
Image: ShutterStock
विषय सूची
पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ विशेष अवसरों पर उन्हें कुछ खास तोहफे दिए जा सकते हैं। खासकर, बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उन्हें कोई यादगार गिफ्ट दिया जा सकता है। यही वो खास मौका होता है, जब आप उन्हें स्पेशल महसूस करा सकती हैं। मार्केट और शॉपिंग वेबसाइट पर आजकल तरह-तरह के लड़कों के लिए गिफ्ट उपलब्ध हैं। वैसे देखा जाए तो गिफ्ट का चुनाव करना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए, स्टाइलक्रेज बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट का चुनाव करने में आपकी मदद जरूर करेगा। यहां जानिए 50 अलग-अलग बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट।
1. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा क्या हो सकता है। बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम लिया जा सकता है। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें दे सकती हैं, जिससे पुरानी यादें भी ताजा हो जाएं।
2. पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल
बॉयफ्रेंड तक जन्मदिन की शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए आप पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल का चुनाव कर सकती हैं। इस बल्ब के आकार की बोतल में 52 पर्चियां दी जाती हैं, जिनमें अपने मन की बात लिखकर आप अपने बॉयफ्रेंड को दे सकती हैं। यह गिफ्ट न सिर्फ उन्हें आपके प्यार का एहसास कराएगा, बल्कि आपकी बातों को याद रखने में भी उनकी मदद करेगा।
3. वॉलेट
अगर आपके पार्टनर को कैश, कार्ड, आई-कार्ड आदि संभालने में समस्या होती है, तो आप उन्हें एक वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट में वॉलेट एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इनमें कई कलर और डिजाइन आते हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद अनुसार चुनाव कर सकती हैं।
4. लैपटॉप बैग
लड़कों के लिए गिफ्ट में लैपटॉप बैग का चुनाव किया जा सकता है। यह बैग लैपटॉप के साथ, चार्जर, डायरी, पेन और ऑफिस के अन्य जरूरी सामान को रखने के काम आ सकता है। मार्केट और ऑनलाइन विभिन्न रंग और डिजाइन के लैपटॉप बैग उपलब्ध हैं। बॉयफ्रेंड की पसंद का बैग चुनकर आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही आप लेदर या कपड़े का बैग भी खरीद सकती हैं।
5. घड़ी
लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट लेने की बात हो तो घड़ी देना एक अच्छा विचार हो सकता है। इनमें अलग अलग डिजाइन उपलब्ध हैं। अपने बजट और पसंद के अनुसार आप अपने पार्टनर के लिए मनचाही घड़ी ले सकती हैं।
6. डायरी
अगर आपके पार्टनर को लिखना पसंद है या उन्हें डायरी रखने का शौक है तो आप उन्हें तोहफे में एक खूबसूरत सी डायरी दे सकती हैं। यह एक ऐसा तोहफा है जो किसी को भी बिना सोचे दिया जा सकता है। कुछ खास तरह से पन्नों के साथ, बाजार में हैंडमेड डायरी भी उपलब्ध हैं, जो ज्यादा महंगी भी नहीं होती और दिखने में भी खास लगती हैं। आप चाहें तो डायरी को पर्सनलाइज भी करवा सकती हैं।
7. पेन
पेन एक ऐसा तोहफा है, जिसे लड़कों को जन्मदिन के साथ अन्य अवसरों पर भी दिया जा सकता है। यह हर किसी के काम आता है। फिर चाहे वो किसी नौकरी में क्यों न हों। अगर आप एक डायरी दे रहीं है तो उसके साथ एक पेन देना तो बनता ही है।
8. परफ्यूम
तरोताजा और महकता हुआ रहना किसे नहीं पसंद होता। ऐसे में बात जब लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट की करें तो उन्हें मनमोहक सी खुशबू वाला एक परफ्यूम दिया जा सकता है। यह परफ्यूम उन्हें महकाने के साथ आपकी याद भी दिलाता रहेगा।
