Written by , (एमए इन जर्नलिज्म)

शादी की पहली रात हर किसी के लिए खास होती है। इसे और भी स्पेशल बनाने में एक रोमांटिक सा गिफ्ट आपकी मदद कर सकता है। जी हां, शादी की पहली रात में पत्नी को एक बेहतरीन उपहार देकर उसे खुश किया जा सकता है। साथ ही रोमांटिक गिफ्ट या सरप्राइज आपकी सुहागरात को और भी यादगार बना देगा। अगर आप सुहागरात के लिए एक अच्छा सा गिफ्ट खरीदना चाह रहे हैं, तो इस लेख में दिए गए लिंक और गिफ्ट्स आइडिया की मदद ले सकते हैं।

शुरू करते हैं लेख

सीधे जानते हैं शादी की पहली रात के लिए गिफ्ट आइडियाज।

शादी की पहली रात पर पत्नी के लिए ख़ास गिफ्ट्स- 50+ Romantic Gifts For Wife on Wedding Night

शादी की पहली रात के लिए अपनी पत्नी को खास उपहार देने के लिए कुछ सूझ नहीं रहा है, तो इन फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर वाइफ को पढ़ें। इनमें से कुछ गिफ्ट पसंद करके आप नीचे दिए गए अमेजन लिंक से उन्हें खरीद सकते हैं।

1. 22 कैरेट गोल्ड रोज विद गिफ्ट बॉक्स50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के लिए गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार 22 कैरेट के इस गोल्डन रोज पर जरूर नजर डालें। यह लाल रंग का आर्टिफिशियल गुलाब है, जो मखमली बॉक्स में आता है। इस गुलाब के नीचे गोल्डन कलर की स्टिक लगी है। साथ ही इसमें प्यार का इजहार करने के लिए लव भी लिखा है। इसके अलावा, आप इसमें अपनी पत्नी की फोटो भी लगवा सकते हैं। बस तो नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए सोने की चमक से बेहतर और क्या होगा।

2. रोमांस वॉल स्टिकर

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

फर्स्ट नाइट के गिफ्ट के रूप में रोमांस वॉल स्टिकर को भी चुना जा सकता है। यह एक कस्टमाइज्ड स्टिकर है, जिसे बेडरूम में लगाया जा सकता है। इस स्टिकर में आप अपनी पत्नी के लिए स्पेशल मैसेज भी लिखवा सकते हैं। अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सगाई के दिन ली हुई फोटो का वॉल स्टिकर बनावा लें। यह गिफ्ट के तौर पर आपकी पत्नी को जरूर पसंद आएगा।

3. साड़ी

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

साड़ी एक ऐसा तोहफा है, जिसे देखते ही हर लड़की के चेहरे पर मुस्कुराहट आना लाजमी है। खासकर, जब साड़ी इतनी खूबसूरत हो। यह गुलाबी रंग की नेट की साड़ी है, जो अच्छी होने के साथ ही स्टाइलिश भी है। साथ ही इसमें एंब्रॉयडरी भी है, जो इसे रिच लुक देती है। इसी वजह से सुहागरात के गिफ्ट के रूप में आप इसे खरीद सकते हैं।

4. हेयर स्टाइलिंग कर्लर

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

हेयर कर्लर यानी बालों को घुंघराले बनाने वाला टूल भी आप अपनी वाइफ को गिफ्ट कर सकते हैं। जी हां, यह हेयर स्टाइलिंग टूल एक अच्छा सुहागरात गिफ्ट हो सकता है। भले ही इसका सुहागरात के समय से कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन यह एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे हर लड़की अपने पास रखना पसंद करती है। बिना किसी झिझक के आप इसे खरीद सकते हैं। बशर्ते, आपकी वाइफ को हेयर स्टाइलिंग पसंद हो।

