बच्चों के दांत आने का समय माता-पिता और बच्चे दोनों के लिए पीड़ादायक होता है। एक ओर बच्चे का बात-बात पर रोना व चिड़चिड़ापन मां को परेशान कर देता है, तो दूसरी ओर बच्चे के मसूड़ों में होने वाले दर्द व खुजली के कारण वह न तो ठीक से सो पता है और न ही खेल पाता है। नतीजन बच्चे को संभालना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बच्चे के लिए आकर्षक डिजाइन वाले टीथर खरीद सकते हैं। बाजार में और ऑनलाइन मौजूद कुछ बेस्ट बेबी टीथर के बारे में हम यहां बता रहे हैं। साथ ही इन्हें खरीदने के लिए लिंक भी दिए गए हैं। तो, आइए जानते हैं सबसे अच्छे टीथर के बारे में।
सबसे पहले हम मार्केट में मौजूद टीथर के बेस्ट ब्रांड्स के बारे में बता रहे हैं।
बच्चों के लिए 12 सबसे अच्छे टीथर
बच्चे के लिए टिथर खरीदने की सोच रहे हैं और मार्केट में मौजूद बेबी टीथर के सभी अच्छे ब्रांड्स की जानकारी चाहिए, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम बच्चों के लिए सबसे अच्छे टीथर और उनकी खासियत बता रहे हैं।
1. लवलैप सिलिकॉन टीथर
दांत आने की वजह से बच्चों को मसूड़ों में तेज खुजली होती है, तो लवलैप का यह सिलिकॉन टीथर राहत दे सकता है। बच्चे इसे आसानी से पकड़कर चबा सकते हैं, जिससे खुजली से आराम मिल सकता है। इस प्रोडक्ट से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर इसके टोल फ्री नंबर 1800-120-7897 पर संपर्क कर सकते हैं।
गुण:
- यह टीथर मजबूत होता है।
- आकर्षक रंगों में आने के कारण बच्चों को पसंद आ सकता है।
- यह विभिन्न प्रकार के आकार और डिजाइन में आता है।
- दर्द से अतिरिक्त राहत के लिए इस टीथर को फ्रिज में भी रख सकते हैं। ठंडा टीथर इस्तेमाल करने से बच्चे के मसूड़ों में हो रहा दर्द कुछ कम हो सकता है।
- बिस्फनॉल-ए (BPA) मुक्त फूड ग्रेड सामग्री से युक्त है।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
2. चिक्को टीथिंग रिंग
इसे विशेष रूप से चार महीने के बच्चे के मसूड़ों में होने वाली खुजली के लिए बनाया गया है। छोटे बच्चों का मन मोहने के लिए कंपनी ने इसे चेरी फ्रूट का आकार भी दिया है। कंपनी का कहना है कि इसका इस्तेमाल करके बच्चे के शुरुआती चरण में मसूड़ों में होने वाली समस्या से राहत मिल सकती है।
गुण:
- यह उत्पाद बीपीए फ्री है।
- इसका डिजाइन ट्रैंडी है, जो बच्चों के मन को भा सकता है।
- अच्छी ग्रिप है, जिस कारण इसे पकड़ना बच्चों के लिए आसान हो जाता है।
- बच्चों के नरम मसूड़ों को ध्यान में रखते हुए इसे सॉफ्ट बनाया गया है।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों का कहना है कि यह टीथर चार माह के बच्चों के लिए थोड़ा बड़ा हो सकता है।
3. मी-मी सिलिकॉन स्ट्रॉबेरी टीथर
मी-मी के इस प्रोडक्ट को बच्चे के दांत आने के शुरूआती समय को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी की मानें, तो टीथर को सावधानीपूर्वक सुरक्षा के सभी मानकों के हिसाब से बनाया गया है। इसे 6 महीने से ऊपर तक के बच्चों के लिए उपयुक्त बताया गया है।
गुण:
- सॉफ्ट सिलिकॉन से बना हुआ।