9. पर्सनलाइज्ड कुशन
इन पर्सनलाइज्ड कुशन में आप अपने पसंद की फोटो या डिजाइन बनवाकर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं। सोते वक्त यह कुशन आपकी याद दिलवाएगा।
10. ट्रिमिंग किट
बात जब खुद को साफ रखने की हो तो ट्रिमिंग किट बहुत लाभदायक हो सकता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड को दाढ़ी रखने का शौक है, तो उनके लिए यह गिफ्ट खास हो सकता है। इस किट में सात अलग तरह के ट्रिमर दिए गए हैं, जिनकी मदद से बॉयफ्रेंड अपनी इच्छानुसार दाढ़ी को ट्रिम कर सकते हैं।
11. ग्रूमिंग किट
वह समय अब निकल गया जब ग्रूमिंग की जरूरत सिर्फ लड़कियों को होती थी। आजकल लड़कों को भी इसकी जरूरत होती है और इसी वजह से लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में ग्रूमिंग किट लिया जा सकता है। इस किट में बाल, चेहरे और दाढ़ी के लिए वाश के साथ मॉइस्चराइजर भी दिया गया है, जो उनकी रूखी त्वचा को नम रखने में मदद करेगा।
12. स्मार्ट बैंड
आपके स्मार्ट बॉयफ्रेंड के लिए एक स्मार्ट बैंड अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्मार्ट बैंड, पल्स जांचने के साथ, म्यूजिक कंट्रोल और फोन से कनेक्ट करने के बाद मैसेज, कॉल आदि देखने में भी मदद करेगा। खास बात यह भी है कि इसकी बैटरी लगभग 20 दिन तक चल सकती है।
13. किताब
अगर आपके पार्टनर को पढ़ने का शौक है तो एक किताब से बेहतर गिफ्ट उनके लिए भला क्या होगा। आप बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में उनकी पसंद की किताब (जैसे उपन्यास या कविता संग्रह) ले सकती हैं।
14. प्लानर डायरी
एक अच्छे दिन की शुरुआत होती है प्लानिंग से। दिन को सही ढंग से प्लान करने से हर काम समय से होता है। इसे और सहज बनाने के लिए लड़को के लिए गिफ्ट में प्लानर डायरी ली जा सकती है। इसमें वे दिनभर की जरूरी जानकारी नोट कर सकते हैं।
15. हेडफोन
लड़को के लिए गिफ्ट में हेडफोन भी लिए जा सकते हैं। अगर उन्हें गाने सुनने का शौक है तो यह उनके लिए एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है। ये वायरलेस हेडफोन कहीं भी ले जाने में आसान होते हैं और गाना सुनने के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गाने सुनने के साथ ये हेडफोन वीडियो गेम खेलने और कॉल पर बात करने में भी मदद कर सकते हैं।
16. सनग्लासेस
बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में सनग्लासेस लिया जा सकता है। यह एक कूल गिफ्ट होगा, जिसका उपयोग आपके पार्टनर यात्रा के दौरान कर सकते हैं। इन्हें आप अपने बजट के अनुसार, अलग अलग डिजाइन और कलर में ले सकती हैं।
17. रकसैक
अगर आपके पार्टनर को ट्रैकिंग करना या नई-नई जगह घूमना पसंद है तो आप उन्हें गिफ्ट में रकसैक दे सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट के रूप में बाजार और ऑनलाइन विभिन्न तरीके के रकसैक उपलब्ध हैं। आप बजट अनुसार बैग का चुनाव कर बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं।
18. जूते
लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में जूते भी लिए जा सकते हैं। आप उनकी पसंद (स्पोर्ट्स, कैजुअल या फॉर्मल) के जूतों का चयन कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्हें उनकी जरूरत (जिम, रनिंग या ऑफिस) के आधार पर भी जूते दिए जा सकते हैं।
19. जैकेट
कपड़े जितने हो, उतने कम होते हैं। यह बात लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी कही जा सकती है। लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में जैकेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आप अपनी पसंद अनुसार सर्दियों या सालभर इस्तेमाल करने वाली जैकेट का चुनाव कर सकती हैं।