5. मैक्सी ड्रेस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप अपनी प्यारी सी पत्नी को खूबसूरत सी ड्रेस भी बतौर सुहागरात गिफ्ट दे सकते हैं। यह एक लॉन्ग ड्रेस है, जो दिखने में स्टाइलिश और ट्रेंडी है। काली रंग की यह ड्रेस स्लीवलेस है और इसका बैक भी डिजाइनर है। इसमें काले के अलावा अन्य दो कलर भी मौजूद हैं, जिसे आप अपनी पसंद से या अपनी पत्नी के पसंदीदा रंग के हिसाब से खरीद सकते हैं।

6. गोल्ड रिंग

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप अपनी वाइफ को वेडिंग की पहली रात में गिफ्ट के तौर पर गोल्ड रिंग भी दे सकते हैं। यह 14 कैरेट गोल्ड की रिंग है। इसका डिजाइन बेहद आकर्षक है। साथ ही इस रिंग में हार्ट शेप भी बना हुआ है। यह रिंग एक मखमली बॉक्स में आती है। साथ ही रिंग बजट फ्रेंडली भी है। अगर आप सुहागरात के गिफ्ट में सोने का कुछ देना चाह रहे हैं, तो इससे परफेक्ट उपहार और कोई नहीं हो सकता।

7. नेकलेस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप बजट वाला गोल्ड प्लेटेड नेकलेस भी फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में खरीद सकते हैं। इस नेकलेस में कई सारे मोती लगे हैं, जिस वजह से यह नेकपीस और भी अच्छा लगता है। नेकलेस के अलावा इसके साथ इयररिंग और मांग टीका भी आता है। आप सुहागरात के समय अपनी पत्नी के गले में इसे सीधे पहना सकते हैं। इसे देखकर वो जरूर खुश होंगी।

8. चूड़ा

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

नई नवेली दुल्हन के हाथों में चूड़ा बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप अपनी वाइफ के लिए चूड़ा भी बतौर गिफ्ट खरीद सकते हैं। लाल रंग का यह चूड़ा मेटल का है, जिसके साथ कुछ गोल्डन चूड़ियां भी हैं। लाला और गोल्डन रंग से बना ये पूरा सेट बेहद सुंदर लगता है। अगर आप लाल रंग न चाहें, तो अन्य कलर भी खरीद सकते हैं।

9. वॉल क्लॉक

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

कहते हैं घड़ी किसी भी रिश्ते के अच्छी शुरुआत के लिए बेहतरीन तोहफा होती है। क्यों न फिर सुहागरात के समय एक ऐसी घड़ी दी जाए, जिसमें आप दोनों की तस्वीर लगी हो। जी हां, इस दीवार घड़ी में आप अपनी पत्नी या फिर दोनों की एक प्यारी सी फोटो लगा सकते हैं। साथ ही इसमें वाइफ के लिए एक अच्छा सा संदेश भी लिखवा सकते हैं।

10. आई लव यू बैलून

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

वाइफ के लिए सबसे अच्छा फर्स्ट नाइट गिफ्ट वही होता है, जिसे वो जीवन भर याद रखे। इसके लिए आप कुछ स्पेशल इंतजाम कर सकते हैं, जैसे यह आई लव यू बैलून। इसमें एलईडी लाइट है और आई लव यू लिखे हुए बैलून के साथ ही कई अन्य चमकीले गुब्बारे भी। इससे आप अपने पूरे कमरे को सजा लें और इसे देखते ही जो रिएक्शन आपकी पत्नी का होगा उससे बेशकीमती और कुछ नहीं है। शायद इससे बेहतर फर्स्ट नाइट गिफ्ट कुछ और नहीं हो सकता है।

11. पर्सनलाइज्ड हार्ट शेप फर पिलो

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

अगर फर्स्ट नाइट का गिफ्ट एक दिल हो तो कैसा होगा? आप फर वाला हार्ट शेप पिलो अपनी वाइफ को दे सकते हैं। इसके फर बहुत मुलायम है, जिसे छूते ही सॉफ्ट-सॉफ्ट एहसास होता है। इस पिलो यानी तकिए में आप अपनी पत्नी की प्यारी सी फोटो भी लगा सकते है। इसे बेड में सजाकर उन्हें सरप्राइज दें या गिफ्ट पैक कराकर सीधे उनके हाथों में दे दें।

