
Image: ShutterStock
विषय सूची
भारत विविध संस्कृतियों का देश है, यहां भोजन तैयार करने की हर एक की अपनी शैली है। यहां व्यंजन के कई विकल्प होने के बावजूद हर मां को यही चिंता रहती है कि वो अपने बच्चे को क्या हेल्दी खाना खिलाएं। माओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए माॅमजंक्शन के इस आर्टिकल में हम नाश्ते की 30 खास रेसिपी लेकर आए हैं। ये रेसिपी इतनी ज्यादा हैं कि आपकी महीने भर की टेंशन दूर हो जाएगी। आइए, बनाते हैं बच्चों के लिए सबसे आसान और स्वास्थ्यप्रद नाश्ता।

1. ओट्स इडली
सामग्री :
- 2 कप ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
- आधा कटोरी दही
- आधा बड़ा चम्मच चना दाल
- 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल
- आधा चम्मच तेल
- 1 कप गाजर कद्दूकस की हुई
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
बनाने की विधि :
- सबसे पहले ओट्स को सुखाकर पीस लें और आटे के रूप में तैयार कर लें।
- अब कड़ाही में तेल डालकर और सरसों के बीज व दोनों दालें डालकर अच्छी तरह भून लें।
- इसके बाद इसमें धनिया, गाजर और हल्दी डालकर एक मिनट तक फिर भूनें।
- इसके बाद एक कटोरे में इस मिश्रण के साथ ओट्स का आटा और दही मिलाकर बैटर बना लें।
- इस बैटर को इडली स्टीमर में इस तरह से डालें, जिस तरह से इडली बनाते हैं।
- कुछ ही देर में ओट्स इडली तैयार है।
2. ब्रेड उपमा डिश

ब्रेड का जिक्र होते ही सबसे पहले आप सैंडविच या टोस्ट के बारे में सोचते होगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे आप स्वादिष्ट ब्रेड उपमा भी बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे।
सामग्री :
- ब्रेड के 5 स्लाइस (सफेद या साबुत गेहूं)
- 1/4 चम्मच सरसों के बीज
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच उड़द दाल
- 1 चुटकी हींग
- 1 करी पत्ता
- बारीक कटा हुआ 1 बड़ा प्याज (लगभग 1/2 कप)
- बारीक कटे हुए 2 मध्यम टमाटर (लगभग 3/4 कप)
- बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच कच्ची मूंगफली (वैकल्पिक)
- थोड़े से काजू (वैकल्पिक)
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच पानी
- नमक स्वादानुसार
- गार्निशिंग के लिए 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- गार्निशिंग के लिए सेव (वैकल्पिक)
बनाने की विधि :
- सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों या क्यूब्स में काटें और उन्हें एक तरफ रख दें।
- कढ़ाही या पैन में डेढ़ चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। इसमें सरसों के बीज, जीरा और उड़द दाल डालें। जब बीज चटकने लगे, तो हींग और करी पत्ता डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब कटा हुआ प्याज, कटी हरी मिर्च, कच्ची मूंगफली और काजू डालकर तब तक चलाएं जब तक कि प्याज भूरे रंग के न हो जाएं।
- इसके बाद ऊपर से कटा हुआ टमाटर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। टमाटर के नरम होने तक उसे तलें।
- अब इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट के लिए पकाने के लिए छोड़ दें।
- फिर इस मिश्रण में ब्रेड के टुकड़े डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिलाएं और पैन को ढक्कन से कवर करके मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- पकने के बाद गैस बंद कर दें और ढक्कन हटा दें। इसके ऊपर कटा हुआ धनिया गार्निश करें। आप इसे सेव से भी गार्निश कर सकते हैं।
- स्वादिष्ट ब्रेड उपमा परोसने के लिए तैयार है।
3. वेजिटेबल मसाला डोसा

