
Image: TheBridalBox Design Team
छोटे बच्चों को कुछ भी पिलाना आसान काम नहीं होता है। जैसे-जैसे वो बड़े होते जाते हैं, वैसे-वैसे गिलास और कप को पकड़कर दूध व पानी पीने की कोशिश करने लगते हैं। इन्हें पड़ने की कोशिश में कभी तरल पदार्थ छलक जाता है, तो कभी फर्श पर गिर जाता है। इन परिस्थितियों से बचने और बच्चों को पानी व दूध पीने की ट्रेनिंग देने के लिए सिप्पी कप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें अच्छी ग्रीप होने के साथ ही इसका वजन भी कम होता है, जिसकी मदद से बच्चे आसानी से इसे पकड़ लेते हैं। साथ ही बच्चों को खुश करने के लिए कई तरह के कार्टून डिजाइन वाले सिप्पी कप भी बाजार में मौजूद हैं। इसी वजह से मॉमजंक्शन के इस लेख में हम मार्केट में उपलब्ध कुछ बेस्ट सिप्पी कप्स के बारे में बता रहे हैं।
चलिए, मार्केट में मौजूद बेस्ट सिप्पी कप और उनकी खूबियों व खामियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
बच्चों के लिए सबसे अच्छे 10 सिप्पी कप
1. फिलिप्स एवेंट क्लासिक सॉफ्ट स्पाउट कप
फिलिप्स एवेंट क्लासिक सॉफ्ट स्पाउट कप दिखने में बड़ा ही आकर्षक है। इसका मनमोहक डिजाइन और अलग-अलग कलर बच्चों का ध्यान अपनी ओर खींचने के साथ ही उन्हें काफी भा सकता है। यह सिप्पी कप खासकर टॉडलर के लिए डिजाइन किया गया है, यानी एक से दो साल के बच्चों के लिए।
गुण:
- धोने में आसान।
- इसे डिशवॉशर से भी धोया जा सकता है।
- लड़के और लड़की दोनों के लिए उपयुक्त।
- सॉफ्ट सिलिकॉन से बना स्पाउट (सिप्पी कप का ऊपरी हिस्सा, जिसे मुंह में डालकर बच्चे पानी पीते हैं।)
- पानी, जूस जैसे तरल पदार्थ पीने में आसान।
- बच्चों के नन्हे हाथों के लिए अच्छी ग्रीप बनाई गई है।
अवगुण:
- ढक्कन को अच्छे से बंद करें अन्यथा यह लीक हो सकता है।
2. मी-मी स्पाउट एंड स्ट्रॉ सिप्पर कप
मी-मी सिप्पर कप टू-इन-वन है। इसमें स्पाउट के साथ ही स्ट्रॉ भी है, जो बच्चे को तरल पदार्थ पीने की अच्छी ट्रेनिंग दे सकता है। जरूरत के अनुसार इसका उपयोग स्पाउट या फिर स्ट्रॉ के साथ किया जा सकता है। बच्चे की ग्रीप के लिए बनाए गया हैंडल डिटैचेबल है। कंपनी ने इसे 6 माह से ऊपर के शिशु के लिए सुरक्षित बताया है।
गुण:
- यह सिप्पर बिसफिनोल-ए (बीपीए) केमिकल मुक्त है।
- एंटी लीक स्पाउट।
- बोतल को नॉन टॉक्सिक और पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक से बनाया गया है। मतलब यह बच्चों के लिए सुरक्षित है।
- सिप्पर का स्पाउट और स्ट्रॉ बाइट रेसिस्टेंट हैं, यानी बच्चे के दांतों से काटने पर यह नहीं कटेंगे।
- धूल-मिट्टी और कीटाणुओं से बचाने के लिए स्पाउट के ऊपर कैप भी है।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों को स्ट्रॉ थोड़ा सख्त लग सकता है। हालांकि, इसी वजह से यह बाइट रेसिस्टेंट भी है।
3. फिशर प्राइस स्पाउट सिप्पी कप
बच्चों को बिना गिराए पानी पिलाने में यह फ्रिशर सिप्पर भी मदद कर सकता है। इसके स्पाउट सिप्पी कप को एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया गया है। मतलब एक ऐसा डिजाइन जो अधिक आरामदायक और प्रभावी होता है। इससे तरल पदार्थ का सेवन करते समय बच्चों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता। इसे छह महीने से अधिक के बच्चों के लिए उपयुक्त बताया गया है।
गुण:
- क्रॉस कट डिजाइन जो बोतल से तरल पदार्थ को छलकने और लीक होने से रोकता है।
- बोतल को साफ और बैक्टीरिया से मुक्त रखने के लिए स्पाउट कवर भी दिया गया है।
- घुमावदार आकृति और एंटी-स्लिप टेक्सचर ग्रिप, जिससे बच्चे को बोतल पकड़ना आसान हो जाता है।
- नॉन टॉक्सिक और बीपीए मुक्त बोतल।
- खुद से पानी और अन्य तरल पदार्थ पीना सिखाने के लिए सुपर सॉफ्ट स्पाउट युक्त।
अवगुण:
- समय के साथ बोतल का ढक्कन ढीला हो सकता है। इसलिए, इसे ठीक से खोला और लगाया जाना चाहिए।
4. चिक्को ट्रांजिशन कप
