एक अच्छी मुस्कान के लिए जरूरी है, अच्छे दांतों का होना। अब दांतों को स्वस्थ रखना है, तो ब्रश करना भी जरूरी है। ऐसे में जब भी बात बच्चों के दांतों की हो, तो यह छोटा-सा काम एक बड़े पहाड़ जैसा लगता है। वहीं, इस बात का भी डर बना रहता है कि कहीं गलत टूथपेस्ट का चुनाव उनके दांतों और कोमल मसूड़ों को नुकसान न पहुंचा दे। ऐसे में जरूरी है बच्चों के लिए खासतौर पर बने टूथपेस्ट की, जो उनके दांतों को बिना किसी परेशानी से साफ कर सकें। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम आपको बेस्ट बेबी टूथपेस्ट के कुछ नाम बताने जा रहे हैं। इनमें से किसी एक का चुनाव कर आप अपने बच्चे के नाजुक दांतों का खास ख्याल रख पाएंगे।
तो आइए, जानते हैं बच्चों के लिए सबसे बेस्ट टूथपेस्ट कौन-कौन से हो सकते हैं।
बच्चों के लिए (12 महीने से अधिक) 10 सबसे अच्छे टूथपेस्ट
बेबी टूथपेस्ट में शामिल 10 चुनिंदा नामों की एक लिस्ट हम आपको नीचे देने जा रहे हैं। इन नामों के साथ हम इनसे जुड़े गुण और अवगुणों के बारे में भी बात करेंगे, ताकि उनकी सहायता से आप खुद यह तय कर पाएं कि इनमें से बच्चों के लिए बेस्ट टूथपेस्ट कौन सा है।
1. मामाअर्थ 100% नेचुरल बेरी ब्लास्ट किड टूथपेस्ट
कंपनी ने अपने इस टूथपेस्ट को खासतौर पर 12 माह से बड़े बच्चों के लिए तैयार किया है। इसका जेली की तरह दिखने वाला टेक्सचर बच्चों को आकर्षित कर सकता है। साथ ही सुरक्षात्मक तरीके से बच्चों के दांतों की सफाई भी कर सकता है। खास यह है कि इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में अगर बच्चा इस पेस्ट को निगल भी जाता है, तो बच्चे को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।
गुण :
- एसएलएस (सोडियम लारेल सल्फेट) और फ्लोराइड जैसे रसायनों से मुक्त है।
- दांतों पर जमे प्लाक और गंदगी को अच्छे से साफ कर सकता है।
- मसूड़े पर हुए छाले या घाव को ठीक करने में सहायक है।
- मुंह में होने वाले बैक्टीरियल प्रभाव को कम कर सकता है।
- टेस्टी स्ट्राबेरी का स्वाद शामिल है, जो बच्चों को आकर्षित कर सकता है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
2. चिक्को टूथपेस्ट (स्ट्राबेरी)
कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट 12 महीने से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है। साथ ही दांतों की बाहरी परत यानी एनेमल को बिना नुकसान पहुंचाएं दांतों की सफाई कर सकता है।
गुण :
- लो अब्रैशन फार्मूला (low abrasion formula) से युक्त है। यानी दांतों की प्राकृतिक सफेदी को बनाए रखता है।
- फ्लोराइड (रसायन, जो बैक्टीरिया को नष्ट करता है) शामिल नहीं है, ऐसे में बच्चा अगर टूथपेस्ट निगल जाए तो भी कोई परेशानी नहीं होगी।
- स्ट्राबेरी स्वाद है, जो अधिकतर बच्चों को पसंद आएगा।
- मुंह में ताजगी का एहसास कराता है।
- एसएलएस (सोडियम लारेल सल्फेट) मुक्त है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं हैं।
3. पिजेन टॉडलर टूथजेल, ग्रेप्स
जैसा कि नाम से जाहिर है, इस टूथपेस्ट में अंगूर का स्वाद महसूस होता है। वहीं, इसे खासतौर पर 12 से 24 माह के बीच की उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इसका रंग रूप और स्वाद आसानी से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।
गुण :
- दांतों पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया को साफ कर सकता है।