डोसा दक्षिण भारतीय व्यंजनों में से एक है, लेकिन इसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। यहां हम बता रहे हैं कि किस प्रकार सब्जियों का उपयोग करके डोसे को हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
डोसा बैटर के लिए सामग्री :
- 2 कप इडली चावल
- 1 कप नियमित चावल
- 1 कप उड़द की दाल
- स्वादानुसार नमक
डोसा फिलिंग के लिए सामग्री :
- 2 कप कटी हुआ सब्जियां – गाजर, सेम, गोभी, प्याज, पालक
- 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
- एक चुटकी हल्दी
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच तेल
बैटर बनाने की विधि :
- चावल और उड़द दाल को कम से कम तीन से चार बार धोएं। उन्हें रात भर पानी में भिगो कर रख दें।
- अगली सुबह पानी निकाल कर चावल और दाल को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अगर जरूरत हो, तो बैटर को चिकना बनाने के लिए उसमें नमक और पानी डाल सकते हैं।
डोसा बनाने की विधि :
- एक पैन में तेल गरम करें और इसमें कटी हुई सब्जियां डालें।
- उन्हें दो से तीन मिनट तक पकने दें और फिर उसमें हल्दी, नमक व मसाला डालकर ठीक से मिलाएं।
- फिर इसे ढककर रख दें और पांच मिनट के लिए पकने दें।
- इसके बाद इसमें दूध मिलाएं और तब तक चलाएं जब तक कि दूध और सब्जियां अच्छी तरह से मिश्रित न हो जाएं। इस मिश्रण को एक तरफ रख दें।
- फिर एक पैन पर बैटर को फैलाकर डोसा बनाएं।
- जब यह आधा पक जाए, तो इसमें उपरोक्त मिश्रण को भरें और एक मिनट के लिए पकने दें और फिर डोसे को मोड़ दें।
- स्वस्थ वेजिटेबल डोसा परोसने के लिए तैयार है।
4. उत्तपम

उत्तपम भी कर्नाटक राज्य का एक स्वादिष्ट व्यंजन है। जब बारीक कटी हुई सब्जियों के साथ इसे बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और बेहतर हो जाता है। यह बनाने में आसान है और हेल्दी भी।
सामग्री :
- 2 कप इडली बैटर या डोसा बैटर (घर का बना या रेडीमेड)
- बारीक कटा हुआ मध्यम आकार का 1 प्याज (लगभग 1/2 कप)
- 1/2 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च (वैकल्पिक)
- 1/3 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :
- पैन को गरम करें और उसमें आधा चम्मच तेल डालें।
- फिर इडली बैटर को पैन में फैलाएं। ध्यान रहे कि यह डोसे की तरह पतला न हो।
- इसके बाद ऊपर से बारीक कटा प्याज और शिमला मिर्च डालें।
- अब 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और धीरे-से एक साथ सब्जियों को दबाएं।
- फिर कड़ाही को दो मिनट के लिए ढक्कन से कवर कर दें।
- इसके बाद ढक्कन हटाकर दो से तीन मिनट तक पकने दें। इस दौरान कड़छी से चेक करें कि उत्तपम पैन के साथ चिपक न रहा हो।
- लीजिए, उत्तपम तैयार है, अब इसे नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
5. सेवई उपमा