12. क्लच

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

एक चमचमाता क्लच भी सुहागरात का अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इस क्लच में एक चेन भी लगी हुई है, जिसकी मदद से इसे लॉन्ग क्लच के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेन डिटैचेबल है, जिसे जब चाहे क्लच से निकाला या क्लच में लगाया जा सकता है। यह छह रंगों में उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी पत्नी के पसंद के रंग के क्लच का चुनाव कर सकते हैं।

13. गणेश स्टैच्यू

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

कहते हैं किसी भी काम की शुरुआत में भगवान गणेश को याद किया जाए, तो उससे ज्यादा शुभ कुछ और नहीं होता। ऐसे में क्यों न नए दांपत्य जीवन में भी कुछ ऐसा ही किया जाए। आप अपनी पत्नी को गणेश स्टैच्यू बतौर उपहार दे सकते हैं। इस स्टैच्यू में भगवान गणेश बांसुरी बजा रहे हैं, जिस वजह से यह मूर्ति बेहद आकर्षक और अद्भुत है।

14. गजरा

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

शादी की पहली रात आप अपनी पत्नी को गिफ्ट के रूप में बालों का गजरा भी दे सकते हैं। यह ऐसा वैसा गजरा नहीं, बल्कि छोटे-छोटे मोतियों से बना हुआ गजरा है। सुहागरात के समय आप इसे सीधे उनके बालों में लगा दें। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे आपकी पत्नी किसी भी खास अवसर पर दोबारा पहन सकती हैं। मेटल का होने की वजह से यह मुरझाता नहीं है और मोतियों की वजह से असली गजरे जैसा ही दिखता है।

15. नाइट ड्रेस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के दिन बीवी को लाल रंग की नाइट ड्रेस देना भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इस नाइट ड्रेस की सबसे खास बात यह है कि यह थ्री पीस ड्रेस है। जी हां, आप खरीदेंगे एक नाइट ड्रेस, लेकिन इसमें तीन पीस आते हैं। इसमें एक रोब ड्रेस है, एक टॉप व पजामा का सेट और एक फूल ड्रेस है। तीनों ही ड्रेस काफी सुंदर हैं, जो आपकी वाइफ को जरूर पसंद आएंगी।

16. शोपीस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के गिफ्ट के रूप में आप अपनी वाइफ को यह शोपीस भी दे सकते हैं। यह शोपीस आपके और आपकी पत्नी के प्यार को दर्शाता है। सिल्वर रंग का यह सुंदर स्टैच्यू है, जिसमें एक चांद बना हुआ है और चांद के ऊपर कपल बैठा हुआ है। यह दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक है। इस गिफ्ट को देखकर आपकी वाइफ के चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी।

17. बेडरूम नाइट लाइट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

अपनी वाइफ के लिए सितारे जमीन पर लाना चाहते हैं, तो इस गिफ्ट को खरीद सकते हैं। यह बेडरूम नाइट लाइट है, जिसे जलाते ही पूरा कमरा सितारों से भर जाएगा। इससे आप अपनी फर्स्ट नाइट को यादगार बना सकते हैं। यकीनन यह तोहफा आपकी पत्नी को जरूर पसंद आएगा। आखिर किसे अपनी सुहागरात चांद-सितारों के बीच मनाना पसंद नहीं होगा।

18. कपल मिनिएचर

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

कपल मिनिएचर भी सुहागरात के समय बीवी को देने वाला बेहतरीन और रोमांटिक गिफ्ट है। इसमें एक क्यूट कपल है, जिसने अपनी पत्नी को गोद में उठा रखा है और लड़की अपने पति को किस कर रही है। यह इतना खूबसूरत मिनिएचर है कि इसे देखते ही आपकी नई नवेली दुल्हन के मुंह से ‘वाओ’ जरूर निकलेगा। लड़की को गोद में उठाने वाले इस कपल मिनिएचर के अलावा दूसरी पोजीशन वाले मिनिएचर भी अमेजन में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। सभी अपने आप में ही बेस्ट हैं।

