम अंकित करवाकर भी दे सकती हैं।

यहां खरीदें

19. मोबाइल फोन कवर

Mobile phone cover

मोबाइल फोन कवर वैलेंटाइन दिवस उपहार के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपने बॉयफ्रेंड को उनके व्यक्तित्व के अनुरूप एक अच्छा मोबाइल कवर दे सकती हैं। इसके अलावा, आप कस्टमाइज कराकर भी अपने दोस्त को मोबाइल फोन कवर दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

20. लैपटॉप स्किन

Laptop skin

मोबाइल की तरह ही लैपटॉप को आकर्षक बनाने के लिए भी कई चीजें बाजार में उपलब्ध हैं। लैपटॉप स्किन उन्हीं में से एक है। आजकल तरह-तरह के लैपटॉप स्किन ऑनलाइन मौजूद हैं। महिलाएं अपने बॉयफ्रेंड के लिए उनके फेवरेट फिक्शनल कैरेक्टर (काल्पनिक पात्र) या अन्य किसी डिजाइन का लैपटॉप स्किन वैलेंटाइन गिफ्ट दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

21. स्मार्ट वॉच

Smart watch

वैलेंटाइन डे गिफ्ट की बात करें तो घड़ी भी एक अच्छा विकल्प है। आजकल घड़ी के कई प्रकार बाजार और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। स्मार्ट वॉच या फिटबिट, जिससे सेहत के बारे में भी व्यक्ति जानकारी रख सकता है, कि अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। अपने बॉयफ्रेंड के सेहत का ध्यान रखने के लिए आप उन्हें यह स्मार्ट वॉच वैलेंटाइन दिवस उपहार के तौर पर दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

22. कार्ड

Card

एक वक्त था जब लोग कार्ड देकर अपनी दिल की बात चाहने वालों तक पहुंचाते थे। कई लोगों को आज भी यह अंदाज पसंद आता है। अगर आप भी ‘ओल्ड इज गोल्ड’ कहावत को मानते हैं तो, अपने बॉयफ्रेंड को एक प्यारा सा कार्ड और उसमें अपनी दिल की बात लिखकर दे सकती हैं। इसके साथ ही आजकल नए-नए डिजाइन के कार्ड भी उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें

23. इयरफोन

Earphones

वैलेंटाइन डे गिफ्ट की लिस्ट में इयरफोन का नाम भी शामिल है। आजकल तो तरह-तरह के रंग-बिरंगे इयरफोन भी मार्केट में उपलब्ध हैं, तो आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए उनकी पसंद का इयरफोन वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकती हैं। यह फंकी कलर का इयरफोन भी उन्हें काफी पसंद आ सकता है।

यहां से खरीदें

24. रेडियो

radio

हमने रेडियो को भी वैलेंटाइन गिफ्ट के लिस्ट में शामिल किया है। भले ही जमाना बदल रहा है, लेकिन कुछ चीजें आज भी चलन में हैं। रेडियो भी उन्हीं खूबसूरत चीजों में से एक है। अगर आपके बॉयफ्रेंड को पुराने गाने सुनना पसंद है, तो यह रेडियो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कारवां आज के रेडियो का एक नया रूप है। पुराने गाने से लेकर आपके शहर के नए रेडियो चैनल तक इसमें मौजूद होते हैं। यह छोटे और बड़े दोनों साइज में उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

25. पावर बैंक

Power bank

वैलेंटाइन गिफ्ट के लिए पावर बैंक भी एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आपके बॉयफ्रेंड के फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो उनके लिए पावर बैंक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वैलेंटाइन दिवस उपहार के रूप में इसे देकर आप इस बात की तसल्ली कर सकती हैं कि आपके चाहने वाले का फोन कभी डिस्चार्ज नहीं होगा। इससे आपकी चिंता काफी हद तक कम भी होगी।

यहां से खरीदें

26. फंकी वॉलेट

Funky wallet

अपने चहेते व्यक्ति को फंकी वॉलेट भी गिफ्ट में दे सकती हैं। यह भले ही थोड़ा सामान्य हो, लेकिन काफी उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। आजकल कई अच्छे डिजाइन और प्रिंट के भी वॉलेट उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें

27. ट्रिमर

Trimmer

आप अपने पार्टनर को ट्रिमर भी दे सकती हैं। यह एक ऐसी चीज है जो किसी भी पुरुष के काम आ सकती है। भले ही आपके बॉयफ्रेंड के पास पहले से ट्रिमर मौजूद हो, लेकिन एक नया ट्रिमर भी उनके विश लिस्ट में फिट हो सकता है। आजकल तो बाजार में और ऑनलाइन, ट्रिमर किट भी पाए जाते हैं। जिसमें एक ही सेट में अलग-अलग साइज के ब्लेड मौजूद होते हैं, तो क्यों न पुराने ट्रिमर को कुछ लेटेस्ट डिजाइन के ट्रिमर से बदला जाए।

यहां से खरीदें

28. गिटार

guitar

वैलेंटाइन गिफ्ट की अगर बात करें तो इसमें गिटार भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये प्यारा सा गिटार उपहार में देकर आप अपने बॉयफ्रेंड को कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

29. कैमरा

The camera

वैलेंटाइन गिफ्ट के लिए कैमेरा भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ आपके पार्टनर के लिए बल्कि आप दोनों के लिए काफी खूबसूरत तोहफा हो सकता है। यादगार लम्हों को भला कौन नहीं रोकना चाहता है। भले ही उन लम्हों को रोका न जा सके, लेकिन हमेशा के लिए कैद जरूर किया जा सकता है। अगर आपका बजट ज्यादा है तो डीएसएलआर कैमरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं किसी का बजट कम हो तो उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं है। आजकल इंस्टेंट का जमाना है तो कैमेरा कैसे पीछे रहे। यह इंस्टेंट कैमरा अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कैमरे से खींची गई तस्वीर तुरंत हाथ में आ जाती है। इन प्यारी तस्वीरों को आप बुलेटिन बोर्ड या एल्बम में रख सकते हैं।

यहां से खरीदें

30. मोबाइल फोन

mobile phone

कई पुरुषों की आदत होती है कि वो अपना फोन जल्दी नहीं बदलते हैं और एक ही फोन के सहारे सालों गुजार देते हैं। अगर आपके पार्टनर भी उन्हीं में से एक हैं तो यही वक्त है बदलने का, अरे! पार्टनर नहीं, पार्टनर का फोन बदलने का। अगर आपके पार्टनर ने पहले से ही किसी खास ब्रांड का फोन लेने की इच्छा जताई हो तो यही वक्त है, उन्हें सरप्राइज देने का।

यहां से खरीदें

और पढ़ें

अब हम पत्नियों को देने वाले कुछ खास वैलेंटाइन डे गिफ्ट के आइडिया देंगे।

पत्नी के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentine Day gift for Wife

पत्नियों के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स के लिए आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। आप उनके लिए ड्रेस से लेकर, ज्वेलरी जैसे कई उपहार खरीद सकते हैं। इसके अलावा, भी हम यहां कई और विकल्प दे रहे हैं, जिससे पत्नी के लिए गिफ्ट का चुनाव  करने में आपको मदद मिलेगी। तो पत्नी के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स कुछ इस प्रकार है:

31. फोटो वाली घड़ी

Photo watch

अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आप उन्हें वेलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर यह फोटो वाली वॉल क्लॉक भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस घड़ी में आप अपनी पसंद के हिसाब से अपनी शादी या पत्नी के साथ अन्य खूबसूरत फोटो को फ्रेम करवा सकते हैं। इसे वह बेडरूम, हॉल या डाईनिंग एरिया में भी सजा सकती हैं।

यहां से खरीदें

32. गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी सेट

Gold Plated Jewelery Set

हर महिला को गहने बेहद पसंद होते हैं। भले ही उनके पास कई तरह के गहने क्यों न हो, लेकिन गहने अगर उन्हें तोहफे में मिल जाए, तो उनका पूरा दिन बन सकता है। अगर लंबे समय से आपने अपनी पत्नी को कोई उपहार नहीं दिया है, तो उनका दिल खुश करने के लिए आप उन्हें यहां दी गई यह गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी सेट भी दे सकते हैं। यह काफी एथनिक है, जो भारतीय ड्रेस जैसे – साड़ी, सलवार-कमीज के साथ खूब जचेगा।

यहां से खरीदें

33. शोल्डर हैंड बैग

Shoulder hand bag

महिलाओं को शोल्डर हैंड बैग भी बेहद आकर्षित लगते हैं। इस वैलेंटाइन डे में आप उन्हें यह गिफ्ट भी दे सकते हैं। यह बेहद क्लासी शोल्डर हैंड बैग है, साथ ही यह तीन अलग-अलग कलर जैसे – क्रीम, मरून व काले रंग में उपलब्ध है। जिसे आप अपनी साथी के मनपसंद रंग के अनुसार गिफ्ट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