यह बच्चों के लिए एक स्वादिष्ट और आसान नाश्ता हो सकता है।
सामग्री :
- 1 कप भुनी हुई सेंवई
- 1/2 चम्मच सरसों के बीज
- 1 चम्मच चना दाल (वैकल्पिक)
- 1/2 चम्मच उड़द दाल (वैकल्पिक)
- 1-2 करी पत्ता
- 1 बड़े आकार का बारीक कटा प्याज
- बारीक कटी 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 4 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई गाजर
- 4 बड़े चम्मच ताजा या फ्रोजन ग्रीन मटर
- 1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर (वैकल्पिक)
- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल या घी
- 2 कप + 2 बड़े चम्मच पानी
बनाने की विधि :
- कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसके बाद इसमें सरसों के बीज डालें और उन्हें चटकने दें।
- अब इसमें चना दाल, उड़द दाल और करी पत्ता डालकर दाल को हल्का भूरा होने तक पकाएं।
- फिर प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें, जब तक कि प्याज भूरे रंग के न हो जाएं।
- अब इसमें गाजर, हरे मटर, कटा हुआ टमाटर और हल्दी पाउडर डालें और ऊपर से नमक छिड़क कर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद 2 बड़े चम्मच पानी डालें और धीमी आंच पर ढककर 3-4 मिनट तक पकाएं, जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाएं।
- सब्जियों के नरम होने पर इसमें 2 कप पानी डालें और इसे उबाल लें। जब यह उबलने लगे, तो इसमें भुनी हुई सेंवई डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाकर ढक्कन से कवर कर दें।
- लगभग 5-7 मिनट के लिए पानी सोखने तक पकाएं। बीच-बीच में कड़छी चलाते रहें, ताकि ये कड़ाही के साथ न लगे।
- अब गैस को बंद कर दें और सेवई उपमा को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसके ऊपर कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और चटनी के साथ सर्व करें।
6. पालक पूरी

वेज ग्रेवी या करी के साथ पालक पूरी आपके बच्चे के लिए स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहतर नाश्ता हो सकता है। यह रेसिपी आप अपने बच्चों को सप्ताह में एक या दो बार परोस सकते हैं।
प्यूरी बनाने के लिए सामग्री :
- 100 ग्राम पालक या 2 से 3 कप कटी हुई पालक
- 3 कप गर्म पानी
- 2 कप ठंडा पानी
- 1 इंच अदरक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
पालक पूरी के लिए अन्य सामग्री :
- 2 कप गेहूं का आटा
- आधा चम्मच अजवाइन
- 1 चुटकी हींग
- आधा कप पानी
- आवश्यकतानुसार तेल
पालक प्यूरी बनाने की विधि :
- पालक के पत्तों को पानी से अच्छी तरह साफ करें और सारा पानी छान लें।
- फिर एक बर्तन में 3 कप पानी डालकर उबाल लें।
- इसके बाद पलाक के पत्तों को गर्म पानी में 1 मिनट के लिए डाल दें।
- फिर पत्तों को 2 कप ठंडे पानी में 1 मिनट तक रखें।
- इसके बाद ग्राइंडर जार में पत्तियों को डालें और इसमें अदरक व हरी मिर्च डालकर ग्राइंड कर दें।
- लीजिए, आपकी प्यूरी तैयार है।
पालक पूरी बनाने की विधि :
- पैन या मिक्सिंग बाउल में 2 कप गेहूं का आटा लें। साथ ही स्वाद के अनुसार आधा चम्मच अजवाइन, 1 चुटकी हींग और नमक डालें।
- साथ ही आटे के साथ पालक प्यूरी मिलाएं और आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।
- इसके बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल आकार में बेल लें।
- दूसरी तरफ गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद बेली हुई लोई को कढ़ाई में डालकर तल लें।
- जब यह फूल जाए और अच्छी तरह से तल जाए, तो इसे एक पेपर टॉवल पर निकाल लें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- पालक पूरी को आलू की सब्जी या चना मसाला या के साथ परोसें।
7. रागी (फिंगर मिलेट) वेजिटेबल डोसा