चिक्को ट्रांजिशन कप विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसमें तीन वैरायटी बनाई है। एक चार महीने से ऊपर के लड़कों के लिए, दूसरा लड़कियों के लिए और तीसरा जिसे लड़का-लड़की दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सिप्पर कप के स्पाउट की शेप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चे को स्पाउट का इस्तेमाल करने में समस्या नहीं होगी।
गुण:
- बीपीए, लैटेक्स और पॉलीविनाक्लोराइड (PVC) मुक्त सिप्पर।
- स्लिप फ्री ड्रिंकिंग यानी इस बोतल से पानी नहीं गिरता।
- बोतल में कैप है, जो स्वच्छता बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- सॉफ्ट और लचीला सिलिकॉन स्पॉउट, जो बच्चों के संवेदनशील जबड़ों के लिए सौम्य है।
- नॉन स्लिप हैंडल्स।
अवगुण:
- सिप्पर होने की वजह से इससे पानी गिरने का खतरा हो सकता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल ठीक तरह से करना होगा।
5. लवलैप नौटी डक सिप्पर/सिप्पी कप
लवलैप ने इस सिप्पर को बच्चों का खास ख्याल रखते हुए बनाया है। इस सिप्पर कप के कैप में दो आंखें और एक मुंह बनाकर बच्चों को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। इसका डिजाइन और विभिन्न रंग बच्चों का मन मोह लेते हैं। कंपनी का कहना है कि इसे एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया गया है, जो इस सिप्पर को बच्चों के लिए आरामदायक और प्रभावी बनाता है।
गुण:
- डिशवॉशर से साफ किया जा सकता है।
- स्टरलाइज सुरक्षित, यानी बैक्टीरिया मुक्त करने के लिए इसे पानी में उबाला जा सकता है।
- बीपीए फ्री, नॉन टॉक्सिक और फूड ग्रेड प्लास्टिक से बना हुआ।
- स्पिल-प्रूफ वाल्व, जो सिप्पर से पानी गिरने नहीं देता।
- हल्के दवाब से ही सिप्पर से पानी आ जाता है, जो इसे बच्चे के लिए उपयुक्त बनाता है।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
6. बी-बेबी फ्लिप्पी सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रॉ सिप्पी कप
बी-बेबी फ्लिप्पी सॉफ्ट सिलिकॉन का यह सिप्पी कप स्ट्रॉ वाला है। इसमें स्पाउट की जगह स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लचीले सिलिकॉन से बनाया गया है। कंपनी की मानें तो इसे बनाते समय इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक और सिलिकॉन दोनों बीपीए फ्री हैं। यह प्रोडक्ट 12 महीने से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त बताया गया है।
गुण:
- नॉन टॉक्सिक और पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक का इस्तेमाल, जो बच्चों के लिए हानिकारक नहीं होता।
- बोतल को साफ करना और असेंबल करना आसान।
- बोतल में स्ट्रॉ को ऐसे डाला गया है कि इससे पूरा पानी बच्चा पी सकता है। अन्य स्ट्रॉ बोतल की तरह इसमें नीचे पानी व अन्य पेय पदार्थ न निकलने की समस्या नहीं होती।
- अल्ट्रा लाइट वाइट, मतलब यह बोतल बच्चों को भारी नहीं लगती।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
7. बेबी ड्रीम्स एमबीडी फीडिंग कप
बेबी ड्रीम्स का यह कप आकर्षक रंग के साथ ही मनमोहक डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि बच्चों के विकास से संबंधित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस सिप्पी कप को बनाया गया है। इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है।
गुण:
- बीपीए रसायन मुक्त।
- आरामदायक हैंडल, जिसे पकड़ना आसान है।
- साफ करने में आसान।
- यह बोतल विकास के विभिन्न चरणों के दौरान इस्तेमाल में लाई जा सकती है। निप्पल होने की वजह से इसे बच्चे फीडिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर इसे सिप्पिंग कप की तरह यानी पानी पीने की ट्रेनिंग लेने के लिए। इसके बाद जब बच्चा और बड़ा हो जाए तो उसे बोतल की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।
अवगुण:
- स्टरलाइज नहीं किया जा सकता।
- कुछ ग्राहकों का कहना है कि इससे पानी लीक हो सकता है।
8. एसजीडी प्लास्टिक अनब्रेकेबल सॉफ्ट स्ट्रॉ सिप्पर कप
कंपनी की मानें तो इसका सिलिकॉन स्ट्रॉ नर्म और लचीला है, जो बच्चों के दूध के दांतों की सुरक्षा करता है। यह बच्चे के चूसने की क्षमता के हिसाब से ही काम करता है। बच्चा अगर तेजी से स्ट्रॉ या स्पाउट को चूसेगा तो अधिक, कम ताकत से चूसने पर कम और न चूसने पर कोई तरल पदार्थ बोतल से नहीं निकलेगा।
