Trending

महिलाएं घर और वर्क फ्रॉम होम के बीच ऐसे बैठाएं तालमेल

AB
Written by
BA (Mass Communication)

कोरोना प्रकोप के कारण सभी का जीवन बदल गया है। लगभग सभी प्राइवेट कंपनियों ने अपने इंप्लाई को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। हालांकि, सभी कर्मचारियों को घर से काम करना अच्छा भी लग रहा है, लेकिन अगर महिलाओं की बात करें, तो उनकी जिम्मेदार अब काफी बढ़ गई है। कोरोना के कारण स्कूल भी बंद हैं, तो बच्चे भी दिन भर घर में ही रहते हैं। ऐसे में वर्किंग वीमेन के लिए ऑफिस, घर और बच्चों की जिम्मेदारी को एक साथ संभालना किसी चैलेंज से कम नहीं है। उनके लिए ये सभी काम नॉन-स्टॉप चल रहे हैं, जिस कारण खुद के लिए तो वक्त ही नहीं बचता। हम इन्हीं सुपर वीमेन के लिए कुछ काम के टिप्स लेकर आए हैं, जो उनका काम कम तो नहीं कर सकते, लेकिन मैनेज करने में मदद जरूर कर सकते हैं। यह आर्टिकल सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि पुरुषों कोा भी जरूर पढ़ना चाहिए, ताकि वो अपने घर की महिलाओं का काम कुछ हद तक आसान कर सकें।