19. ब्रेसलेट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

ब्रेसलेट को भी फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर वाइफ के रूप में खरीद सकते हैं। यह रोज़ गोल्ड कलर का ब्रेसलेट है, जिसके ऊपर कई चमकदार क्रिस्टल भी लगे हुए हैं। आपकी वाइफ के हाथ में यह ब्रेसलेट खूब जचेगा, क्योंकि यह स्टाइलिश और ट्रेंडी है। आप सुहागरात के समय इसे खुद अपनी वाइफ के हाथों में पहना सकते हैं।

आगे और हैं फर्स्ट नाइट गिफ्ट्स

20. ज्वेलरी बॉक्स

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के गिफ्ट के तौर पर आप अपनी पत्नी को ज्वेलरी बॉक्स भी दे सकते हैं। यह लकड़ी से बना ज्वेलरी बॉक्स है, जो दिखने में काफी आकर्षक है। इसका डिजाइन सीढ़ी जैसा है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है। इसमें भूरे रंग का शाइनी कलर है, जिस वजह से यह आपकी नई नवेली दुल्हन को जरूर पसंद आएगा।

21. हैंड वॉच

हैंड वॉच

आप वाइफ को फर्स्ट नाइट पर हाथ घड़ी भी दे सकते हैं। यह फास्ट ट्रैक कंपनी की घड़ी है, जो महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है। इस घड़ी के डायल का बैकग्राउंड कलर पिंक है, जो काफी आकर्षक लगता है। यह सिल्वर मेटल की वाटर प्रूफ घड़ी है। इसी वजह से यह घड़ी सुहागरात का एक बेहतरीन और खूबसूरत तोहफा हो सकता है।

22. थ्री-डी एलईडी लैंप

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में यह थ्री डी एलईडी लैंप दे सकते हैं। यह कस्टमाइज्ड लैंप है, जिसमें आप अपना और अपनी पत्नी का नाम लिखवा सकते हैं। इसमें चार दिल बने हुए हैं, जो बेहद सुंदर लगते हैं। यह हार्ट 14 रंग बदलता है, जिसमें लाल, नीला, पीला, हरा जैसे कई अन्य रंग शामिल हैं। इसे सुहागरात के समय आप अपने कमरे की टेबल पर सजा सकते हैं या फिर अपनी पत्नी के हाथ में देकर इस लैंप को जलाकर उन्हें दिखा सकते हैं।

23. आर्ट स्टैच्यू

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

लाल रंग का लव आर्ट स्टैच्यू भी सुहागरात का एक रोमांटिक तोहफा हो सकता है। इसमें छोटे-छोटे गुलाब के डिजाइन वाला स्टैंड बना हुआ है और इस स्टैंड पर एक लड़का और लड़की डांस कर रहे हैं। यह डांसिंग कपल बहुत प्यारा लग रहा है। इसमें सफेद रंग से लव लिखा हुआ है। साथ ही इसमें एक लैंप भी है। इस खूबसूरत से तोहफे को देखकर आपकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी।

24. गोल्डन मेटल टॉर्टोइस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

कहते हैं कछुआ गुड लक लेकर आता है। ऐसे में क्यों न शादी के पहले दिन की शुरुआत अपनी वाइफ को यह गुड लक गिफ्ट देकर की जाए। जी हां, यह गोल्डन रंग का मेटल टॉर्टोइस आप दोनों के जीवन में खुशहाली जरूर लेकर आएगा। इस टॉर्टोइस को देखकर आपकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी, क्योंकि महिलाएं समझती हैं कि जीवन के नए शुरुआत में गुड लक कितना जरूरी होता है।

25. मैजिक कुशन

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

अगर आपको सुहागरात गिफ्ट समझ नहीं आ रहा है, तो मैजिक कुशन खरीद सकते हैं। यह चमकीला कुशन है, जिसमें आप सिर्फ अपनी पत्नी या खुद के साथ की एक फोटो लगवा सकते हैं। इस कुशन के सितारों को जब हाथ से आप हटाएंगे, तो इसमें लगी फोटो नजर आएगी। इसी वजह से इसे मैजिक कुशन कहा जाता है। आप अपनी पत्नी के हाथों में इसे थमाकर उन्हें सितारे हटाकर दिखा सकते हैं।

