55+ Boyfriend Ke Liye Best Gift Ideas | बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या देना चाहिए?

N
Written by

रिलेशनशिप में एक-दूसरे को गिफ्ट्स देना प्यार जताने का सबसे आसान, रोमांटिक और क्यूट अंदाज है। प्यार जताने के लिए लड़के बड़ी आसानी से लड़कियों के लिए गिफ्ट चुन लेते हैं, लेकिन जब बारी लड़कों को गिफ्ट देने की हो तो लड़कियों के लिए ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या देना चाहिए, ये सवाल अक्सर लड़कियों के मन में आता है। ऐसे में मॉमजंक्शन के लेख में हमने लड़कियों की इस परेशानी का समाधान लिखा है। यहां हम न सिर्फ बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट आइडियाज लाए हैं, बल्कि बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने के बेहतरीन टिप्स भी दिए हैं। तो जानने के लिए लेख पूरा जरूर पढ़ें।

इस लेख में जानिए बॉयफ्रेंड को देने के लिए कई सारे गिफ्ट आइडियाज के बारे में।

55+ बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज | Gift Ideas for Boyfriend in Hindi

यहां हमने 50 से भी ज्यादा गिफ्ट दिए हैं। इनमें से गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के व्यक्तित्व और पसंद के अनुसार गिफ्ट चुन सकती हैं। बर्थडे हो या रिलेशनशिप एनिवर्सरी यहां हर मौके के लिए गिफ्ट के विकल्प बताए गए हैं। तो अपने बॉयफ्रेंड को किसी खास मौके पर या सामान्य दिनों में सरप्राइज देने के लिए और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देखने के लिए इनमें से अपना फेवरेट गिफ्ट ऑप्शन चुन सकती हैं। तो बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज के लिए नीचे

स्क्रॉल करें।

आइए विस्तार से जानते हैं कि बॉयफ्रेंड को गिफ्ट क्या दें।

बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज | Gift Ideas for Boyfriend in Hindi

यूं तो अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती। आप कभी भी उन्हें गिफ्ट देकर स्पेशल फील करा सकती हैं। हां, अगर आपके बॉयफ्रेंड का बर्थ-डे या कोई खास दिन आने वाला है तो तोह्फा देना तो बनता है। यकीनन इससे रिश्ता मजबूत होगा और आपका बॉयफ्रेंड आपसे और ज्यादा प्यार करने लगेगा। तो यहां दिए गए बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज कुछ इस प्रकार हैं:

1. ब्यूटीफूल केक

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

कोई भी सेलिब्रेशन केक के बिना अधूरा है। खास मौके पर पर्सनलाइज्ड केक बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। आप उनके लाइफ से जुड़े कुछ स्पेशल लम्हों को तस्वीरों में कैद कर केक पर सजा कर उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपका पार्टनर मूवी लवर, कैमरा लवर या एनिमल लवर है, तो उनके लिए वैसा केक भी डिजाइन करवा सकती हैं।

2. घड़ी

watch
Shutterstock

अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के कोई एक्सेसरीज गिफ्ट करने की सोच रही हैं, तो आप उन्हें घड़ी दे सकती हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के स्टाइलिश वॉच के ऑप्शन मौजूद हैं। यह आपके पार्टनर के काम भी आएगा।

3. फोटो फ्रेम

55+-Boyfriend-Ke-Liye-Best-Gift-Ideas-(2)
iStock

कहते हैं कि यादों को तस्वीरों में कैद किया जा सकता है। तोहफे के रूप में उन यादों को देने से खास कुछ नहीं हो सकता। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकती हैं। जिसमें दोनों की खूबसूरत तस्वीरें हो।