दक्षिण भारत में रागी को एक पौष्टिक खाद्य माना जाता है। यह बच्चों के लिए स्वास्थ्य और सेहत से भरपूर हो सकता है। यहां बच्चों को नाश्ते के लिए रागी डोसा बनाने की विधि बताई गई है।
सामग्री :
- 1 कप रागी आटा (फिंगर मिलेट)
- 1/4 कप चावल का आटा
- 1/4 कप खट्टा दही
- बारीक कटा एक प्याज
- बारीक कटी 1 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- तलने के लिए कुकिंग ऑयल
- 2 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए सामग्री :
- 1/4 चम्मच सरसों के बीज
- 1/2 चम्मच जीरा बीज
- 5-7 करी पत्ते
- 1 चम्मच तेल
बनाने की विधि :
- एक बड़े बाउल में रागी का आटा, चावल का आटा, कटी हुई हरी मिर्च और दही लें।
- इसमें 2 कप पानी और नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- फिर बैटर को 30 मिनट तक अलग रख दें। अगर जरूरत लगे, तो इसमें और पानी मिला सकते हैं।
- इसके बाद बैटर में कटा हुआ प्याज और धनिया पत्ता डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- तड़के के लिए एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो जीरा और करी पत्ता डालें। पैन को आंच से उतार लें और बैटर पर तड़का डालें।
- फिर मध्यम आंच पर डोसा तवा या कड़ाही को गरम करें। इनको गर्म करने के पहले इन पर तेल लगा कर फैला दें, ताकि डोसा चपके नहीं। डोसा बनाने से पहले बैटर को अच्छी तरह से हिला लें।
- जब तवा मध्यम गर्म हो, तो बैटर को पूरी तरह से फेंट लें और इसे तवा के बीच से गोलाकार में डालें।
- डोसे के चारों ओर किनारे से 1 चम्मच तेल डालें और डोसे के ऊपर से भूरा होने तक पकाएं या फिर मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पकने के लिए रखें।
- इसके बाद डोसे को बाहर निकालें और इसे दूसरी तरफ पलटें, मध्यम आंच पर 30 से 40 सेकंड तक पकाएं।
- आंच बंद कर दें। कुरकुरे और गर्म रागी डोसे को नारियल की चटनी के साथ परोसें।
8. रवा डोसा

रवा डोसा एक स्वादिष्ट भारतीय रेसिपी है। इसके बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह पचाने में भी आसान है। यहां हम रवा डोसा बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।
सामग्री :
- 1/2 कप रवा (या बढ़िया सूजी)
- 1/4 कप मैदा (आटा)
- 1/2 कप चावल का आटा
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक
- कटा हुआ हरा धनिया
- 1 कप कटा हुआ प्याज और टमाटर
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून जीरा
- पानी
- नमक स्वादानुसार
- डोसा भूनने के लिए तेल
बनाने की विधि :
- एक बड़े कटोरे में रवा, मैदा, चावल का आटा, हरी मिर्च, नमक, अदरक, काली मिर्च पाउडर, जीरा और प्याज को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- बैटर को बिना किसी गांठ के बनाने के लिए सामग्री हिलाते हुए पानी डालें। ध्यान रहे कि यह बैटर नियमित डोसा बैटर की तुलना में पतला होगा, लेकिन बहुत पतला नहीं।
- यदि यह बहुत पतला हो जाता है, तो आप थोड़ा चावल का आटा मिला सकते हैं।
- बैटर बनने के बाद इसे आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
- अब एक पैन में तेल डालें और गरम करें। तेल को पैन की सतह पर फैलाएं और डोसा बैटर को एक गोलाकार में डालें। बैटर को पैन के किनारों से डालना शुरू करें और बीच तक ले आएं।
- ध्यान रहे कि डोसा बीच में बहुत मोटा न हाे।
- किनारों के चारों ओर आधा चम्मच तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर एक या दो मिनट के लिए या नीचे की तरफ सुनहरा भूरा होने तक पकने दें।
- इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
- स्वादिष्ट रवा डोसा नारियल की चटनी के साथ परोसें।
9. मेदू वड़ा