26. पर्स

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

पर्स भी एक अच्छा फर्स्ट नाइट गिफ्ट हो सकता है। आप पर्स को गिफ्ट रैप करके उनके हाथों में रख सकते हैं। यह नीले रंग का पर्स है, जिसमें तीन डिजाइनर फूल लगे हुए हैं। हर फूल एक अलग रंग का है और ये सभी पर्स की शोभा को और बढ़ाते हैं। इस पर्स में लंबी बेल्ट भी है, जिस कारण इसे लॉन्ग बैग की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

27. चॉकलेट पैक

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

चॉकलेट पैक को भी आप सुहागरात के गिफ्ट के तौर पर खरीद सकते हैं। जी हां, नए रिश्ते की शुरुआत मिठास से हो, तो उससे बेहतर क्या होगा। आप अपनी वाइफ के लिए बड़ा सा चॉकलेट का पैक ले सकते हैं। बस इस बात का ध्यान दें कि उन्हें चॉकलेट पसंद है या नहीं, क्योंकि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें चॉकलेट पसंद नहीं होता। अगर ऐसा है, तो आप उनके लिए उनकी पसंद की कुछ और मीठी चीज खरीद सकते हैं।

28. बॉडी गिफ्ट सेट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

बॉडी गिफ्ट सेट भी एक अच्छा सुहागरात गिफ्ट हो सकता है। इसमें बॉडी पॉलिश, हैंड एंड बॉडी लोशन, शावर जेल, शुगर स्क्रब और लूफा है। एक तरह से यह स्पा पैक है। इससे स्किन एक्सफोलिएट करके त्वचा को गहराई से साफ किया जा सकता है। इसे आपकी वाइफ रोजाना लग्जरी बाथ लेने के लिए और नहाने के बाद शरीर को मॉइस्चराइज करने के लिए किया जा सकता है।

29. डक शो पीस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

घर में प्यार और समृद्धि लाने के लिए बतख का जोड़ा रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्यार और खुशहाली से भरने के लिए अपनी पार्टनर को बतख का जोड़ा बतौर सुहागरात गिफ्ट दे सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर बतख का जोड़ा है, जो एक दूसरे को किस कर रहे हैं। इस रोमांटिक गिफ्ट को देखकर आपकी पत्नी स्माइल जरूर करेंगी।

30. मोबाइल फोन

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप अपनी वाइफ को फर्स्ट नाइट में मोबाइल फोन भी दे सकते हैं। जी हां, मोबाइल उनको जिस ब्रांड का पसंद हो, वो उनके लिए खरीद दें या फिर आप यह फोन भी खरीद सकते हैं। यह लेटेस्ट फोन है, जिसमें कई सारे फीचर हैं। साथ ही ज्यादा महंगा भी नहीं है। इस फोन का कलर जेड ब्लेक है, जो आपकी वाइफ को जरूर पसंद आएगा।

31. टेडी ट्राई साइकिल

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप अपनी नई नवेली दुल्हन को टेडी ट्राई साइकिल भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इस ट्राई साइकिल में दो टेडी है। एक लाल रंग का और एक सफेद रंग का। लाल रंग का टेडी साइकिल चला रहा है और सफेद रंग टेडी बास्केट में बैठा हुआ है। इस क्यूट से गिफ्ट को आप अपनी प्यारी वाइफ के लिए चुन सकते हैं। इस खूबसूरत उपहार को देखकर आपकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।

32. इयर रिंग

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

ईयर रिंग भी सुहागरात के गिफ्ट का एक अच्छा विकल्प है। यह गोल्ड प्लेटेड रिंग है, जो दिखने में काफी स्टाइलिश है। इसमें कई सारे चमकदार क्रिस्टल लगे हुए हैं। साथ ही नीचे एक काले रंग का स्टड भी लगा हुआ है। कानों में पहनने पर यह बहुत ही शानदार लगता है। इसे शादी और अन्य पार्टी में आपकी वाइफ पहन सकती है। इसे देखकर आपकी वाइफ के चेहरे पर एक नई चमक जरूर आएगी।