- दांतों में होने वाली सड़न को दूर रख सकता है।
- रंग और फोमिंग एजेंट के तौर पर किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- एसएलएस (सोडियम लारेल सल्फेट) और फ्लोराइड जैसे रसायनों से मुक्त है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
4. मी मी फ्लोराइड-फ्री टूथपेस्ट, स्ट्राबेरी
कंपनी का दावा है कि यह टूथपेस्ट 12 माह से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है। यह टूथपेस्ट ट्रिपल कैल्शियम फॉस्फेट फार्मूला के तहत तैयार किया गया है, जो दांतों पर बैक्टीरिया या कैविटी को जमा नहीं होने देता।
गुण :
- दांतों की अच्छे से सफाई कर सकता है।
- दांतों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
- स्ट्राबेरी का टेस्ट है, जो बच्चों को आकर्षित कर सकता है।
- फ्लोराइड और शुगर फ्री है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
5. ओराजेल ट्रेनिंग लिटिल बीयर टूथपेस्ट – फ्रूट स्प्लैश
कंपनी का दावा है कि इस टूथपेस्ट का स्वाद बहुत फ्रूटी है, जो बच्चों को काफी पसंद आएगा। वहीं, टूथपेस्ट पर कार्टून डॉग टेक्सचर प्रिंट किया गया है, जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएगा।
गुण :
- दांतों को अच्छे से साफ कर सकता है।
- मसूड़े और दांतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- स्वाद काफी अच्छा और आकर्षक है।
- बच्चे को ताजगी का एहसास करा सकता है।
- फ्लोराइड और शुगर फ्री है।
- रंग देने के लिए किसी हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं किया गया है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
6. डॉ. रेड्डीज चियरियो जेल
कंपनी का दावा है कि यह एक ऐसा टूथपेस्ट है, जो बच्चों के दांतों का खास ख्याल रख सकता है। वहीं, यह मुंह के बैक्टीरिया और दांतों पर जमे प्लाक को भी हटाने में कारगर साबित हो सकता है।
गुण :
- स्वाद में स्ट्राबेरी जैसा लगता है, जो बच्चों को काफी पसंद आएगा।
- इसे तैयार करने में बहुत कम रसायनों को उपयोग में लाया गया है, जो बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
- कम रसायन होने के कारण बच्चा निगल भी जाए तो यह कोई चिंता का विषय नहीं होगा।
- हालांकि, इसमें फ्लोराइड शामिल हैं, लेकिन कम मात्रा में होने के कारण निगलने पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
अवगुण :
- इसका जेल टेक्सचर कुछ ज्यादा तरल है, जो ब्रश को घुमाने पर नीचे गिर सकता है।
7. डॉ. ब्राउन्स नेचुरल बेबी टूथपेस्ट
कंपनी का दावा है कि दांतों के साथ ही मुंह की सफाई के लिए इस टूथपेस्ट को नवजात से 3 साल तक के बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कैविटी और बैक्टीरिया की सफाई कर मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- फ्लोराइड जैसे रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- निगलने पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
- किसी तरह के अप्राकृतिक रंग और प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल नहीं किए गए हैं।
- नाशपाती और सेब, दोनों फलों का मिश्रित स्वाद है, जो बच्चों को काफी पसंद आएगा।
अवगुण :
- जैनथान गम (Xanthan Gum) रसायन शामिल है, जिसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से पेट में गैस और मरोड़ की समस्या पैदा हो सकती है।
8. मी मी फ्लोराइड-फ्री ऑरेंज फ्लेवर टूथपेस्ट