यह नमकीन डोनट जैसा व्यंजन है। इसकी तैयारी में अधिक समय लग सकता है, लेकिन बच्चों के स्वाद को बदलने के लिए सप्ताह में एक या दो बार इसे नाश्ते के रूप में बना सकते हैं। अच्छा होगा अगर आप इसे छुट्टियों या त्योहारों के दौरान बनाएं।
सामग्री :
- 1 कप उड़द दाल
- बारीक कटा हुआ मध्यम आकार का 1 प्याज
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च के टुकड़े
- बारीक कटे 5-7 करी पत्ते
- बारीक काटी 1 या 2 हरी मिर्च
- 1 चुटकी हींग
- 2 या 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :
- एक छोटे गहरे बर्तन में 1 कप उड़द की दाल लें।
- इसे 2-3 बार पानी से धोएं। फिर 2 कप पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें। इसे 3 घंटे से अधिक समय तक न भिगोएं। हो सके तो साबुत उड़द दाल का इस्तेमाल करें।
- दाल से पानी निकाल दें और इसे एक ब्लेंडर/मिक्सर ग्राइंडर के जार में निकाल लें।
- दाल को ग्राइंडर में तब तक पीसें, जब तक कि बैटर चिकना न हो जाए। बीच-बीच मे पानी की कुछ बूंदें छिड़कते रहें। ध्यान रहे कि पीसते समय अधिक पानी न डालें।
- इसके बाद बैटर को एक कटोरे में निकाल लें।
- अब बैटर में प्याज, जीरा, काली मिर्च, करी पत्ते, हरी मिर्च, हींग, हरा धनिया और नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें। अपने हाथ को थोड़ा गीला करें और हाथ में बैटर लेकर इसे छोटी कुकी के रूप में फैलाएं। इसके बाद उंगली से इसके बीच में छेद कर दें और धीरे से तेल में वड़ा डाल दें। कम से कम दो या दो से अधिक वड़े एक बार में तल सकते हैं।
- वड़े को पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- अतिरिक्त तेल निकालने के लिए उन्हें टिश्यू पेपर पर रखें।
- फिर वडे़ को नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें।
10. केरल अप्पम

अप्पम भारतीय राज्य केरल की प्रसिद्ध रेसिपी है। इसे नारियल और चावल के साथ तैयार किया जाता है। यह बच्चों के लिए टेस्टी और सरल नाश्ता है।
सामग्री :
- 1 कप चावल
- 2 कप कसा हुआ नारियल
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- आधा चम्मच खमीर
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :
- नारियल व चावल को मिलाएं और उन्हें कम से कम छह घंटे तक भिगोकर रखें।
- छह घंटे बाद इसे छान लें।
- अब नारियल व चावल के मिश्रण में नमक व चीनी डालें और मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिलाएं। इसे चिकना बनाने के लिए कम से कम सात मिनट तक ब्लेंड करें।
- फिर इसमें खमीर डालें और एक या दो मिनट के लिए पीस लें। यह बैटर नियमित डोसा बैटर जैसा ही होनी चाहिए।
- बैटर को रातभर के लिए ढककर रख दें, ताकि सही तरीके से फाॅर्मेंटेशन हो सके। जब आप अप्पम बनाते हैं, तो बैटर की स्थिति कमरे के तापमान के बराबर होनी चाहिए।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर गरम कर लें।
- कड़ाही के बिल्कुल बीच में बैटर डालें और इसे पतला गोलकार आकार में फैला दें।
- इसे दो से तीन मिनट तक या सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
- अप्पम को चने की करी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
11. वेन पोंगल