4. वॉलेट

wallet
Shutterstock

लड़कों को गिफ्ट देने के लिए वॉलेट भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। भले ही यह एक कॉमन गिफ्ट ऑप्शन हो, लेकिन यह बहुत ही काम की चीज हो सकती है। लड़के जल्दी अपना वॉलेट नहीं बदलते हैं और अगर आपके बॉयफ्रेंड भी उन्हीं में से एक हैं तो यही अच्छा मौका है उन्हें वॉलेट गिफ्ट देने का। आजकल तो और कई तरह के डिजाइनर वॉलेट भी मार्केट में उपलब्ध हैं।

5. कपड़े

Clothes
Shutterstock

वॉलेट की तरह ही लड़के कपड़े भी जल्दी नहीं खरीदते हैं। कुछ खास तरह के कपड़ों को पसंद करके छोड़ देते हैं, क्योंकि वो खुद के लिए कुछ लेने या पैसे खर्च करने से पहले बार-बार सोचते हैं। ऐसे में अगर आपके पार्टनर को लंबे समय से किसी खास रंग या डिजाइन की शर्ट, ब्लेजर, पैंट या कुर्ता लेने का मन हो तो आप ये भी गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। उन्हें यह जरूर अच्छा लगेगा। साथ ही उन्हें वह सामान भी मिल जाएगा जो वो लेना चाह रहे थे।

6. बैग

Bag
Shutterstock

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में बैग भी दिया जा सकता है। आप उनकी आवश्यकता के अनुसार लैपटॉप बैग, यूटिलिटी बैग व हैंडबैग आदि का चुनाव कर सकती हैं। ऑफिस या ट्रैवलिंग के दौरान वे उसमें अपनी जरूरत की चीजें कैरी कर सकते हैं। मार्केट और ऑनलाइन आजकल कई तरह के स्टाइलिश बैग उपलब्ध हैं।

7. ग्रूमिंग किट

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi.jpg
iStock

मौजूदा समय में सजना-संवरना मात्र लड़कियों तक सीमित नहीं है। आजकल लड़कों को भी इसकी जरूरत होती है। ऐसे में खास मौके पर बॉयफ्रेंड को ग्रूमिंग किट भी दिया जा सकता है। इस किट में मौजूद ऑयल, मॉइस्चराइजर व फेस वाश से वे अपने स्किन की केयर कर सकते हैं।

8. कार्ड होल्डर

Card Holder
Shutterstock

कार्ड होल्डर हर लड़के की जरूरत है। दैनिक जीवन में उन्हें एटीएम, क्रेडिट कार्ड, विजिटिंग कार्ड आदि हमेशा साथ रखना होता है। ऐसे में कार्ड होल्डर भी बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट आइडिया हो सकता है।

9. मोबाइल एक्सेसरीज

Mobile Accessories
Shutterstock

आमतौर पर लड़कों को मोबाइल एक्सेसरीज का बहुत शौक होता है। वे तरह-तरह के हेडफोन, मोबाइल कवर, फोन होल्डर का कलेक्शन रखते हैं। अगर आपके पार्टनर भी ऐसे ही हैं तो मोबाइल एक्सेसरीज भी बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट में से एक हो सकता है।

10. पर्सनलाइज्ड या कस्टमाइज डायरी

Customized Journals
Shutterstock

लिखने के शौकीन बॉयफ्रेंड के लिए पर्सनलाइज्ड या कस्टमाइज डायरी एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इन दिनों मार्केट में खूबसूरत पन्नों के साथ-साथ कस्टमाइज डायरी उपलब्ध है। जिन पर आप अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर या उनका नाम लिखवा कर उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं।

11. मैसेज इन बॉटल

Message in Bottle
Shutterstock

पर्सनलाइज्ड चीजें बेहद ही आकर्षक लगती हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट के तौर पर एक छोटी सी शीशी में बॉयफ्रेंड के लिए प्यारा सा मैसेज नोट डालकर दे सकती है। मैसेज विथ पर्सनलाइज्ड बोतल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, आजकल बाजार में कई तरह के मैसेज स्टैंड्स, की चेन, मैसेज बोतल आदि उपलब्ध हैं।

