पति को बर्थडे सरप्राइज देने के 15 यूनिक आइडिया | Birthday Surprise For Husband In Hindi

AG
Written by
MA (Mass Communication)

पति के लिए कुछ स्पेशल करने में पत्नी को जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। चाहे पति के लिए उनकी पसंद का खाना बनाना हो या उन्हें बर्थडे सरप्राइज देना हो, पत्नी हमेशा आगे रहती है। हां, कभी-कभी पत्नी सोच में पड़ जाती है कि पति को ऐसा क्या बर्थडे सरप्राइज दिया जाए कि उनकी आंखों में खुशी की चमक आ जाए। आपकी इसी दुविधा को दूर करने के लिए हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में पति को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं। इन सरप्राइज आइडियाज को फॉलो करके आप अपने हसबैंड को खास होने का एहसास दिला सकती हैं।

पति के लिए 15 मजेदार बर्थडे सरप्राइज आइडियाज जानने के लिए अंत तक पढ़ें लेख।

पति को बर्थडे पर सरप्राइज करने के 15 यूनिक आइडियाज | Unique Birthday Surprise For Husband In Hindi

पति को खुश करने के लिए बर्थडे से अच्छा मौका और क्या हो सकता है। यहां बताए गए आइडियाज की मदद से आप उन्हें यह बता सकती हैं कि वो आपके लिए वो कितने जरूरी और अहम हैं। ये मजेदार आइडियाज कुछ इस प्रकार हैं :

1. पसंद का गिफ्ट

Gift of choice
istock

पति के जन्मदिन को खास बनाने का यह सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है। अक्सर पति अपनी पसंद को जाहिर नहीं करते हैं और कुछ चीज खरीदना चाहें, तो भी उसे नहीं खरीदते। यू्ं तो पत्नी अपने पति के हाव-भाव से यह समझ ही जाती है कि उन्हें क्या चाहिए। अगर किसी कारणवश इस बात को समझने में कुछ दिक्कत आ रही है, तो आप अपने पति के जन्मदिन से कुछ दिन पहले बातों-बातों में यह जानने की कोशिश कर सकती हैं। बस फिर उन्हें वही पसंदीदा गिफ्ट देकर सरप्राइज कर दें।

2. वाटर बर्थडे सेलिब्रेशन

Water birthday celebration
Shutterstock

बर्थडे पर पति को कुछ अलग अंदाज में सरप्राइज करना चाह रही हैं, तो आप पानी में बर्थडे सेलिब्रेट कर सकती हैं। लगभग हर शहर में बोटिंग की सुविधा होती है। बस पति को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए आप पहले से ही एक बोट बुक कर लें, जिसपर आप उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर सकें। इसके अलावा, आप किसी अन्य जगह, जैसे किसी नदी के तट पर बर्थडे मना सकती हैं। अगर आप चाहें, तो शहर से दूर किसी खास वाटर डेस्टिनेशन में जाकर भी उन्हें बर्थडे सरप्राइज दे सकती हैं।

3. रोमांटिक डेट

Romantic date
Shutterstock

पति को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए आप एक रोमांटिक डेट भी प्लान कर सकती हैं। जी हां, पति-पत्नी की शादी को चाहे जितने भी साल हो जाए, लेकिन प्यार और रोमांस कम नहीं होना चाहिए। ऐसे में किसी रेस्टोरेंट में टेबल बुक करें या घर में ही सारा इंतजाम कर लें। सेंटेड कैंडल, आप दोनों की तस्वीरें, डेकोरेटिव लाइट से घर को रोमांटिक लुक दें और पुरानी यादों को ताजा करते हुए पति का बर्थडे सेलिब्रेट करें। इससे रिश्ते में प्यार भी बढ़ेगा और नयापन भी आएगा।

4. पसंद का खाना

Food of choice
Shutterstock

पति के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए आप घर में उनके लिए पसंद का खाने बनाकर एक रोमांटिक डिनर का आयोजन कर सकती हैं। उन्हें खाने में जो पसंद हो, उसकी लिस्ट पहले से ही तैयार कर लें और फिर उनके बर्थडे के दिन नहीं, बल्कि रात 12 बजे उन्हें सरप्राइज दें। भले ही अगले दिन आप दोनों बाहर जाने का या परिवार के साथ बर्थडे मनाने का प्लान करें, लेकिन यह डिनर का पल सिर्फ आप दोनों का होगा।