ब्रेकफास्ट के लिए यह आसान और हेल्दी रेसिपी है। इसे छोटे बच्चों के लिए आदर्श नाश्ता माना जाता है।
सामग्री :
- 1 कप चावल
- आधा कप मूंग दाल (पीली)
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 1-2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा
- 4 कप पानी
- मुट्ठी भर काजू
- 200 ग्राम घी (या वनस्पति तेल) का मक्खन
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :
- कुकर में घी डालें और गरम कर लें।
- फिर इसमें जीरा और काली मिर्च डालें।
- जैसे ही वे चटकना शुरू करें, इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता और अदरक डालें और भूनने दें।
- फिर इसमें चावल और मूंग दाल डालकर कम से कम दो से तीन मिनट तक भूनें।
- अब इस मिश्रण में नमक और पानी डालकर कुकर को बंद करके तीन सीटी बजवाएं।
- इस बीच दूसरे पैन में थोड़ा घी डालकर काजू को भून लें।
- अब पोंगल को काजू के साथ ड्रेसिंग करें और गरमा गरम परोसें।
12. सागो/साबूदाना खिचड़ी

इस स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त नाश्ते को सिर्फ 15 मिनट में बनाया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका यहां बताया गया है।
सामग्री :
- 1 कप साबूदाना (मध्यम आकार)
- छीले और कटे हुए 2 छोटे आलू
- आधा कप भुनी हुई मूंगफली
- मुट्ठी भर करी पत्ता
- 2-3 हरी मिर्च
- आधा चम्मच सरसों के बीज
- आधा चम्मच उड़द की दाल
- आधा चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
बनाने की विधि :
- साबूदाना को कम से कम 45 मिनट के लिए भिगो दें। अगर आप छोटे वाले साबूदाने का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको उन्हें कम से कम 6 घंटे तक भिगोने की जरूरत है।
- भुनी हुई मूंगफली को ग्राइंड करके दरदरा पाउडर बना लें और एक तरफ रख दें।
- फिर एक पैन में तेल डालकर से गरम कर लें।
- गरम होने पर इसमें सरसों के बीज, उड़द दाल और जीरा डालें।
- जैसे ही ये फूटना शुरू करें, उसमें हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
- फिर इसमें साबूदाना डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। साथ ही इसमें नमक भी डाल दें।
- इसे लगभग पांच से छह मिनट तक पकने दें। जब तक कि साबूदाना पारदर्शी न हो जाए।
- अब इस पर पिसी हुई मूंगफली डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद खिचड़ी को एक बॉउल में निकाल लें।
- साबूदाने की खिचड़ी को रायते के साथ परोसें।
13. वेजिटेबल पराठा

बच्चे को रोटी के साथ सब्जियां खिलाना चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन वेजीटेबल पराठे के जरिए आप बच्चों को आसानी से सब्जियां खिला सकते हैं। आप पराठे में आलू, गोभी, पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, और गाजर डाल सकते हैं।
सामग्री :
- 1 कप + आधा कप गेहूं का
- 1/4 कप कट हुई गाजर
- 1/2 कप कटी हुई गोभी
- 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी मेथी की पत्तियां (वैकल्पिक)
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- उबले व मसले हुए 1/4 कप हरे मटर
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच तेल तलने के लिए
- नमक
बनाने की विधि :
- मध्यम आंच पर नॉन-स्टिक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें।
- गरम होने पर इसमें गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, प्याज, मेथी के पत्ते और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
- इसके ऊपर नमक और हल्दी पाउडर डालकर तब तक मिलाएं, जब तक कि सब्जियां नर्म न हो जाएं।
- इसके बाद इसमें पिसे हुए हरे मटर डालें।
- अच्छी तरह मिलाने के बाद सब्जियों को ठंडा होने दें।
- अब एक कटोरे में 1 कप गेहूं के आटा, नमक और 1 चम्मच तेल डालें। फिर इसमें तैयार की गई सब्जियों मिश्रण, कटा हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, गरम मसाले और धनिया का पाउडर डालकर मिलाएं।
- पानी (लगभग 1-2 बड़े चम्मच) का उपयोग करके चिकना और थोड़ा कड़ा आटा (जैसे पराठे का आटा) गूंथ लें। 1/2 चम्मच तेल से इसको चिकना करें और इसे कम से कम 10 मिनट तक कवर करें।
- 10 मिनट के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- इस बीच मध्यम आंच पर तवे को गर्म कर लें।
- अब इन लोइयों को गोलाकार में बेलकर एक-एक करके तवे पर रखकर तेल लगाकर पका लें।
- जब दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगें, तो समझिए वेजिटेबल पराठा तैयार है।
- आप इसे दही और अचार के साथ परोसें।
14. पोहा

