
Image: TheBridalBox Design Team
विषय सूची
खिलौनों की मदद से माता-पिता अपने बच्चे का मन बहला सकते हैं, लेकिन बच्चों के लिए खिलौने चुनना कोई बच्चों का खेल नहीं है। बाजार में कई डिजाइन और टेक्नोलॉजी के खिलौने उपलब्ध हैं, लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि इनमें से आपके बच्चे के लिए सबसे बेहतर खिलौना कौन-सा है? इस तरह की असमंजस को ध्यान में रखते हुए ही मॉमजंक्शन लाया है 12 बेहतरीन खिलौनों की सूची, जो खिलौने चुनते समय आपकी मदद कर सकती है।
जानिए 3 महीने के बच्चे के लिए किस तरह के खिलौने लिए जा सकते हैं।
3 महीने के बच्चे के लिए 12 बेहतरीन खिलौने
1. फिशर प्राइस डिलक्स किक एंड प्ले पियानो जिम
विशेषताएं :
- इस मैट की सतह को आसानी से साफ किया जा सकता है।
- आसानी से फोल्ड हो जाता है, जिसके कारण इसे ट्रेवलिंग में साथ लेकर जाया जा सकता है।
- पियानो की आवाज कम-ज्यादा की जा सकती है।
- वजन में भारी नहीं है।
2. बेबी टच: स्नगल क्लॉथ बुक
विशेषताएं :
- किताब का कपड़ा मुलायम है।
- कपड़े की होने के कारण फटने का डर नहीं है।
- गंदी हो जाने पर धो सकते हैं।
3. रामकडा टॉय सेट
विशेषताएं :
- ये सभी खिलौने वजन में हल्के होते हैं।
- साथ ही आकार में छोटे होते हैं।
- कंपनी का दावा है कि इन्हें नॉन-टॉक्सिक प्लास्टिक से बनाया गया है।
- आसानी से गर्म न होने वाला मटीरियल यूज किया गया है।
4. टॉयशाइन पुश और शेक टंबलर डॉल
विशेषताएं :
- यह खिलौना अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक से बना है।
- बच्चे के सुनने, समझने और रंग पहचानने की क्षमता को बढ़ा सकता है।
- बच्चों के हिसाब से दिखने में आकर्षक है।
- डॉल नुकीली न होने के कारण शिशु के लिए सुरक्षित है।
- अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही इसका निर्माण किया गया है।
5. विशकी कलरफुल टॉय सेट
विशेषताएं :
- शिशु के लिए सुरक्षित है।
- इसमें प्लास्टिक बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले बिसफेनोल ए (BPA) नामक हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है (1)।
- यह लेटेक्स से मुक्त है। लेटेक्स बच्चों की त्वचा, आंख, नाक या मुंह को नुकसान पहुंचाने वाला मटीरियल है (2)।
- कंपनी का कहना है कि इन खिलौनों को बनाने में फ्थालेट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। फ्थालेट एक तरह का केमिकल होता है, जो किडनी, लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है (3)।
- इन्हें इस तरह से बनाया गया है कि शिशु के नन्हे हाथोंं में आराम से आ जाते हैं और शिशु की उन पर अच्छी ग्रिप बन जाती है।
- बच्चे के मुंह के अनुसार आकार बड़ा है, जिस कारण बच्चा इन खिलौनाें को निकल नहीं सकते हैं।
- इनके किनारे नुकीले नहीं है।
6. प्ले डिजाइन न्यू एलीफैंट ड्रमर टॉय
विशेषताएं :
- बच्चे के हाथ की पकड़ के अनुसार सहज आकार है।
- वजन में हल्का है।
- साथ ही यह कहीं से भी नुकीला नहीं है, जिस कारण यह शिशु के लिए सुरक्षित है।
7. टॉयशाइन डांसिंग डॉग
विशेषताएं :
- बच्चे का मन बहलाने के लिए इसमें रंगीन लाइट लगी हैं।
- इसके नीचे पहिये लगे हुए हैं, जिस कारण यह आसानी से इधर-उधर घूम सकता है।
- नॉन-टॉक्सिक प्लास्टिक से बना हुआ है। साथ ही यह प्लास्टिक 100% सुरक्षित है।
- इस खिलौने में नुकीले किनारे नहीं हैं।
8. विशकी बेबी बाथ टॉय सेट
विशेषताएं :
- सुरक्षित और नॉन-टॉक्सिक मटीरियल से बने हुए हैं।
- प्लास्टिक बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले हानिकारक केमिकल, बिसफेनोल ए (BPA) से मुक्त।
- त्वचा के लिए हानिकारक केमिकल लेटेक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- किडनी, लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल फ्थालेट भी इन खिलौनों में नहीं है।
- इसके अलावा, इन खिलौनों में लेड भी नहीं है। यह एक प्रकार का केमिकल होता है, जो शरीर में विषाक्त का कारण बन सकता है (4)।