33. परफ्यूम

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

पहली रात में पत्नी को क्या उपहार दें समझ नहीं आ रहा है, तो आप अपनी वाइफ को परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। यह यार्डले का परफ्यूम है। इसकी खुशबू काफी मनमोहक है। बेशक, यह आपकी पत्नी को पसंद आएगा। इस परफ्यूम के साथ इस कंपनी का एक डियोड्रेंट भी मिलता है। जी हां, 100 एमएल परफ्यूम के साथ 150 एमएल का डियोड्रेंट भी आता है। यह कॉम्बो पैक आपकी वाइफ को जरूर पसंद आएगा।

34. सूट सेट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप अपनी वाइफ को सूट सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह रेडीमेड सूट है, जो दिखने में काफी अच्छा और स्टाइलिश लगता है। इस लाल रंग के इस सूट सेट के साथ गोल्डन कलर का दुपट्टा भी है, जो क्लासी लगता है। इसका मटेरियल कॉटन है, जिसे आपकी वाइफ जरूर पसंद करेंगी और करे भी क्यों न लाल रंग नई नवेली दुल्हन पर फबता जो है।

35. लव रोज रिंग

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

लव रोज रिंग एक परफेक्ट फर्स्ट नाइट गिफ्ट हो सकता है। यह दिखने में बेहद सुंदर लगती है, क्योंकि इस रिंग के ऊपर कई सारे लाल रंग के गुलाब लगे हुए हैं। ये लाल रंग के गुलाब हरदम आपकी पत्नी को आपके प्यार का एहसास दिलाते रहेंगे। आप रूम में जाते ही उनका हाथ पकड़कर यह रिंग उन्हें पहना सकते हैं। साथ ही प्यार से आप उनका हाथ भी चूम सकते हैं। बस तो इससे बेहतर फर्स्ट नाइट गिफ्ट और क्या हो सकता है।

पढ़ते रहें फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर वाइफ

36. वुडन फ्रेम सेट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के लिए कोई गिफ्ट नहीं सूझ रहा है, तो आप वुडन फ्रेम सेट भी खरीद सकते हैं। लकड़ी से बना होने की वजह से यह आकर्षक और एकदम अलग लगता है। इस फ्रेम सेट में आप ऑनलाइन ही फोटो एनग्रेव करवा सकते हैं, वो भी हार्ट शेप में। आप इसमें सिर्फ वाइफ की या फिर खुद के साथ की एक क्यूट सी तस्वीर लगवा सकते हैं। साथ ही इसमें कोई प्यारा सा मैसेज या एक दूसरे का नाम लिखवा सकते हैं।

Buy Now From Amazo

37. कपल कट आउट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

एक अलग-सा और फिल्मी गिफ्ट अपनी वाइफ को देना चाहते हैं, तो यह कपल कटआउट परफेक्ट है। इसमें फिल्मी अंदाज में पति अपनी पत्नी को गोद में उठा रहा है। आप अपनी और वाइफ की क्यूट सी फोटो भेजकर इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं। यह छह इंच लंबा कटआउट है, जो लकड़ी से बना है। इसी वजह से सुंदर होने के साथ ही यह गिफ्ट टिकाऊ भी है। इसे देखकर आपकी पत्नी जरूर खुश होंगी।

38. टेडी

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

फर्स्ट नाइट में आप अपनी वाइफ को एक क्यूट सा टेडी भी दे सकते हैं। इस टेडी की खासियत यह है कि इसे आर्टिफिशियल फूल से बना हुआ है। लाल रंग के छोटे-छोटे गुलाब के फूल से बना होने की वजह से यह टेडी काफी सुंदर लगता है।

