Trending

जानिए क्यों है ‘हिंदी’ भारत की पहचान और शान

AB
Written by
BA (Mass Communication)

‘ठीक से समझ नहीं आया, क्या आप हिंदी में समझा देंगे’, कई बार लोगों को ऐसा कहते सुना होगा। वहीं, देशप्रेम जाहिर करना हो, तो ‘हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा’ ये शब्द काफी हैं। ‘हिंदी फिल्मों’ का शौक भी लगभग हर किसी को होता है। भारत में भावनाओं को व्यक्त करना हो, तो ‘हिंदी’ भाषा का उपयोग अक्सर करते देखा गया है। ‘हिंदी’ भारत की पहचान है और शान है, जिसके सम्मान में हर वर्ष 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि ‘हिंदी’ को सरल, सहज और स्पष्ट भाषा माना गया है। यहां हम न सिर्फ ‘हिंदी दिवस’ से संबंधित, बल्कि हिंदी से जुड़ी रोचक बातों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

सबसे पहले जानते हैं कि क्यों मशहूर है हिंदी दिवस और भारत में ‘हिंदी’ कब राजभाषा के रूप में घोषित हुई।

‘हिंदी दिवस’ क्यों मनाया जाता है ?

भारत के आजाद होने के बाद से किसी एक भाषा को आधिकारिक तौर पर राष्ट्र भाषा बनाए जाने की चर्चा शुरू हुई। काफी विचार के बाद संविधान सभा ने भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया। ‘हिंदी’ को राजभाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 में दर्जा दिया गया था। उसके बाद ‘हिंदी’ के महत्व और उसके प्रचार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 14 सितंबर 1953 से ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाना शुरू किया गया। यहां हम स्पष्ट कर दें कि हिंदी हमारी राजभाषा है। भारत में अभी तक किसी भी राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है।

Why is 'Hindi Day' celebrated
Image: Shutterstock

हिंदी की खूबसूरती

आज के वक्त में ‘हिंदी’ सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसकी खूबसूरती यह है कि यह हर क्षेत्र के रंग में रंग जाती है। यही कारण है कि ‘हिंदी’ को बोलने का तरीका भी क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग है। वहीं, कवि की कल्पना में उर्दू के साथ हिंदी बड़ी ही खूबसूरती से ढ़ल जाती है। अगर बात हो मॉडर्न हिंदी की, तो अंग्रेजी शब्दों को भी हिंदी अपने में बखूबी उतार लेती है, जिससे एक नया शब्द निकलकर आता है ‘हिंग्लिश’।

क्या आप जानते हैं ‘हिंदी’ भाषा से जुड़ी ये रोचक बातें ?

  • लेखक लल्लू लाल द्वारा लिखी गई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी भाषा की पहली किताब माना गया। यह किताब वर्ष 1810 में प्रकाशित हुई थी।
  • बिहार ‘हिंदी’ को अपनाने वाला पहला राज्य है। वर्ष 1981 में उर्दू की जगह ‘हिंदी’ को बिहार में जगह दी गई।
  • कहा जाता है कि विश्व में ‘हिंदी’ तीसरी ऐसी भाषा है, जिसे सबसे ज्यादा बोला जाता है।
  • आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नेपाल, पाकिस्तान, जर्मनी, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और टोबेगो में भी ‘हिंदी’ बोली जाती है।
  • आजकल इंटरनेट पर भी ‘हिंदी’ का चलन बढ़ चुका है। वेब एड्रेस बनाने में भी ‘हिंदी’ का उपयोग है।
  • अभी के वक्त में इंटरनेट में ‘हिंदी’ कंटेंट की होड़ लगी हुई है। हर वर्ष डिजिटल माध्यम से हिंदी समाचार और अन्य हिंदी कंटेंट पढ़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
  • माना जाता है कि आज के वक्त में इंटरनेट पर हिंदी की मांग 94% तक बढ़ी है।
  • आज कई यूनिवर्सिटीज में हिंदी पढ़ाई जा रही है और दुनियाभर में करोड़ों लोग अपने-अपने तरीके से ‘हिंदी’ बोल रहे हैं।
  • हिंदी भाषा सीखना काफी आसान है, क्योंकि हिंदी में शब्दों को वैसे ही बोलते हैं जैसे कि हिंदी लिखते हैं।
  • हिंदी में सबसे ज्यादा ‘नमस्ते’ शब्द को उपयोग किया जाता है।
  • बॉलीवुड जो कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है, वह सबसे ज्यादा हिंदी फिल्मों का निर्माण करती है।

ये थे ‘हिंदी’ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातें। आज के वक्त में कहीं न कहीं ‘हिंदी’ अपनी चमक खो रही है। बच्चों को शुरुआत से ही अंग्रेजी बोलने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसके साथ-साथ बच्चों को ‘हिंदी’ के महत्व से भी अवगत कराना भी जरूरी है। कई बार लोगों को ‘हिंदी’ बोलने से संकोच होता है, उन्हें लगता है अंग्रेजी बोलना स्टाइल है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हिंदी एक आसान और सुंदर भाषा है। इस भाषा में बात करना और दूसरों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। तो, बिना किसी झिझक और शर्म के ‘हिंदी’ को बढ़ावा दें और गर्व से बोलें ‘हिंदी हैं हम’।

5 Key Facts About Hindi Diwas

Watch this video to explore Hindi Diwas essentials: its history, Devanagari script, top dialects, and global rank. Learn and proudly celebrate this iconic language today!