12. पेन

Pen
Shutterstock

कलम एक ऐसा तोहफा है जो बिना सोचे किसी को भी दिया जा सकता है। यह छोटे-बड़े हर वर्ग के उम्र की जरूरत है। ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड को खास तरीके का पेन जैसे – उनका नाम लिखवाकर या आपदोनों का नाम लिखा हुआ पेन गिफ्ट कर सकती हैं।

13. परफ्यूम

Perfume
Shutterstock

लड़कों को उपहार के तौर पर परफ्यूम भी गिफ्ट किया जा सकता है। बर्थ-डे गिफ्ट या अन्य मौकों पर भी आप इसे दे सकती हैं। परफ्यूम बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आप उनके पसंद की परफ्यूम के बारे में पता लगाएं और उन्हें गिफ्ट दें।

14. ट्रिमिंग किट

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi.jpg
iStock

लड़कों के लिए ट्रिमिंग किट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पर्सनल हाइजीन के साथ-साथ आजकल अलग-अलग तरह की दाढ़ी रखने का ट्रेंड भी काफी है। ऐसे में स्टाइलिश दाढ़ी और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए ट्रिमिंग किट एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है।

15. मोबाइल फोन

Mobile
Shutterstock

अगर आपके गिफ्ट का बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप अपने बॉयफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट भी दे सकते हैं। वॉलेट की तरह ही लड़के मोबाइल भी जल्दी नहीं बदलते तो ऐसे में यह गिफ्ट भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

16. स्मार्ट वॉच

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi.jpg
iStock

पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए स्मार्ट वॉच भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आज जरूरत के साथ-साथ लड़कों के लिए एक ट्रेंडिंग एक्सेसरीज भी है। चार्जिंग से चलने वाले ये स्मार्ट वॉच स्टाइल और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं। स्मार्ट वॉच से ऑक्सिजन से लेकर हृदय गति तक पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, मोबाइल से कनेक्ट करने से घड़ी में ही मैसेज और कॉल का भी जवाब दिया जा सकता है। तो आपके बॉयफ्रेंड के स्मार्टनेस को और बढ़ा सकता है ये स्मार्ट वॉच।

17. बुक्स

Books
Shutterstock

कहते हैं कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। अगर आपके बॉयफ्रेंड को पढ़ने का शौक है तो आप उन्हें किताब गिफ्ट कर सकती हैं। अपने बॉयफ्रेंड को आप कविता, कहानी या कोई कॉमिक बुक दे सकती हैं। उन्हें जिस भी तरह की किताब पढ़ने का शौक है, वैसी किताब आप उन्हें गिफ्ट दे सकती हैं।

18. सनग्लासेस

Gift-Ideas-for-Boyfriend-in-Hindi
iStock

पार्टनर को गिफ्ट में सनग्लासेस भी दिया जा सकता है। यात्रा के दौरान या रोजमर्रा के जीवन में वे इसका उपयोग कर सकेंगे। यह उनके लुक को खास बनाएगा, उनके काम भी आएगा और धूल-गंदगी से उनकी आंखों की रक्षा भी करेगा।

19. जूते

Shoes
Shutterstock

जूते बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकते हैं। प्यार जताने के लिए आप अपने पार्टनर को उनकी पसंद के जूते दे सकती हैं। रनिंग शू, ऑफिस शू, स्पोर्ट्स शू, फॉर्मल शू, कैजुअल शू, जिस भी तरह का जूता वो खरीदना चाहते हैं, आप उनकी जरूरत के अनुसार उनके लिए ले सकती हैं।

20. सीजनल कपड़े

Seasonal Dress
Shutterstock

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में मौसम के हिसाब से भी कपड़े देना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आप अपने पार्टनर को समर के हिसाब से जैसे – टी-शर्ट, कॉटन शर्ट या विंटर के कपड़े में जैकेट, स्वेटर, टोपी आदि उपहार स्वरूप दे सकती हैं। ये उनके बड़े काम आ सकते हैं।

