
Image: ShutterStock
जब बच्चा घुटनों के बल चलना शुरू करता है, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। वहीं, यह खुशी उस वक्त कुछ धूमिल-सी होने लगती है, जब घुटनों के बल चलने के कारण बच्चे की कोहनी और घुटने पर खरोंच या हल्की छिली हुई त्वचा दिखाई देती है। यही बात अगर आपको भी परेशान करती है, तो घबराइए नहीं। बेबी नी पैड इसका एक आसान हल हो सकते हैं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम आपके लिए टॉप-10 बेस्ट बेबी नी पैड ब्रांड्स लेकर आए हैं। साथ ही इनकी खूबियों को भी बताया जाएगा, ताकि आप अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छे नी गार्ड का चुनाव कर सकें।
तो आइए, बिना देर किए हम सबसे पहले टॉप-10 बेस्ट बेबी नी पैड ब्रांड्स के बारे में जान लेते हैं।
भारत में मिलने वाले 10 सबसे अच्छे बेबी नी पैड
लेख के इस भाग में हम आपको भारत में मिलने वाले टॉप-10 बेस्ट बेबी नी पैड ब्रांड्स के नाम उनकी खूबियों के साथ बताने जा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं –
1. मी मी सॉफ्ट बेबी नी एल्बो पैड

खूबियां:
- 100 प्रतिशत कॉटन और प्राकृतिक फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
- बच्चों की त्वचा पर सौम्य हैं।
- इस्तेमाल इलास्टिक बहुत लचीली है, जिससे दबाव पैदा नहीं होता और रक्त प्रवाह बना रहता है।
- वजन में काफी हल्के हैं, इसलिए बच्चे को इनके होने का एहसास नहीं होता।
- टाइल्स या मोजेक की फर्श पर बच्चों को फिसलने से बचा सकता है।
- छह महीने से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त हैं।
2. सेफ-ओ किड क्रॉलिंग बेबी इन्फेंट एंटी-स्लिप एल्बो एंड नी पैड
घुटनों के बल चलने के कारण अगर बच्चे की त्वचा भी छिलने लगी है, तो आप सेफ-ओ ब्रांड के नी पैड इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह बेहद ही उपयोगी और सुरक्षित साबित हो सकते हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर 85 प्रतिशत कॉटन के साथ डेक्रोन और स्पैंडेक्स फैब्रिक के साथ तैयार किया है।
खूबियां :
- घुटनों और कोहनी दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- त्वचा पर इसका एहसास बेहद ही सौम्य है।
- यह ब्रीथेबल भी हैं, इस कारण यह त्वचा के लिए पूर्ण सुरक्षित हैं।
- इसमें इस्तेमाल कॉटन फैब्रिक के कारण यह पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकता है।
- ऑडर फ्री हैं, इसलिए इनसे पसीने के कारण दुर्गंध आने की शिकायत भी नहीं होती है।
- तीन साल तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
- दी गई इलास्टिक बहुत लचीली है, इसलिए ये बच्चे की त्वचा पर दबाव का कोई निशान नहीं छोड़ते हैं।
3. केरिंकल बेबी नी पैड
केरिंकल का यह बेबी नी पैड 75 प्रतिशत कॉटन और 25 प्रतिशत इलास्टिक के उपयोग से तैयार किया गया है, जो बच्चों के घुटनों को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। खास यह है कि यह नी पैक काले, हरे और गुलाबी रंग के कई शेड्स में उपलब्ध है। इसलिए, इनका चुनाव बच्चों के कपड़ों के रंग के आधार पर भी किया जा सकता है।
खूबियां :
- हाई इलास्टिक और स्पंज डिजाइन होने के कारण यह आसानी से फिट हो जाता है।
- बच्चों की त्वचा पर सौम्य है।
- बच्चों के घुटनों को चोट, खरोंच और छिलने से बचा सकता है।
- घर के अंदर हो या बहार, बच्चों के घुटनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- ब्रीथेबल है, यानी त्वचा से हवा के संपर्क को बनाए रखता है।
- पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकता है।
- 6 से 24 महीने तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
4. असीम बेबी नी एंड एल्बो टॉडलर सेट
असीम के यह नी पैड मुख्य रूप से आठ महीने से बड़े बच्चों के लिए तैयार किए गए हैं। इन्हें कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह घुटने और कोहनी दोनों के लिए ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह आकर्षक हल्के हरे रंग में आता है, जो किसी भी रंग के कपड़े के साथ फिट बैठ सकता है। इसमें इस्तेमाल फैब्रिक में 75 प्रतिशत कॉटन और 25 प्रतिशत इलास्टिक शामिल है।
खूबियां :
- बेहद ही नर्म और मुलायम है।
- त्वचा पर अधिक दबाव नहीं डालते हैं।
- हाइपोएलर्जेनिक होने के कारण त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी पैदा नहीं करते हैं।
- चिकने फर्श पर बच्चों को फिसलने से बचा सकते हैं।
- ब्रीथेबल हैं, यानी त्वचा से हवा का संपर्क बनाए रखते हैं।
- पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकते हैं।
- पसीने के कारण पैदा होने वाली दुर्गंध को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
5. हेमिजा जमकर बेबी नी एंड एल्बो प्रोटेक्शन पैड
हेमिजा जमकर बेबी नी एंड एल्बो प्रोटेक्शन पैड को खास तौर पर 6 महीने से 24 महीने के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इसका लचीला डिजाइन आसानी से बच्चे के घुटने और कोहनी से अपने आपको एडजस्ट कर लेता है। यह बच्चों के घुटने और कोहनी की चोट, खरोंच या हल्की टक्कर से सुरक्षा कर सकते हैं।
खूबियां :
- ब्रीथेबल हैं, इस कारण यह त्वचा का हवा से संपर्क बनाए रखते हैं।
- पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकते हैं।
- पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध पैदा नहीं करते हैं।
- त्वचा पर सौम्य हैं। साथ ही बेहद नर्म और मुलायम भी।
- किसी भी मौसम के लिए उपयुक्त हैं।
- आसानी से घर पर धुले जा सकते हैं।
- ठंड के मौसम में पैरों और कोहनी को ठंड से बचाने में मदद कर सकते हैं।
6. मॉम केयर नी एंड एल्बो गार्ड
6 माह से बड़ी उम्र के बच्चों को ध्यान में रखते हुए मॉम केयर ने अपने इन नी एंड एल्बो गार्ड को तैयार किया है। यह इतने लचीले हैं कि किसी भी आकार के बच्चे को आसानी से फिट हो जाते हैं और त्वचा पर अधिक दबाव भी नहीं पैदा करते हैं। इसलिए, अगर आप भी अपने घुटने के बल चलने वाले बच्चे को एक सॉफ्ट सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं।
खूबियां :
- पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकते हैं।
- पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
- किसी तरह की एलर्जी पैदा नहीं करते हैं।
- चिकने फर्श पर बच्चे को फिसलने से बचा सकते हैं।
- वजन में काफी हल्के हैं, इस कारण बच्चे को इनके कारण उलझन नहीं महसूस होगी।
- घर पर आसानी से साफ किए जा सकते हैं।
- आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकते हैं।
7. मिमू शॉप बेबी नी पैड
जैसा कि नाम से साफ है कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट को खासतौर पर घुटनों के लिए तैयार किया है। इन पर प्रिंट किया गया आकर्षक कार्टून कैरेक्टर बच्चों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। यह बेहद ही नर्म हैं और हल्के गुलाबी रंग में आते हैं, जो किसी भी रंग के कपड़ों के साथ आसानी से मैच कर सकते हैं।
खूबियां :
- बच्चों की त्वचा पर अधिक दबाव पैदा नहीं करते हैं।