पोहा बनाने के लिए अधिक समय की जरूरत नहीं होती है। बच्चें हों या बड़े पोहा हर किसी को पसंद आता है। आप बहुत सारे वेजी और नट्स डालकर इस साधारण डिश को मजेदार और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
सामग्री :
- 2 कप पोहा
- बारीक कटा 1 प्याज
- कटा हुआ 1 आलू
- बारीक कटी हुई 1 गाजर
- कटी हुई 1 हरी मिर्च
- 8-10 करी पत्ते
- एक मुट्ठी मूंगफली
- आधा चम्मच चना दाल (बंगाल चना)
- आधा चम्मच उड़द की दाल
- आधा चम्मच सरसों के बीज
- आधा चम्मच जीरा
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
बनाने की विधि :
- पोहे को एक छलनी में डालकर धो लें और इसे एक या दो मिनट के लिए छोड़ दें। इस तरह यह नरम हो जाता है और पकने के लिए तैयार होता है।
- अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें मूंगफली डालकर थोड़ा तल लें।
- अब इसमें चना दाल, उड़द दाल, सरसों के बीज और जीरा मिला लें।
- जब ये चटकने लगें, तब इसमें हरी मिर्च, प्याज और करी पत्ते डालें।
- प्याज के थोड़ा पकने के बाद इसमें सब्जियां, नमक और हल्दी डालकर एक मिनट तक तलें।
- इसे ढक्कन के साथ कवर करें और इसे 8-10 मिनट तक या जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाएं तब तक पकने दें।
- फिर इसमें सूखा पोहा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे आधे मिनट के लिए पकने दें और स्टोव से उतारने से ठीक पहले इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- अब एक बॉउल में निकाल कर गर्मागर्म परोसें।
15. पनीर चपाती रोल्स

चपाती के लिए सामग्री :
- 3 कप गेहूं का आटा या मैदा
- 2 चम्मच तेल
- दूध
- नमक
रोल को भरने के लिए सामग्री :
- 1 कप कसा हुआ पनीर
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- बारीक कटा मध्यम आकार का 1 प्याज
- बारीक कटी 1 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 2 चम्मच टमाटर केचप
- नमक
- 1 चम्मच तेल
रोल के लिए सामग्री :
- 2 पनीर क्यूब्स, कसा हुआ (वैकल्पिक)
- 1 कप कटी हुई गोभी
- 4 चम्मच हरी चटनी
- तलने के लिए तेल
मिश्रण बनाने की विधि :
- एक कटोरे में 3 कप गेहूं का आटा/मैदा, 2 चम्मच तेल और नमक लें। इसमें आवश्यकतानुसार दूध डालें और चपाती या पराठे के आटे की तरह चिकना आटा गूंथ लें।
- आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दीजिए। 15 मिनट के बाद, आटा को फिर से गूंथ लें और इसे 4 बराबर भागों में विभाजित करें। आटे को हर हिस्से को गोल-गोल करके सूखे गेहूं के आटे से कोट कर दें और पतली गोलाकार चपाती बना लें।
- फिर मध्यम आंच पर तवे को गरम करें और उस पर चपाती को रखकर दोनों तरफ हल्के भूरे रंग के धब्बे आने तक पका लें।
- चपाती बनने के बाद इसे कवर करके रोटी कंटेनर में रख दें। ध्यान रहे कि चपाती पूरी तरह से पकी हुई न हो, क्योंकि रोल बनाने के समय इसे फिर से पकाया जाएगा।
- दूसरी तरफ धीमी आंच पर एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें और जब वो चटकने लगें, तो उसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 30 सेकंड तक भूनें।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, टमाटर केचप, धनिया पत्ता और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- आंच को बंद कर दें और इसमें पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- रोल में भरने के लिए मिश्रण तैयार है। इसे भी 4 बराबर भागों में विभाजित करें।
पनीर रोल बनाने की विधि :
- मध्यम आंच पर तवा गरम करें और उसके ऊपर पहले से पकी हुई चपाती रखें। दोनों तरफ 1/2 चम्मच तेल फैलाएं और हर हिस्से को 20-30 सेकंड के लिए पकाएं।
- एक प्लेट में गर्मा-गर्म चपाती लें और उस पर समान रूप से 1 चम्मच (या स्वादानुसार) हरी चटनी फैलाएं। उपरोक्त मिश्रण के एक हिस्से को चपाती के बीच में रखकर लंबाई में फैलाएं।
- इस पर 1-2 चम्मच कसा हुआ पनीर और 1/4 कप कटी हुई सलाद छिड़कें।
- इसके बाद रोल बनाने के लिए स्टफिंग के चारों ओर से चपाती को कसकर लपेटें।
- अब आपका पनीर चपाती रोल टमाटर की चटनी के साथ परोसने के लिए तैयार है।
16. मूंग दाल चीला