21. टाई

tie
Shutterstock

एक परफेक्ट जेंटलमैन लुक टाई के बिना अधूरा है। ऐसे में अपने बॉयफ्रेंड को जेंटलमैन लुक देने के लिए खूबसूरत टाई तोहफे में दे सकती हैं। जरूरी नहीं कि टाई सूट के साथ ही पहनी जाए। आजकल शर्ट-पैंट के साथ भी टाई पहनने का खूब चलन है। वहीं, ऑनलाइन कॉम्बो में आपको टाई सहित कफलिंक और पॉकेट स्क्वायर भी मिलेंगे, जो लुक में चार चांद लगा देंगे।

22. यूवी स्मार्टफोन सैनिटाइजर व चार्जर

Sanitizer
Shutterstock

कोरोना संक्रमण काल में अपने साथ-साथ आसपास की चीजों व जरूरी सामानों की साफ-सफाई का ध्यान रखना हर इंसान की प्राथमिकता बन गई है। फोन, चाबियों व अन्य जरूरी सामानों पर कीटाणु चिपक जाते हैं, जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हमें नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए मौजूदा समय में यूवी स्मार्टफोन सैनिटाइजर व चार्जर बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।

23. मोटिवेशनल पोस्टर या मैसेज स्लोगन

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

मोटिवेशनल पोस्टर या मैसेज स्लोगन बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। इन्हें पढ़कर आपके पार्टनर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वह हमेशा मोटिवेटेड महसूस करेंगे। आप चाहें तो उनकी कोई पसंदीदा कोट फ़्रेम कराकर भी दे सकती हैं।

24. जिम एशेंशियल

Gym essentials
Shutterstock

यदि आपका पार्टनर फिटनेस फ्रिक है तो आप उन्हें जिमिंग का सामान भी गिफ्ट कर सकती हैं। जिम बैग, जिम क्लोथ, बोतल आदि, बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकते हैं। खासतौर से आज के इस वक्त में जब जिम, पार्क सब बंद है तो जिम एशेंशियल गिफ्ट करके उनके लिए घर में ही एक छोटा सा जिम का कोना सेटअप कराना बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।

25. कस्टमाइज कुशन या पिलो

pillow
Shutterstock

कस्टमाइज कुशन व पिलो भी बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडिया हो सकता है। अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए आप उन्हें उनकी फोटो या आप दोनों की फोटो कुशन में डिजाइन बनवा कर दे सकती है।

26. प्लानर नोटबुक या प्लानर डायरी

planner
Shutterstock

हर कार्य से पहले प्लानिंग जरूरी होती है। ऐसे में अपने पार्टनर की मदद के लिए आप उन्हें प्लानर नोटबुक या डायरी गिफ्ट के रूप में दे सकती हैं। जिसमें वे अपने जरूरी कार्यों के लिए प्लानिंग लिख सकें।

27. रकसैक

RuckSack
Shutterstock

यदि आपका पार्टनर घुमक्कड़ स्वभाव का है या उसे ट्रैवलिंग बहुत पसंद है तो आप उन्हें गिफ्ट में रकसैक दे सकती हैं। यात्रा के दौरान यह उनके लिए बहुत काम आएगा और वे आपको हर बार थैंक्यू जरूर कहेंगे।

28. किंडल

Kindle
Shutterstock

बदलते वक्त के साथ रहन-सहन का अंदाज भी बदला है। आजकल लोग गैजेट से ज्यादा जुड़ रहे हैं। किताबें पढ़ने के शौकीन लोग किताबों की जगह किंडल पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पार्ट्नर को भी किताबें पढ़ने का शौक है, लेकिन भागदौड़ के बीच अगर वो किताबें नहीं पढ़ पा रहे हैं। तो आप उन्हें किंडल गिफ्ट कर सकती हैं। यह बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट में से एक हो सकता है।