39. रोमांटिक एक्सप्लोजन बॉक्स

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के समय एक रोमांटिक गिफ्ट देना है, तो यह एक्सप्लोजन बॉक्स भी दे सकते हैं। इस एक बॉक्स में कई सारे फोल्ड हैं। हर फोल्ड में आप एक रोमांटिक मैसेज अपनी पत्नी के लिए लिख सकते हैं। संदेश के साथ ही आप कुछ प्यारी तस्वीरें भी इसमें लगा सकते हैं। इसे खोलने में होने वाली एक्साइटमेंट और इसमें लिखे मैसेज से उनके चेहरे पर आने वाली मुस्कान प्राइसलेस होगी।

40. मेकअप ब्रश

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आपकी वाइफ को अगर मेकअप करना पसंद है, तो आप उन्हें मेकअप ब्रश भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस मेकअप ब्रश सेट में हर तरह के मेकअप को लगाने वाले ब्रश मौजूद हैं। इसमें आई लेश कर्लर, आई लाइनर, ब्लश जैसे करीब 24 जरूरी ब्रश हैं। इससे सभी तरह के मेकअप करने में मदद मिल सकती है।

41. हार्ट शेप पेंडेंट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

हार्ट शेप पेंडेंट भी एक अच्छा फर्स्ट नाइट गिफ्ट आइडिया हो सकता है। यह 18 कैरेट गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट है। यूं तो आप सोने का भी खरीद सकते हैं, लेकिन यह भी सोने से कुछ कम नहीं है। हार्ट शेप का यह पेंडेंट खुलता भी है, जिसके अंदर आप अपनी वाइफ की फोटो लगाकर उन्हें दे सकते हैं। इसके अलावा, आई लव यू वाइफ वाला मैसेज भी उसमें लिखवा सकते हैं। यह करीब ढाई इंच लंबा पेंडेंट है।

42. लव माई वाइफ मग

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के तोहफे के रूप में आप पत्नी को आई लव माई वाइफ मग दे सकते हैं। इस गिफ्ट को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आनी पक्की है। ऐसी कौन सी पत्नी होगी, जिसे अपने पति से आई लव माई वाइफ मग लेना पसंद न हो। इस मग को आपकी वाइफ रोजाना चाय या कॉफी पीने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें, तो इसे उपहार के तौर पर देने के बजाए इसमें सीधे दूध, चाय या कॉफी लाकर उन्हें दे सकते हैं। इससे वो सरप्राइज हो जाएंगी।

43. कुमकुम बॉक्स

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर वाइफ खरीदना चाह रहे हैं, तो कुमकुम बॉक्स भी ले सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर कुमकुम बॉक्स है, जिसमें आपकी पत्नी सिंदूर रख सकती हैं। आप चाहें, तो रोज खुद से अपनी पत्नी को इस कुमकुम के डिब्बे से सिंदूर लगा सकते हैं। इसमें गोल्डन और सिल्वर दो तरह के रंग हैं, जिस वजह से यह डिब्बी बहुत ही आकर्षक लगती है।

44. मेकअप किट

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

सुहागरात के गिफ्ट के लिए क्या खरीदें समझ नहीं आ रहा है, तो आप मेकअप किट भी खरीद सकते हैं। यह मेबलीन मेकअप किट है, जिसमें लिपस्टिक, काजल, फाउंडेशन और मस्कारा है। इसमें मौजूद लिपस्टिक लाल रंग की है, फाउंडेशन बेज कलर का और मस्कारा व काजल काले रंग के हैं। रोजाना मेकअप में इन सभी चीजों की जरूरत पड़ती है, इसलिए यह गिफ्ट आपकी वाइफ को जरूर पसंद आएगा।

45. म्यूजिकल शो पीस

50+ First Night Gift Ideas For Wife In Hindi

आप अपनी वाइफ को एक क्यूट सा तोहफा देना चाहते हैं, तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। यह एक क्यूट म्यूजिकल शो पीस है। गुलाबी रंग का यह शो पीस दिखने में बेहद आकर्षक है। इसमें एक झूल

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown


Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.

Mona Narang
Mona Narangब्यूटी एंड लाइफस्टाइल राइटर
.

Read full bio of Mona Narang