- बच्चों के पसंद के अनुसार सभी खिलौने ब्राइट रंग में हैं।
- इन्हें बच्चों की पकड़ की सहजता के अनुसार आकार दिया गया है।
- किसी भी तरह की गंध से मुक्त हैं।
9. पिकिपो स्टफ्ड सॉफ्ट बॉल
पिकिपो स्टफ्ड सॉफ्ट बॉल आपके शिशु के लिए बेहतरीन खिलौना हो सकता है। यह एक सॉफ्ट टॉय है, जिसके अंदर से झुनझुने की आवाज आती है, जो शिशु का ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकती है। साथ ही इस स्टफ्ड बॉल के रंग शिशु का मन बहलाने में मदद कर सकते हैं।
विशेषताएं :
- नॉन-टॉक्सिक मटीरियल से बने होने के कारण, मुंह में लेने के बावजूद बच्चे के लिए सुरक्षित है।
- यह बॉल मुलायम कपड़ा से बनी है, जिससे बच्चे को रगड़ लगने का खतरा नहीं है।
- बच्चे की पकड़ के अनुसार दो साइज में उपलब्ध है।
10. रत्नाज न्यू बोर्न बेबी गिफ्ट सेट
यह एक टॉय सेट है, जिसमें एक लटकन, दो झुनझुने और एक चाभी का छल्ला दिया गया है। नवजात शिशु के खिलौने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। ये चारों खिलौने एक टॉय बॉक्स में आते हैं, जिस कारण इन खिलौनों को समेट कर रखना आसान होता है।
विशेषताएं :
- इसे चलाने के लिए बैटरी की जरूरत नहीं है।
- बच्चे के खेलने के अनुसार यह वजन में हल्का है।
11. बेबी स्लीप प्रोजेक्टर
यह एक खिलौना नहीं है, लेकिन इसका उपयोग बच्चे को सुलाने के दौरान किया जा सकता है। इस स्लीप प्रोजेक्टर के कवर पर चांद, सितारे और बच्चों के अनुसार क्यूट टेडी बने हुए हैं और अंदर लाइट लगी हुई है। कमरे की लाइट बंद करने के बाद इस स्लीप प्रोजेक्टर को चालू करने से इस पर बने चांद सितारों की रंगीन परछाई कमरे की छत पर पड़ती है। इनको देख कर बच्चा खुश होता है और खेलते-खेलते सो जाता है।
विशेषताएं :
- लाइट के साथ इसमें धीमी आवाज में लोरी जैसा म्यूजिक भी बजता है।
- प्रोजेक्टर को लटकाने के लिए साथ में हुक भी दिया गया है।
- बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
- चलाने के लिए बैटरी की जरूरत होती है।
12. स्टफ्ड रैबिट टॉय
यह सॉफ्ट टॉय आपके शिशु के लिए एक बेहतरीन खिलौना हो सकता है। सफेद रंग का यह खरगोश दिन भर खेलने के साथ, रात में पकड़ कर सोने के काम भी आ सकता है। यह खिलौना उनके मन में जानवरों के लिए प्रेम और दयाभाव भरने का भी एक अच्छा तरीका हो सकता है।
विशेषताएं :
- गंदा होने पर इसे घर में हाथों से धोया जा सकता है।
- नॉन-टॉक्सिक मटीरियल से बने होने के कारण बच्चे के लिए सुरक्षित है।
- मुलायम कपड़े से बना है, जिससे बच्चे को रगड़ नहीं लगती है।
लेख के अगले भाग में जानिए कि बच्चों के लिए खिलौने लेते समय किन बातों को ध्यान रखना जरूरी है।
3 महीने के बच्चे के लिए खिलौने खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- खिलौने टॉक्सिक प्लास्टिक से न बने हों।
- खिलौनों के किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए।
- उनके रंग ब्राइट हों, ताकि बच्चे उसकी ओर आकर्षक हो सकें।
- वजन में भारी न हो, जिससे शिशु के लिए उन्हें पकड़ना व उठाना आसान हो।
- ऑथराइज डीलर से लिए गए हो यानी ऐसे दुकानदार से जिस पर विश्वास हो कि वह खराब माल नहीं देगा।
- सॉफ्ट टॉय का कपड़ा मुलायम होना चाहिए।
- सभी खिलौने केमिकल मुक्त होने चाहिए (3)।
हम आशा करते हैं कि इस लेख में बताए गए खिलौनों से आपको यह समझने में आसानी होगी कि अपने शिशु के लिए किस तरह के खिलौने लिए जा सकते हैं। खिलौनों को चुनते समय लेख में बताई गई बातों को ध्यान में रखने से इन्हें लेने में आपको आसानी होगी। बच्चों से जुड़ी और रोचक जानकारी के लिए पढ़ते रहें मॉमजंक्शन के अन्य लेख।
संदर्भ (Refrences) :
2. Managing latex allergies at home by MedlinePlus
3. Selecting the Right Toys for Your child is Not a Child’s Play by NCBI
4. Lead Hazards in Some Holiday Toys and Toy Jewelry by CDC


Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.