29. एयर प्यूरीफायर या कार फ्रेशनर

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

अगर बॉयफ्रेंड के पास कार है तो आप उन्हें एयर प्यूरीफायर व कार फ्रेशनर भी गिफ्ट में दे सकती हैं। उनकी पसंद की खुशबू वाली एयर प्यूरीफायर की भीनी-भीनी खुशबू उन्हें हमेशा आपकी याद दिला सकता है। वहीं, अगर कार न हो और अगर बाइक या स्कूटी हो तो आप उन्हें की-चेन भी गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। आजकल कई तरह के डिजाइनर की-चेन मार्केट में उपलब्ध हैं। की-चेन को बाइक या बैग कहीं भी लगा सकते हैं।

30. कैमरा

Camera
Shutterstock

यदि आपका पार्टनर फोटोग्राफी का शौकीन है तो बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट के तौर पर कैमरा भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल इंस्टेंट कैमरा का भी खूब चलन है। चाहे जितनी भी सेल्फी लें, लेकिन रील वाली फोटो की बात ही कुछ और है। यह भी एक प्यारा गिफ्ट हो सकता है। वहीं, अगर बजट ज्यादा है तो बजट के अनुसार आप उन्हें डीएसएलआर कैमरा गिफ्ट कर सकती हैं।

31. पॉवर बैंक

powerbank
Shutterstock

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम मोबाइल चार्ज करना भूल जाते हैं। अगर आपके पार्टनर के साथ भी ये समस्या है तो आप पॉवर बैंक गिफ्ट कर उनकी हेल्प कर सकती हैं। हां, आपको ये ध्यान रखना होगा कि वो आपका दिया हुआ पावर बैंक कम से कम चार्ज करके रखें।

32. प्लेस्टेशन गेम

Game
Shutterstock

ज्यादातर लड़के गेमिंग के शौकीन होते हैं। अगर आपके बॉयफ्रेंड को भी गेम का शौक है तो ऐसे में उन्हें गिफ्ट के तौर पर प्लेस्टेशन देना एक बढ़िया आइडिया हो सकता है। छुट्टी के दिन खाली समय में वे गेम खेलकर एंजॉय कर सकते हैं। वहीं, अगर उनके पास पहले से ही प्ले स्टेशन है तो आप उन्हें उनकी पसंद की गेम की सीडी भी गिफ्ट में दे सकती हैं।

33. स्पीकर

Speakers
Shutterstock

मोबाइल स्पीकर बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। आजकल स्पीकर सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं, बल्कि कई अन्य फीचर के साथ भी आ रहे हैं। एडवांस स्पीकर में रेडियो, कॉल जैसी सुविधाएं भी उठा सकते हैं।

34. एसेंशियल ऑयल या डिफ्यूजर

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

एसेंशियल ऑयल या डिफ्यूजर बॉयफ्रेंड के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडिया हो सकते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद उनके पसंद की डिफ्यूजर की भीनी-भीनी खुशबू अरोमा थेरेपी की तरह काम कर सकती है। इससे उन्हें सुकून तो मिलेगा ही साथ ही वो आपको याद भी करेंगे।

35. कार्टून व एक्शन फिगर्स

cartoon or action figures
Shutterstock

लड़के एक्शन के दीवाने होते हैं। उम्र चाहे जो भी हो, लेकिन एक्शन के लिए उनका प्रेम कभी कम नहीं होता है। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ यूनिक गिफ्ट करने की सोच रही हैं तो आप उन्हें उनकी पसंदीदा कार्टून व एक्शन फिगर्स गिफ्ट कर सकती हैं। यह उन्हें जरूर पसंद आएगा।

36. चॉकलेट्स

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

खास मौकों पर मुंह मीठा कराने से बेहतर गिफ्ट कोई नहीं हो सकता। बच्चे हो या बड़े चॉकलेट के लिए प्यार लगभग हर किसी के दिल में होता है। अगर आपका बॉयफ्रेंड मीठा खाने का शौकीन है और उन्हें कोई खास चॉकलेट पसंद है तो आप उन्हें उनकी पसंद की चॉकलेट गिफ्ट कर सकती हैं।