गुण:
- लीक प्रूफ बोतल।
- डबल हैंडल, जिन्हें कान के आकार में बनाया गया है। बच्चों के नन्हे हाथों के लिए इसे पकड़ना आसान है।
- मनमोहक डिजाइन।
अवगुण:
- इसे स्टरलाइज किया जा सकता है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।
9. पूप-सी पॉलीप्रोपाइलीन सिप्पी टम्बलर विद सिलिकॉन स्ट्रॉ
बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है यह सिप्पी कप इतना मनमोहक है कि इसे देखते ही मुंह से वाओ शब्द जरूर निकलेगा। इसमें बच्चों के लिए कार्टून डिजाइन किया गया है। साथ ही बोतल की ढक्कन में दो आंखें और कान का आकार बनाया हुआ है। साथ ही इसका स्टॉ सिलिकॉन से बना है, जो बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है। इसकी बनावट को देखकर बच्चे इसे पकड़ने के लिए बेताब जरूर होंगे।
गुण:
- एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) से अप्रूव्ड पॉलीप्रोपाइलीन सामग्री से बनाया गया है।
- बीपीए रसायन मुक्त।
- पकडने में आसान।
- हैंडल आकर्षक डिजाइन से युक्त।
- टॉडलर (एक से दो साल के बच्चों) के लिए उपयुक्त।
अवगुण:
- स्टरलाइज किया जा सकता है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।
- लीक प्रूफ है या नहीं यह भी नहीं बताया गया है।
10. नॉटी किड्स प्रीमियम सिप्पर फॉर बेबी विद स्पाउट


गुण:
- नॉन टॉक्सिक, बीपीए फ्री और पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक, जो बच्चों के लिए सुरक्षित बताया जाता है।
- बोतल के सभी पार्ट्स को स्टरलाइज किया जा सकता है।
- डबल हैंडल का यह सिप्पर लीक प्रूप है।
- आसानी से इसे साफ किया जा सकता है।
- फूड ग्रेड मटेरियल का इस्तेमाल।
- स्पाउट बाइट रेसिस्टेंट है, यानी यह बच्चों के दांतों से नहीं कटता।
- सिप्पर का स्पाउट भी बीपीए रसायन मुक्त है।
- डिशवॉशर सेफ।
अवगुण:
- इस बोतल का डिजाइन ऐसा है कि इसमें कैप नहीं है।
बाजार में उपलब्ध बेस्ट सिप्पी कप के बारे में जानने के बाद इसे खरीदने से संबंधित सावधानियों का पता होना भी आवश्यक है। नीचे इसी बारे में जानकारी दी जा रही है।
बच्चों के लिए सिप्पी कप खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें
बच्चे के लिए सिप्पी कप खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। क्या हैं वो जरूरी बातें, आइए जानते हैं –
- पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक और सिलिकॉन युक्त सिप्पी कप का चयन करें।
- उसी सिप्पी कप को चुनें जिनमें बिसफिनोल-ए (बीपीए) मुक्त लिखा हो। यह एक तरह का रसायन होता है, जिसे सुरक्षित नहीं माना जाता।
- फूड ग्रेड प्लास्टिक को भी सुरक्षित बताया गया है। अगर बोतल पर फूड ग्रेड प्लास्टिक लिखा हो, तो उसका भी चयन किया जा सकता है।
- नॉन टॉक्सिक प्लास्टिक को भी प्राथमिकता में रखें।
- सिप्पी कप लीक व स्लिप प्रूफ होना चाहिए ताकि पानी या अन्य तरल पदार्थ पीते समय बच्चे गीले न हों। लीकेज न होने से इसे यात्रा के दौरान अपने साथ ले जाना भी आसान होगा।
- सिप्पी कप की ग्रीप भी चेक करें। इसकी ग्रीप अच्छी होगी तो बच्चे के हाथ से यह नहीं फिसलेगा।
- लाइट वेट सिप्पी कप ही खरीदें ताकि यह बच्चों को भारी न लगे।
बच्चों के लिए अच्छे सिप्पी कप कौन से हैं, यह तो आप जान ही चुके हैं। अब आप इस लेख में दिए गये लिंक की मदद से किसी भी सिप्पर को खरीदकर अपने बच्चे को पानी व अन्य तरल पदार्थ पीने की ट्रेनिंग दे सकते हैं। बस इसे खरीदते समय लेख में बताई गईं कुछ ध्यान देने योग्य बातों पर अवश्य गौर करें, क्योंकि बच्चों के लिए किसी भी चीज को यूं ही खरीद लेना हानिकारक हो सकता है। अगर आप लेख में शामिल सिप्पी कप को ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो बताए गए इनके गुण व अवगुण जानने के बाद ही चुनाव करें। सिप्पी कप के आकर्षक डिजाइन की वजह से बच्चे इसके इस्तेमाल में न सिर्फ रुचि दिखाएंगे, बल्कि जल्दी खुद से पानी पीना भी सीख लेंगे।