34. सेंटेड कैंडल

Sent candle

वैलेंटाइन डे के दिन अगर घर पर ही डिनर का प्लान बन रहा है, तो आप अपनी पत्नी को सेंटेड कैंडल भी गिफ्ट दे सकते हैं। यह न सिर्फ डिनर के वक्त काम आ सकता है, बल्कि रूम में जलाने से अरोमा थेरेपी की तरह भी मन को सुकून दे सकता है। यह आपकी वाइफ और आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना सकता है।

यहां से खरीदें

35. ओवर साइज टेडी बीयर

ओवर साइज टेडी बीयर

शादी के बाद अक्सर ऐसा माना जाता है कि लड़कियां मैच्यौर हो जाती हैं। मैच्यौर होने के बाद भी उनके अंदर कहीं न कहीं एक छोटा बच्चा छिपा होता है। इसलिए खिलौनों के प्रति उनके आकर्षण में कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में आप उन्हें यह ओवर साइज़्ड टेडी बीयर भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखकर उनकी आंखों में बच्चों सी चमक आ सकती है।

यहां से खरीदें

36. क्यूट कॉम्बो शो पीस गिफ्ट

Cute Combo Show Peace Gift

अपनी पत्नी को आप यह क्यूट कॉम्बो शो पीस सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें एक साथ आपको चार जोड़ें मिलेंगे, जिन्हें आपकी पत्नी अपनी पसंद की जगह पर डेकोर के तौर पर सजा के रख सकती हैं। साथ ही इन डोल्स का क्यूट अंदाज उन्हें बार-बार आपकी याद भी दिलाता रहेगा।

यहां से खरीदें

37. चॉर्म ब्रेस्लेट

Corm Bracelet

अपनी पत्नी को आप यह खूबसूरत इंफिनिटी चॉर्म ब्रेस्लेट भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। यह ड्रेस और कैजूअल वीयर के साथ बेहद प्यारा लगेगा। यह आकर्षक गोल्डन कलर में उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

38. फेशियल किट

Facial kit

अपनी महिला साथी को खुश करने के लिए आप उन्हें यह फेशियल किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह आसान 5 स्टेप्स का  फेशियल किट है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना सकता है। इसे वह कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं, यह इस पैक में ही बताया गया है। ध्यान रहे कि आपकी पत्नी इसे उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट भी करें।

यहां से खरीदें

39. ड्रेस

Dress

आप अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद के अनुसार इंडियन या वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कई महिलाओं को स्कार्फ का शौक भी होता है। ऐसे में उनके लिए डिजाइनर स्कार्फ का चुनाव भी किया जा सकता है। आप चाहें तो कस्टमाइज टी-शर्ट भी गिफ्ट में दे सकते हैं। यहां मौजूद यह प्यारा वेस्टर्न वीयर भी आप अपनी पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ड्रेस कई अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

40. ड्रीम कैचर

Dream catcher

लड़कियों को घर सजाने और छोटी-छोटी चीजों का शौक ज्यादा होता है। ऐसे में आप उन्हें ड्रीम कैचर भी दे सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार ड्रीम कैचर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है। यह बुरे सपनों को दूर रखने में मदद करता है। माना जाता है कि इससे अच्छे सपने आते हैं। इतना ही नहीं ये घर की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। तो आप अपनी वाइफ के लिए ये प्यारा ड्रीम कैचर भी ले सकते हैं।

यहां से खरीदें

41. विंड चाइम्स

Wind chimes

विंड चाइम्स भी लड़कियों या महिलाओं को देने का एक अच्छा विकल्प है। यह न सिर्फ गुड लक का प्रतीक है, बल्कि घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। वहीं, अगर इसे दरवाजे या खिड़की के सामने लगाया जाए, तो हवा की वजह से इसकी मधुर आवाज कानों को भी खूब भाएगी।

यहां से खरीदें

42. फुटवियर

Footwear

बैग्स और कपड़ों की तरह ही लड़कियो

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.

Mona Narang
Mona Narangब्यूटी एंड लाइफस्टाइल राइटर
.

Read full bio of Mona Narang