37. कॉफी मग

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

चाय, दूध, कॉफी व शेक आदि पीने के लिए कप जरूरी है। ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड को कस्टमाइज मग गिफ्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो इस मग में उनके लिए पर्सनलाइज्ड मैसेज व फोटो डिजाइन करवा सकती हैं। आजकल ऐसे कॉफी मग भी हैं, जो दिखने में ब्लैक होते हैं, लेकिन जैसे ही उसमें गर्म पेय डालो तो उसमें तस्वीर उभरकर आती है। इन्हें मैजिक मग कहा जाता है, तो आप यह भी अपने बॉयफ्रेंड के लिए ले सकती हैं।

38. कैलेंडर

calendar
Shutterstock

महत्वपूर्ण डेट भूलने की आदत अक्सर लड़कों में देखी जाती है। अगर आपका पार्टनर भी जरूरी तारीख भूल जाता है तो ऐसे में डेस्क कैलेंडर या हैंगिंग कैलेंडर बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। आजकल कई अलग-अलग डीजाइन के कैलेंडर भी मौजूद हैं।

39. वाद्य यंत्र (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट)

Guitar
Shutterstock

अगर आपके पार्टनर को संगीत बेहद पसंद है और उन्हें कोई खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे – गिटार, कीबोर्ड बजाना आता है, तो आप उन्हें उनकी पसंद का वाद्य यंत्र भी गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा, आप उन्हें नए तरह का भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट करके उन्हें उसे सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।

40. रेडियो

Radio
Shutterstock

यदि आपका बॉयफ्रेंड पुराने गाने सुनने का शौकीन है तो आप उन्हें तोहफे के रूप में रेडियो गिफ्ट कर सकती हैं। नए जमाने में पुराने गानों के साथ आजकल सारेगामा कारवां लोगों को खूब भा रहा है। सारेगामा कारवां में 5000 पुराने गानों का कलेक्शन शामिल किया गया है। म्यूजिक लवर के लिए ये बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। साथ ही इसमें लोकल रेडियो चैनल भी उपलब्ध हो सकते हैं।

41. विंटेज गिफ्ट्स

vintage gifts
Shutterstock

कई लोगों को विंटेज चीजे कलेक्ट करने का शौक होता है। यदि आपके बॉयफ्रेंड को भी ऐसा शौक है, तो आप उन्हें गिफ्ट में ऐसी ही कोई चीज भी दे सकती हैं। उदाहरण स्वरूप विंटेज क्विल पेन, डायरी, शो-पीस, पेंटिंग, पुराने जमाने के कोईन का सेट आदि। ये उन्हें जरूर पसंद आ सकते हैं।

42. गुडलक प्लांट

goodluck plant
Shutterstock

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में गुड लक प्लांट भी दिए जा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गुड लक प्लांट को आसपास रखने से गुड लक बना रहता है। साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा महसूस होने के साथ स्वच्छ वातावरण रहता है।

43. पेन व बुक स्टैंड

pen or book stand
Shutterstock

लड़कियों की तुलना में लड़के थोड़ा अन-ऑर्गनाइज्ड होते हैं। लड़कियों की तरह वे अपनी चीजों को संभाल कर व सजा कर नहीं रखते हैं। ऐसे में आप उन्हें पेन, बुक व अन्य जरूरी चीजों को सजाकर रखने के उद्देश्य से एक स्टैंड गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा, डेस्क ऑर्गेनाइजर भी बॉयफ्रेंड के लिए अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।