इसे डोसे का उत्तर-भारतीय रूप कहा जाता है। इसमें पनीर और मूंग दाल के साथ चीला बनाने की विधि बताई गई है।
सामग्री :
- 200 ग्राम हरी मूंग दाल
- 50 ग्राम ताजे हरे मटर मसले हुए
- बारीक कटा हुआ 1 प्याज
- बारीक कटे हुए धनिया पत्ते
- एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
- अदरक का एक टुकड़ा, कसा हुआ
- कटी हुई 2 हरी मिर्च
- लहसुन की 2 कलियां
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकतानुसार
भरने के लिए:
- 4 बड़े चम्मच कसा हुआ पनीर
- बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च
- आधा चम्मच चाट मसाला
- 1 नींबू रस
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि :
- मूंग दाल को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन दाल को पानी से निकाल लें।
- दाल को अदरक, हरी मिर्च, नमक, हल्दी और लहसुन के साथ ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड करें। बैटर को चिकना बनाने के लिए थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
- कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ती और मटर को बैटर में मिला लें और एक घंटे के लिए अलग रख दें और बाद में बेकिंग सोडा मिला दें।
- एक अन्य कटोरे में उपरोक्त भरने के लिए दी गई सभी सामग्रियों को मिलाएं।
- इसके बाद एक कड़ाही गरम करें और उसमें थोड़ा तेल डालकर फैला दें।
- इसके बाद कड़ाही के बीच से बैटर को डालते हुए गोलाकार में फैला दें।
- जब चीला आधा पक जाए, तो इसे पलट दें। इसे बार-बार पलटें और तब तक पकाएं जब तक कि दोनों साइड ठीक से पक न जाएं या फिर हल्के भूरे रंग के न हो जाएं।
- इसके बाद चीले को एक अलग प्लेट में निकाल लें।
- अब भरने वाले मिश्रण को एक चम्मच की सहायता से चीला के बीच में रखकर फैलाएं।
- इसके बाद चीला को मोड़कर या रोल करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर सॉस या चटनी के साथ परोसें।
17. थेपला

थेपला गुजरात का एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे गेहूं के आटे और मेथी के पत्तों से बनाया जाता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे दही या अचार के साथ खा सकते हैं। यहां थेपला बनाने की विधि को क्रमवार बताया जा रहा है।
सामग्री :
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप मेथी के पत्ते
- 1/4 कप बाजरे का आटा
- 1/4 कप बेसन
- 1/4 कप ज्वार का आटा
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- बारीक कटी हुई 1-2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक धोया और कसा हुआ
<

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.