20. टाई
अपने बॉयफ्रेंड को एक जेंटलमैन लुक देने के लिए आप उन्हें एक खूबसूरत सी टाई गिफ्ट कर सकती हैं। इन कॉम्बो में आपको टाई के साथ पॉकेट स्क्वायर और कफलिंक भी मिलेंगे, जो उनके लुक को पूरा करेंगे। लड़कों के लिए गिफ्ट के रूप में यह एक सस्ता और सुंदर विकल्प हो सकता है।
21. किन्डल
अगर आपके पार्टनर को पढ़ने का शौक है, लेकिन व्यस्तता के चलते वो किताबें नहीं पढ़ पाते तो किन्डल देना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसकी मदद से वे जब चाहें, जहां चाहें किताब पढ़ सकते हैं। आप इसे बाजार या ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से खरीद सकती हैं।
22. कार एयर प्यूरीफायर
अपने साथ अपनी कार को भी महकता हुआ रखना सभी को पसंद होता है। लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट के रूप में उनकी कार के लिए एयर फ्रेशनर लिया जा सकता है। ये विभिन्न तरह की खुशबू में उपलब्ध होते हैं, जो कार को सुगंधित रखने का काम करेंगे।
23. गिफ्ट कार्ड
सीधे हाथ में कैश देने की जगह बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में गिफ्टकार्ड भी लिया जा सकता है। इस गिफ्ट कार्ड में आप अपनी इच्छानुसार पैसे डलवा सकती हैं, जिससे बॉयफ्रेंड अपनी पसंद की चीज को खरीद सकते हैं।
24. कैमरा
अगर आपके पार्टनर को फोटोग्राफी का शौक है तो बर्थडे गिफ्ट में आप उन्हें कैमरा भी दे सकती हैं। ये अलग-अलग कीमत पर उपलब्ध हैं। आप इनमें से किसी एक का चुनाव अपने बजट अनुसार कर सकती हैं।
25. पॉवरबैंक
मोबाइल तो लगभग हर किसी के पास होता है, लेकिन कई बार हड़बड़ी में लोग उन्हें चार्ज करना भूल जाते हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड के लिए पावर बैंक एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। आप एक अच्छे पावरबैंक का चुनाव कर अपने बॉयफ्रेंड को उनके जन्मदिन पर दे सकती हैं।
26. प्लेस्टेशन
लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में प्लेस्टेशन एक शानदार विकल्प हो सकता है। प्लेस्टेशन में कई तरह के गेम्स आते हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार ले सकती हैं। इसका इस्तेमाल बॉयफ्रेंड घर पर अकेले या दोस्तों के साथ कर सकते हैं।
27. स्मार्ट स्पीकर
आप चाहें तो अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में स्मार्ट स्पीकर ले सकती हैं। इस स्मार्ट स्पीकर की मदद से वह गाने सुन सकते हैं, अलार्म लगा सकते हैं, न्यूज सुन सकते हैं और कई अन्य काम कर सकते हैं। बर्थडे गिफ्ट के रूप में स्मार्ट स्पीकर एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है।
28. मोबाइल फोन
मोबाइल फोन एक ऐसा तोहफा है, जो किसी को भी दिया जा सकता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड ने सालों से फोन नहीं बदला है, तो इस जन्मदिन आप उन्हें अपने बजट के अनुसार एक अच्छा सा मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकती हैं।
29. डिफ्यूजर और एसेंशियल ऑयल
लड़कों के लिए गिफ्ट में डिफ्यूजर और एसेंशियल ऑयल भी लिए जा सकते हैं। दिन भर काम करने के बाद जब वो घर आएंगे तो कमरे में डिफ्यूजर से आती सुगंधित खुशबू तनाव को कम कर उन्हें रिलैक्स करने में मदद करेगी।
30. एक्शन फिगर्स
एवेंजर फैन चाहे जितने भी बड़े हो जाएं, एवेंजर का कोई भी कैरेक्टर और उससे जुड़े किसी भी सामान के लिए वे हमेशा उत्साहित रहेंगे। अगर आपके पार्टनर भी एवेंजर फैन हैं तो आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में एवेंजर के किसी कैरेक्टर का एक्शन फिगर ले सकती हैं। इसके अलावा, आप उनकी पसंद è

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.