Get up early in the morning
Image: Shutterstock
  1. सुबह जल्दी उठें – सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए अच्छा होता है, साथ ही काम को मैनेज करने के लिए भी सही हो सकता है। खासतौर से अगर घर में बच्चे हैं, तो बेहतर है कि उनसे पहले उठकर ब्रेकफास्ट और लंच तैयार कर लें। इससे उन्हें ऑफिस का काम करने के लिए काफी वक्त मिल जाएगा। साथ ही बच्चों को मैनेज करना भी आसान हो जाएगा।
  1. पूरे दिन का प्लान तैयार करें – जब ब्रेकफास्ट और लंच बनाने के बाद आप आराम से बैठकर चाय-कॉफी पी ही रही हों, तो क्यों न इस वक्त को भी प्रोडक्टिव बनाया जाए। यही वक्त है जब महिलाएं अपने पूरे दिन का प्लान बना सकती हैं। जैसे – ऑफिस का कौन-सा काम पहले करना है और बच्चों को क्या पढ़ाना है। साथ ही यह भी शेड्यूल बनाएं कि आप कितने बजे से कितने बजे तक ऑफिस का काम करेंगी और ब्रेक कितने बजे लेंगी।
Office corner
Image: Shutterstock
  1. ऑफिस कॉर्नर – भले ही महिलाएं घर से काम कर रही हों, लेकिन घर में ऐसी जगह जरूर चुनें, जिसे आप पूरा ऑफिस जैसा लुक दे सकें। ऐसा करने से ऑफिस वाली फीलिंग महसूस होगी और उसी के अनुसार आप काम करने को लेकर उत्साहित हो सकती हैं। इससे ऑफिस के टाइमिंग का भी अंदाजा रहेगा।
  1. ऑफिस टाइमिंग का ध्यान- भले ही आप घर से काम कर रही हों, लेकिन जिस वक्त ऑफिस का काम कर रही हों, उस वक्त सिर्फ ऑफिस का ही काम करें। ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह मानकर चलें कि आप ऑफिस में ही हैं। अगर बच्चे थोड़े बड़े हैं, तो उन्हें समझा सकते हैं कि काम के समय वह आपको बार-बार न बुलाएं। आप उन्हें ऐसा कोई होमवर्क या टास्क दे सकती हैं, जिसमें वो व्यस्त रहें।
  1. घरवालों से बात करें – जिस तरह पति के लिए उनके ऑफिस का काम सबसे जरूरी है, वैसे ही वर्किंग महिला के लिए भी उनके ऑफिस का काम महत्व रखता है। यहां हमारा उद्देश्य तुलना करने का नहीं, बल्कि महिलाओं को यह बताने का है कि वो अपने घरवालों से इस बारे में खुलकर बात करें। घरवालों को भी उनके काम में सहयोग देने के लिए खुलकर बात करें। साथ ही पति सहित घर के अन्य सदस्यों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में उसकी मदद करें।
Office dress up
Image: Shutterstock
  1. ऑफिस ड्रेसअप- भले ही आप घर से काम कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह ऑफिस कॉर्नर बनाना जरूरी है, वैसे ही ऑफिस ड्रेसअप करना भी जरूरी है। भले ही ऑफिस जैसे कॉर्पोरेट लुक न लें, लेकिन घर के कैजुअल कपड़े जरूर पहनें। कैजुअल कपड़ों के अलावा, आप कुर्ती-लेगिंग्स, जीन्स-टी शर्ट या ऐसे ही अन्य अपने पसंद के कपड़े ऑफिस टाइमिंग में पहनें, ताकि आपको ऑफिस जैसा महसूस हो और काम करने की प्रेरणा मिले।
Put the phone away
Image: Shutterstock
  1. फोन को दूर रखें – ऑफिस टाइमिंग के दौरान फोन को खुद से दूर रखें, ताकि आपका मन बार-बार न भटके। साथ ही फोन को साइलेंट मोड पर न रखें, ताकि अगर ऑफिस से किसी का फोन आए, तो आप तुरंत रिसीव कर सकें।
  1. ब्रेक लें – ऑफिस में जिस तरह लंच ब्रेक और टी ब्रेक लेती हैं, वैसे ही घर से काम करते वक्त भी ब्रेक टाइम निकालें। यही वक्त है जब परिवार के साथ लंच किया जा सकता है। इसके साथ ही टी ब्रेक लें और उस वक्त थोड़ा समय अपने बच्चों को या पति के साथ बिताएं।
Confuse kids
Image: Shutterstock
  1. बच्चों को उलझाकर रखें – अपने काम के दौरान बच्चों को किसी खिलौने, गेम, किताबें या अन्य चीजों के साथ उलझाकर रखें। ऐसा करने से न सिर्फ उनका वक्त बीतेगा, बल्कि आपका काम भी आसान हो सकता है।
  1. प्री प्लानिंग – एक दिन पहले रात को ही सोच लें कि अगले दिन खाना क्या बनेगा, क्योंकि खाना बनाने से ज्यादा मुश्किल यह सोचना है कि क्या बनेगा। हो सके तो एक हफ्ते का मेन्यू आप पहले से ही सोचकर और लिखकर रख लें। ऐसा करने से आपका काफी वक्त बच सकता है।
  1. खुद के लिए वक्त निकालें – वर्क फ्रॉम होम के कारण ट्रैवलिंग का काफी वक्त बचता है। ऐसे में उस वक्त को अपने लिए बचाकर रखें। ऑफिस ऑवर के तुरंत बाद खाना बनाने या घर के कामों में न लग जाएं। थोड़ा वक्त अपने परिवार व बच्चों के साथ बिताएं। हो सके तो खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें और अपने पसंद के गाने सुनें, किताब पढ़ें या अपना पसंदीदा काम करें।

वर्क फ्रॉम होम सुनने में भले ही आसान लगे, लेकिन किसी महिला के लिए ये जंग लड़ने से कम नहीं है। इसे थोड़ी प्लानिंग और घरवालों के सहयोग से कुछ आसान जरूर बनाया जा सकता है। खासकर पति का स्पोर्ट सबसे ज्यादा जरूरी है। यकीन मानिए, यही ऐसा समय है, जब आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ये समय आपको जीवन भर याद रहेगा।

Top Work-From-Home Tips for Women

Watch our video for essential work-from-home tips for women. Learn how to set routines, create a dedicated workspace, and stay active. Tune in now!