- बच्चों के घुटनों को चोट और खरोंच से बचा सकते हैं।
- हर मौसम के लिए उपयुक्त हैं।
- त्वचा पर सौम्य है।
- 6 महीने से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त हैं।
8. बेबी बेसिक – बेबी नी/क्रॉल पैड
बेबी बेसिक के यह नी पैड दो आकर्षक रंगों में आते हैं। सभी रंग के पैड पर आकर्षक नीले रंग की स्ट्रिप्स दी गई है, जो किसी भी तरह के साथ इसे पहनने के लिए उपयुक्त बनाती हैं। वहीं, इसके केंद्र में दिया गया आकर्षक गद्देदार डिजाइन घुटनों को चोट से बचाने में सहायक हो सकता है।
खूबियां :
- बच्चों की नाजुक त्वचा को छिलने, कटने या हल्की चोट से बचा सकते हैं।
- बच्चों की त्वचा पर सौम्य हैं।
- नर्म और आरामदायक हैं।
- 6 से 12 महीने तक के बच्चों के लिए उपयुक्त हैं।
- घर पर आनी से साफ किए जा सकते हैं।
9. बेबी क्रॉलिंग एंटी-स्लिप नी पैड
कंपनी का दावा है कि उनके यह नी पैड बच्चों के लिए पूर्ण सुरक्षित और आरामदायक हैं। इन्हें बच्चों को आसानी से पहनाया जा सकता है। इनका उपयोग कर बच्चों के कोमल घुटनों को खरोंच और छिलने से बचाने में मदद मिल सकती है।
खूबियां :
- बच्चों की त्वचा पर सौम्य है।
- नर्म इलास्टिक का इस्तेमाल हुआ है, जो त्वचा पर दबाव नहीं पैदा करती है।
- ब्रीथेबल है, यानी हवा से त्वचा के सम्पर्क को बनाए रखते हैं।
- चिकने फर्श पर बच्चों को फिसलने से बचा सकते हैं।
- घर पर आसानी से साफ किए जा सकते हैं।
- आकर्षक डिजाइन के कारण किसी भी तरह के कपड़ों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ठंड के दिनों में बच्चे के पैरों को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं।
10. बेबीमून क्रॉलिंग बेबी नी पैड
बेबीमून ने अपने इन नी पैड को 80 प्रतिशत कॉटन और 20 प्रतिशत स्पैंडेक्स मटेरियल से तैयार किया है। इस कारण यह त्वचा के लिए सुरक्षित तो है ही, साथ ही कंपनी का कहना है कि यह कई बार धुलने के बाद भी अपने वास्तविक आकार को नहीं खोता है।
खूबियां :
- पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकता है।
- त्वचा का हवा से संपर्क बनाए रख सकता है।
- पसीने की दुर्गंध को पनपने नहीं देता है।
- घर पर आसानी से धोया जा सकता है।
- 3 से लेकर 36 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
- चार जोड़ी वाले पैक के साथ आता है।
लेख के अगले भाग में अब हम आपको बेबी नी पैड खरीदते वक्त ध्यान रखी जाने वाली कुछ बातें बताएंगे।
बेबी नी पैड खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें
निम्न बिन्दुओं के माध्यम से बेबी नी पैड खरीदते वक्त ध्यान देने वाली कुछ खास बातों को अच्छे से समझा जा सकता है –
- बच्चे की उम्र और आकार के हिसाब से उपयुक्त हो।
- शुद्ध कॉटन के इस्तेमाल से तैयार किया गया हो।
- नर्म इलास्टिक का उपयोग किया गया हो।
- आसानी से साफ किया जा सकता हो।
- त्वचा पर सौम्य हो।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन पैदा करने वाला मटेरियल शामिल न हों।
- पसीने को आसानी से अवशोषित कर सकता हो।
बेबी नी पैड के उपयोग, फायदे और खूबियों के बारे में अब आप काफी कुछ जान चुके हैं। साथ ही आपको टॉप-10 बेबी नी पैड के नाम भी पता चल चुके हैं। फिर अधिक क्या सोचना, अपने बच्चे के लिए इनमें से किसी एक उपयुक्त नी पैड का चुनाव करें और अभी ऑर्डर करें। घर बैठे ऑर्डर करने के लिए आप लेख में दिए गए अमेजन लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आशा है कि एक बेहतर नी पैड का चुनाव करने में यह लेख काफी हद तक उपयोगी साबित हुआ होगा।
 
 
 