44. फूसबॉल टेबल

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

यदि आपके बॉयफ्रेंड को गेम खेलना पसंद है तो आप उन्हें गिफ्ट के तौर पर फूसबॉल टेबल भी दे सकती हैं। यह एक मनोरंजक खेल है जो उन्हें घर में ही फुटबॉल खेलने का एहसास दिलाएगा। इसके अलावा, अगर उन्हें कोई दूसरा बोर्ड गेम जैसे – कैरम, लुडो, चेस, स्क्रैबल पसंद है, तो आप उन्हें उनकी पसंद का बोर्ड गेम भी गिफ्ट दे सकती हैं।

45. 3डी क्रिस्टल शो पीस

3d crystal show peices
Shutterstock

गिफ्ट के तौर पर कस्टमाइज्ड 3डी क्रिस्टल शो पीस देकर आप अपने बॉयफ्रेंड को प्यार का एहसास करा सकती हैं। आप चाहें तो क्रिस्टल शो पीस के अलावा, 3डी क्रिस्टल क्यूब वाली फोटो फ्रेम भी गिफ्ट में दे सकती हैं। आप दोनों की कोई खास तस्वीर लगाकर इसे पार्टनर को गिफ्ट करने से आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे।

46. डिजाइनर कैंडल

Designer candles
Shutterstock

कैंडल क्यूब बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इसे आप अपनी इच्छा अनुसार कस्टमाइज करवा सकती है और ब्यूटीफुल मैसेज भी लिखवा सकती हैं। रूम में अंधेरा होने पर इसकी खूबसूरत रोशनी से आप दोनों का प्यार दोगुना होकर जगमगाएगा। आप चाहें तो सेंटेड कैंडल का भी चयन कर सकती हैं। खूबसूरत डिजाइन और भीनी-भीनी खुशबू का यह कैंडल बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।

47. इंग्रेव्ड रॉक

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

इंग्रेव्ड रॉक, यह एक अनकॉमन गिफ्ट है। काफी कम लोग इसके बारे में जानते होंगे या काफी कम लोगों ने इसे देखा है। लड़कों को गिफ्ट के तौर पर इंग्रेव्ड रॉक दिया जा सकता है। इसमें आप अपने हिसाब से मैसेज लिखवा सकती हैं। चाहें तो आप एकदूसरे का नाम लिखवाकर भी गिफ्ट कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसका सहारा लेकर आप उनके लिए हमेशा साथ निभाने का प्रॉमिस मैसेज भी उन्हें दे सकती हैं।

48. फोटो एलबम

Photo Album
Shutterstock

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की खूबसूरत यादों से सजा फोटो एलबम बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। आजकल बाजार में बेहद आकर्षक तरीकों के एलबम मौजूद हैं, जिन्हें आप तोहफे के रूप में दे सकती हैं। इसके अलावा, स्क्रैपबुक जिसमें गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड की बचपन से लेकर अभी तक की फोटोज, अटैच करवाकर एक छोटी सी फोटो डायरी गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें उनके परिवार और आपके साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें होनी चाहिए। ये थोड़ा मेहनत वाला गिफ्ट हो सकता है, लेकिन यकीन मानिए, ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद तो आएगा ही, साथ ही उन्हें इमोशनल भी कर देगा।

49. विंड चाइम्स

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में विंड चाइम्स भी दिया जा सकता है। प्लांट की तरह ही विंड चाइम्स को भी शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि इसकी धीमी आवाज कानों को भी भाएगी। यकीन मानिए, जब भी आपके बॉयफ्रेंड इसे देखेंगे आपको जरूर याद करेंगे।

50. ड्रीम कैचर

Dream Catcher
Shutterstock

विंड चाइम्स की तरह ही आजकल ड्रीम कैचर का भी खूब चलन है। यह भी बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक माहौल बना रहता है। साथ ही इससे बुरे सपने भी नहीं आते हैं।