- पानी से भरा हुआ टीथर है, जिसे फ्रिज में रखकर ठंडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- टीथर में कूलिंग इफेक्ट है, जो मसूड़ों को राहत दे सकता है।
- बीपीए केमिकल से मुक्त है।
- यह 6 महीने व उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण:
- बच्चे इसे निगलने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ध्यान दें।
4. चिक बडी बेबी टीथर
दांत आने की वजह से मसूड़ों में होने वाली खुजली से बच्चा चिड़चिड़ा हो रहा है, तो इस प्रोडक्ट की मदद ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट है, जिसे बच्चों की पसंद का ध्यान रखते हुए ब्राइट रंग से बनाया गया है। अलग-अलग रंगों में उपलब्ध यह प्रोडक्ट नॉन टॉक्सिक है। साथ ही बच्चे द्वारा चबाने पर यह टूटता नहीं है।
गुण:
- 100% फूड ग्रेड सिलिकॉन से बना है।
- बच्चे के हिसाब से परफेक्ट आकार और वजन वाला टीथर है।
- बच्चों के नन्हे-नन्हे हाथों में इसकी अच्छी ग्रिप बन सकती है।
- मसूड़ों के दर्द को कम कर सकता है।
- फ्रिज में रखकर ठंडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बच्चों के मसूड़ों को राहत मिल सकती है।
- यह बीपीए फ्री है।
अवगुण:
- आसानी से इसमें धूल इकट्ठा हो सकती है। इसलिए, इस्तेमाल करने से पहले गुनगुने पानी से इसे धो लेना सही है।
5. बेबी सॉफ्ट सेंसरी
अगर बच्चा रोता है, अपनी उंगलियों को चबाता है या फिर कपड़े को खींचकर मुंह में डाल लेता है, तो मतलब साफ है कि उसे टीथर देने का समय आ गया है। टीथर का एक अच्छा ब्रांड बेबी भी है। कंपनी का कहना है कि इसे बच्चे से संबंधित सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाला बनाया गया है। इसमें बीपीए फ्री सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है, जो बच्चों के उपयोग के लिए सुरक्षित है।
गुण:
- यूरोपियन स्टैंडर्ड फॉर सेफ्टी ऑफ बेबी एंड टोडलर द्वारा सर्टिफाइड है।
- इसमें पानी भरकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रेफ्रिजरेटर में रखकर ठंडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो जबड़ों को कूलिंग इफेक्ट देता है।
- यह टीथर बच्चों नाजूक मसूड़ों पर नरम है, जिसे साफ करना भी आसान है।
- मसूड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है।
- डिशवॉशर से साफ कर सकते हैं।
- इस पर नन्हे हाथों की अच्छी ग्रिप बन सकती है।
- स्टरलाइज कर सकते हैं।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि स्टरलाइज करते समय यह सिकुड़ जाता है।
6. विशकी सिलिकॉन मिट्टेन
कंपनी का दावा है कि यह 100% फूड ग्रेड सामग्री से बना हुआ टीथर है। इसके निचले हिस्से में दस्ताने बने हैं, जिसे बच्चे के हाथ में फिट किया जा सकता है। इसी वजह से यह टीथर बच्चे के हाथ से बार-बार नीचे नहीं गिरता और न ही फिसलता है। बस ध्यान रखें कि इस दस्ताने को उबलते पानी से न धोएं। टीथर को चबाते हुए कैंडी जैसी आवाज आती है, जो बच्चों को पसंद आ सकती है।
गुण:
- पीड़ादायक मसूड़ों को राहत दिला सकता है।
- नरम सिलिकॉन से बना है, जो बच्चों के मसूड़ों और नए दांतों को हानि नहीं पहुंचाता।
- मजबूत दांतों के विकास में सहायक है।
- साफ करने में आसान। इसे हल्के गुनगुने पानी में स्टरलाइज कर सकते हैं।