5. स्पेशल वीक

Special week
Shutterstock

सिर्फ पति के बर्थडे को ही नहीं आप उनके पूरे बर्थडे वीक को स्पेशल बनाकर उन्हें रोज एक छोटा सरप्राइज दे सकती हैं। ऐसा करने से आपके पति हर दिन स्पेशल महसूस करेंगे और उनके चेहरे पर आपको एक अलग सी चमक देखने को मिलेगी। आप जन्मदिन से पहले कभी उनकी पसंदीदा डिश बनाकर, तो कभी उनके लिए शॉपिंग करके उन्हें खास होने का एहसास दिला सकती हैं। मतलब आपको पूरे हफ्ते भर रोजाना कोई-न-कोई गिफ्ट उन्हें देना है। अगर आप गिफ्ट को सीक्रेटली यानी बिना नाम लिखे देंगी, तो सरप्राइज और भी बेहतरीन हो जाएगा। उसके बाद बर्थडे वाले दिन उनके लिए कुछ स्पेशल पार्टी थ्रो कर सकती हैं।

6. गुडी बास्केट/बैग

Goody Basket
Shutterstock

अपने पति को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए आप गुडी बैग या बास्केट भी बना सकती हैं। उसमें पति की पसंदीदा चीजें जैसे – हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड, कुछ प्यारे मैसेज, उनकी पसंद की चॉकलेट, परफ्यूम, फूल और अन्य कई चीजें रख सकती हैं। यह एक तरह का कॉम्बो होगा, जिसमें कई सारी चीजें आप शामिल कर सकती हैं।

7. पेंटिंग या स्कल्पचर

Painting or sculpture
Shutterstock

पति को कुछ क्रिएटिव बर्थडे सरप्राइज देना है, तो पेंटिंग या स्कल्पचर दे सकती है। आप अपनी और अपने पति के साथ ली गई किसी फोटो की पेंटिंग या कैरिकेचर (फनी पेंटिंग) बनवा लें। इसके अलावा, आप अपनी और अपने पति की एक छोटी व प्यारी सी मूर्ती बनवाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। यह तोहफा उनके लिए बेहद यादगार होगा।

8. लॉन्ग ड्राइव

Long drive
Shutterstock

लॉन्ग ड्राइव प्लान करके भी आप पति को बर्थडे सरप्राइज दे सकती हैं। सबसे पहले उन्हें किसी बहाने से रात को लॉन्ग ड्राइव पर चलने के लिए मनाएं। अगर आपको ड्राइविंग आती है, तब तो और भी अच्छा है। आप खुद ड्राइव करके उन्हें बाहर ले जा सकती हैं। इससे पहले आप गाड़ी में केक, बैलून सबका इंतजाम कर लें। फिर ड्राइव करते हुए किसी खूबसूरत सी जगह पर जाएं या ऐसी जगह जहां आप दोनों अक्सर जाते हैं। वहां पहुंचकर 12 बजे उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर लें। आप चाहें तो पहले से ही उनके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को भी उस जगह पर बुला सकती हैं। फिर आप सब मिलकर उन्हें सरप्राइज पार्टी दे सकते हैं।

9. स्क्रैपबुक बनाएं

Create scrapbook
Shutterstock

आप बर्थडे सरप्राइज के तौर पर पति को कुछ यादगार पल भी गिफ्ट कर सकती हैं। जी हां, आप उनके साथ बिताए गए खूबसूरत व नोंकझोंक वाले पलों की तस्वीरों की मदद से एक स्क्रैपबुक बना लें। इसमें आप चाहें, तो तस्वीरों के साथ ही पति के लिए कुछ प्यार भरे कोट्स भी लिख सकती हैं। यूं तो आप दोनों के साथ की तस्वीरें खुद ही सबकुछ बयां कर देंगी, लेकिन प्यार भरी शायरियों से यह सरप्राइज और भी प्रभावी हो जाएगा। आप अपने पति के बर्थडे के कुछ महीने पहले से ही तस्वीरें लेकर स्क्रैप बुक में लगाते जाएं। फिर बर्थडे के दिन स्क्रैप बुक अपने पति को गिफ्ट कर दें।

10. फोटो फ्रेम

Photo frame
Shutterstock

पति को बर्थडे सरप्राइज में फोटो फ्रेम गिफ्ट करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या स्पेशल है। जी हां, इसमें कुछ खास नहीं है, लेकिन आपको इसे स्पेशल बनाना होगा। आप फोटो फ्रेम में अपने पति के पहले बर्थडे से लेकर अब तक के बर्थडे की सारी तस्वीरें लगा दें। अगर ऐसी तस्वीरें न मिलें, तो बचपन से लेकर बड़े होने तक के सफर को भी आप इस फोटो फ्रेम में लगा सकती हैं। इसे लिए बस आप एक ट्रेंडी सा फोटो फ्रेम चुनें। मार्केट में इस तरह के आइडिया के लिए कई फोटो फ्रेम उपलब्ध हैं। बस आपको तस्वीरें निकालकर खरीदें हुए फ्रेम में लगानी होंगी। यकीन मानिए, आपके पति को यह गिफ्ट काफी पसंद आएगा।