51. ब्रेसलेट

bracelet
Shutterstock

मौजूदा समय में कई लड़कों को भी ब्रेसलेट पहनने का शौक होता है। यदि आपके पार्टनर को भी ये शौक है तो आप उन्हें कस्टमाइज ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं। आजकल मार्केट में सोने, चांदी, कॉपर, प्लैटिनम आदि धातुओं के ब्रेसलेट आसानी से उपलब्ध हैं। आप चाहें तो ब्रेसलेट में उनका नाम या उनके और अपने नाम का पहला अक्षर भी लिखवाकर गिफ्ट कर सकती हैं।

52. फायर स्टिक

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

मौजूदा समय में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। बाहर आना-जाना बंद है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर को फिल्में या टीवी सीरीज देखने का शौक है तो आप उन्हें फायर स्टिक गिफ्ट कर सकती हैं। यह उनके टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है। इसमें अमेजन प्राइम, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स जैसे कई ऑनलाइन शो व स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। हां, हो सकता है कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए आपको सब्स्क्रिप्शन की जरूरत पड़े, तो इसकी जानकारी आपको प्रोडक्ट खरीदते वक्त डिस्क्रिप्शन में ही मिल जाएगी।

53. थर्मस या फ्लास्क सेट

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

यदि आपके बॉयफ्रेंड काफी ज्यादा ट्रैवलिंग करते हैं या अकेले रहते हैं तो आप उन्हें थर्मस या फ्लास्क सेट गिफ्ट कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से वे पानी, चाय, कॉफी को आराम से कैरी कर पाएंगे। वहीं, घर में अगर अकेले रहते हैं तो वो ठंडा गर्म पानी या अन्य पेय आराम से उसमें स्टोर कर पाएंगे। यकीनन यह उनके बेहद काम आएगा।

54. पर्सनलाइज्ड बुकमार्क

Bookmarks
Shutterstock

किताबें पढ़ने के शौकीन लड़कों के लिए के लिए पर्सनलाइज्ड बुकमार्क एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक लेदर व कस्टमाइज बुकमार्क के विकल्प मौजूद हैं।

55. मोबाइल फोन माउंट

Gift Ideas for Boyfriend in Hindi
iStock

आज के समय में मोबाइल फोन माउंट एक बेहद उपयोगी सामान है। ड्राइविंग के दौरान अक्सर हम गूगल मैप का सहारा लेते हैं या चेक करते हैं या कभी किसी जरूरी कॉल पर बात करना होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को मोबाइल फोन माउंट गिफ्ट कर सकती हैं।

56. मोबाइल फोन कवर

Phone Cover
Shutterstock

बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट के तौर पर मोबाइल कवर भी दे सकते हैं। मार्केट व ऑनलाइन कई अलग-अलग तरह के बेहतरीन कवर उपलब्ध हैं। तो आप अपने बॉयफ्रेंड की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए मोबाइल कवर ले सकती हैं। आप चाहें तो कस्टमाइज कवर जिसमें उनकी और आपकी तस्वीर, नाम या कोट लिखवाकर भी गिफ्ट कर सकती हैं।

57. कैश कार्ड व गिफ्ट वॉउचर

Gift Voucher
Shutterstock

अगर बॉयफ्रेंड को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट को लेकर अब भी आप उलझन में हैं, तो पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए आप उन्हें कैश कार्ड या गिफ्ट वॉउचर दे सकती हैं। इसमें मौजूद रकम से वे अपनी पसंद की खरीदारी कर सकेंगे और आपकी उलझन भी दूर हो जाएगी।
लेख में आगे बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने के बेहतरीन टिप्स लिखे गए हैं।

बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने के बेहतरीन टिप्स | Tips for choosing gifts for BF

आर्टिकल में हमने बताया कि बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में क्या देना चाहिए या आप बॉयफ्रेंड को तोहफे में क्या-क्या दे सकती हैं। अब लेख के इस इस भाग में हमने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने के बेहतरीन टिप्स दिए हैं। इन टिप्स को पढ़ने के बाद बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट चुनना और आसान हो सकता है। पार्टनर क