कंपनी का दावा है कि यह टूथपेस्ट 12 माह से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है। यह टूथपेस्ट ट्रिपल कैल्शियम फॉस्फेट फार्मूला के तहत तैयार किया गया है, जो दांतों पर बैक्टीरिया या कैविटी को जमा नहीं होने देता।
गुण :
- दांतों की अच्छे से सफाई कर सकता है।
- दांतों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
- संतरे का फ्रूटी टेस्ट है, जो बच्चों को आकर्षित कर सकता है।
- फ्लोराइड और शुगर फ्री है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
9. ओरल बी शॉप फ्रूट बर्स्ट कार्स प्रो-एक्सपर्ट स्टेजेस टूथपेस्ट
इस टूथपेस्ट को कंपनी ने खास तौर पर 6 साल से छोटे बच्चों के लिए तैयार किया है। इसका फ्रूटी टेस्ट बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। साथ ही मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मुख्य भूमिका निभा सकता है।
गुण :
- फ्रूटी बर्स्ट फ्लेवर है, जो बच्चों को बहुत पसंद आएगा।
- ट्यूब के बाहरी हिस्से पर डिजनी कार प्रिंट की गई हैं, जो बच्चों को आकर्षित कर सकती है।
- कैवेटी और बैक्टीरिया को दूर कर सकता है।
अवगुण :
- फ्लोराइड का उपयोग शामिल है।
10. एक्वाफ्रेश मिल्क टीथ टूथपेस्ट
कंपनी का दावा है कि यह टूथपेस्ट खास कर नवजात से लेकर दो साल तक के बच्चों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह बच्चों के मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ मुंह की कैविटी और बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।
गुण :
- अप्राकृतिक रंग और स्वाद का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- मसूड़ों पर सौम्य है और अच्छे से सफाई कर सकता है।
- दांतों की चमक को बनाए रखता है।
- मेडिकल एक्सपर्ट की मदद से तैयार किया गया है।
अवगुण :
- फ्लोराइड का इस्तेमाल शामिल है।
लेख के अगले भाग में अब हम बच्चों के लिए टूथपेस्ट खरीदते वक्त ध्यान में रखी जाने वाली कुछ खास बातें बताएंगे।
बच्चों के लिए टूथपेस्ट खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें
बच्चों के लिए टूथपेस्ट खरीदते वक्त ध्यान में रखी जाने वाली कुछ खास बातें निम्न प्रकार से हैं।
- एसएलएस (सोडियम लारेल सल्फेट) और जैनथान गम (Xanthan Gum) जैसे रसायनों का इस्तेमाल न किया गया हो। इन रसायनों की मौजूदगी के कारण बच्चे को एलर्जी और पेट में दर्द या ऐंठन की शिकायत हो सकती है (1) (2)।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड नहीं होना चाहिए, खासकर 3 वर्ष से कम बच्चों के लिए। इसकी वजह यह है कि फ्लोराइड की अधिक मात्रा विषाक्तता का कारण बन सकती है (3)।
- स्वाद अच्छा हो, जिसे बच्चे आसानी से पसंद कर सकें।
- अच्छे से मुंह की सफाई कर कैविटी और बैक्टीरिया को नष्ट कर सके।
- मसूड़ों पर सौम्य हो।
अब जब आप 10 बेस्ट बेबी टूथपेस्ट के बारे में जान गए हैं, तो अगली बार इनमें से अपनी पसंद के टूथपेस्ट का चुनाव करना। इसके लिए आपको बस यहां दिए गए लिंक्स पर क्लिक करने की देर है। साथ ही एक बार आप चाइल्ड स्पेशलिस्ट से भी पूछ सकते हैं कि इस लिस्ट में से आपके बेबी के लिए कौन-सा पेस्ट अच्छा रहेगा। ध्यान रहे कि आप अपने बच्चे को दिन में दो बार ब्रश कराने की आदत जरूर डालें। बच्चों से जुड़े और प्रोडक्ट्स के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें मॉमजंक्शन।