11. वीडियो बनाएं

Create Videos
Shutterstock

आप अपने हसबैंड को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए एक बेहतरीन वीडियो तैयार कर सकती हैं। आप पति के करीबियों और रिश्तेदारों को जन्मदिन बधाई संदेश वाला वीडियो रिकॉर्ड करके भेजने को कहें। फिर उन अलग-अलग रिकॉर्डिंग को एडिट करके एक वीडियो बनाएं। उसके बाद बर्थडे के दिन वीडियो को टीवी पर चलाकर पति को दिखा दें। आप चाहें तो अपने पति के दोस्तों और परिवार वालों से वीडियो कॉल करके उनकी बात भी कराएं। इस वीडिया मैसेज की शुरुआत आप अपने पति की कुछ फनी और क्यूट क्लिप भी जरूर डालें।

12. पूरे दिन सरप्राइज दें

Surprise all day
Shutterstock

बर्थडे सरप्राइज की बात की जाए, तो क्यों न दिन की शुरुआत ही सरप्राइज से की जाए। सुबह-सुबह उनकी पसंद का स्पेशल सरप्राइज ब्रेकफास्ट बनाकर उनके दिन की शुरुआत करें। उसके बाद चाहे वो घर में रहें या ऑफिस जाएं, पूरे दिन उन्हें उनकी पसंद की कुछ-न-कुछ चीजें भेजकर सरप्राइज करती रहें। जैसे, कभी उन्हें फूल भेज दें, कभी उनके पसंद का लंच, कभी उनके शौक की कोई अन्य चीज। इस तरह पूरे दिन उन्हें स्पेशल महसूस कराने के बाद शाम को एक अच्छी सरप्राइज पार्टी दें।

13. गाना डेडिकेट करें

Dedicate song
Shutterstock

आप अपने पति को सरप्राइज विश करने और उन्हें स्पेशल महसूस कराने के लिए अपने शहर के लोकल रेडियो चैनल का सहारा ले सकती हैं। आज भी रेडियो चैनल्स का लोगों में क्रेज देखा जा सकता है। ऐसे में आप ऐसे किसी रेडियो शो को चुनें, जो न सिर्फ चर्चित हो, बल्कि लोगों की रिक्वेस्ट पर गाना भी डेडिकेट करता हो। उसके बाद आप उस चैनल पर अपने पति को बर्थडे करके प्यारा मैसेज दें और गाना डेडिकेट करें। ध्यान रहे कि जिस वक्त वो रेडियो शो होने वाला हो, उस वक्त आपके पति उस शो को सुन रहे हो। ऐसे में आप रेडियो चैनल से यह पूछ सकती हैं कि शो कितने बजे आने वाला है और उस वक्त आप अपने पति को किसी बहाने से रेडियो सुनने को कहें।

14. हॉबी गिफ्ट

Hobby gift
Shutterstock

पति को बर्थडे सरप्राइज के तौर पर उनके किसी हॉबी से जुड़ा गिफ्ट भी दे सकती हैं। हर किसी की कोई-न-कोई हॉबी होती है, जैसे – अगर आपके पति को गिटार बजाना पसंद है, तो आप उन्हें गिटार गिफ्ट कर सकती हैं। गेम्स खेलना पसंद है, तो वीडियो गेम या उनकी पसंद का कोई गेम दे सकती हैं। इसके अलावा, अगर उनको म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना, वर्कआउट करना या कोई गैजेट पसंद है, तो आप उन्हें ईयर फोन, हेड फोन, टैब, म्यूजिक प्लेयर जैसी चीजें गिफ्ट कर सकती हैं।

15. सरप्राइज आउटिंग पार्टी

Surprise Outing Party
Shutterstock

आप एक सरप्राइज बर्थडे आउंटिंग पार्टी भी प्लान कर सकती हैं। आप अपने पति के साथ रुकने का जहां भी प्लान बनाएं, वहां पहले से ही शाम की पार्टी का सारा इंतजाम करवा दें। साथ ही आप अपने पति को आउटिंग की बात क्लू के जरिए देकर उन्हें एक्साइट कर सकती हैं। क्लू के साथ ही आप उनके लिए नए कपड़े भी रखें, जिन्हें वो आउटिंग पार्टी में पहन सकें। आप चाहें तो इस आउटिंग पार्टी को निजी रख सकती हैं या फिर परिवार और दोस्तों को भी निमंत्रण दे सकती हैं।

ये थे कुछ खूबसूरत बर्थडे आईडियाज, जिन्हें आजमाकर आप अपने पति को बर्थडे पर स्पेशल फील करा सकती हैं। ऊपर बताए गए सभी बर्थडे सरप्राइज को प्लान करना बेहद आसान है। आप इनमें से अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी एक आइडिया पर काम करके अपने बर्थडे बॉय के चेहरे पर खुशी की चमक ला सकती है। इन बर्थडे प्लान से सिर्फ जन्मदिन ही खास नहीं होगा, बल्कि आप दोनों का रिश्ता भी और मजबूत हो जाएगा।