- BPA मुक्त सिलिकॉन है।
- टिकाऊ और स्किन फ्रेंडली।
अवगुण:
- इसमें बने कान बच्चों की आंख में लग सकते हैं।
7. पीजन कूलिंग टीथर
पीजन ब्रांड का कहना है कि इस टीथर को बच्चे के मुंह के आकार के हिसाब से बनाया गया है। इसमें सटीक मोटाई वाला चौड़ा हैंडल भी बनाया गया है, जिसे बच्चों के नन्हे हाथ आसानी से पकड़ सकते हैं। तीन महीने से ऊपर के बच्चे इसे खिलौने के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुण:
- दांत आते समय मसूड़ों में होनों वाले दर्द व खुजली से राहत दे सकता है।
- इसमें पानी भरा हुआ है, जो सुरक्षित व स्टरलाइज्ड है।
- रेफ्रिजरेटर में रखकर इसे ठंड़ा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कई मजेदार डिजाइन में उपलब्ध है।
- जबड़े के प्राकृतिक विकास को बढ़ावा देता है।
अवगुण:
- प्लास्टिक थोड़ा सख्त लग सकता है।
- कुछ ग्राहकों का कहना है कि एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह थोड़ा बड़ा है।
8. नुबी आइसीबाइट हार्ड एंड सॉफ्ट टीटिंग किज
चाबी के छल्ले जैसे डिजाइन से बना यह टीथर आकर्षक है। इसमें तीन चाबियां लगी हुई हैं, जिसमें ठंडक देने वाला जेल भरा हुआ है। यह जेल मसूड़ों की खुजली से होने वाली चिड़चिड़ाहट को मसाज की मदद से कम कर सकता है। ग्राहकों का कहना है कि यह मजबूत और टिकाऊ है।
गुण:
- मसूड़ों की मालिश करके दर्द और खुजली से राहत दिला सकता है।
- नए दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
- बीपीए केमिकल से मुक्त है।
- चाहे ठंडा हो या सामान्य तापमान का बच्चे को राहत देता है।
- डिशवॉशर सेफ है।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि इस प्रोडक्ट से कुछ गंध आती है, जो शायद बच्चों को परेशान कर सकती है।
9. मॉमबेला मशरूम सूदिंग टीथर
इस प्रोडक्ट के नाम से ही स्पष्ट है कि यह मशरूम के आकार का टीथर है। इसकी कैप का रंग चमकीला है, जो बच्चों को आकर्षक लग सकता है। कंपनी का कहना है कि बच्चे के दांत आने से पहले होने वाली समस्या को देखते हुए इस टीथर को निप्पल के आकार का बनाया गया है। इस आकार को बच्चे आसानी से मुंह में लेकर चबा सकते हैं। यह तीन महीने से ऊपर के बच्चे के लिए यह उपयुक्त है।
गुण:
- विभिन्न रंग व डिजाइन में उपलब्ध है।
- डिशवॉशर सेफ है।
- स्टरलाइज कर सकते हैं। यह टीथर -40 से लेकर 220 डिग्री सेल्सियस तापमान तक को सह सकता है।
- 100% एफडीए द्वारा अनुमोदित खाद्य ग्रेड सिलिकॉन से युक्त।
- यह टीथर बीपीए मुक्त है।
- इसकी कैप को उल्टा करके मशरूम ट्री कप भी बना सकते हैं।
अवगुण:
- अभी इसका का कोई अवगुण ज्ञात नहीं है।
10 . प्लेग्रो वाटर टीथर
हल्का और कुछ अलग डिजाइन का टीथर खरीदने की सोच रहे हैं, तो प्लेग्रो के इस प्रोडक्ट पर गौर कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसे बच्चों के छोटे हाथों को देखते हुए इसका आकार बनाया गया है। बच्चों के लिए सुरक्षित होने के साथ ही रंग-बिरंगा है, जो आपके बच्चे को जरूर पसंद आएगा।
गुण:
- यह जिराफ के डिजाइन में आता है, जो बच्चों को आकर्षित करता है।
- नरम और चबाने में आसान लगता है।
- पानी से भरा हुआ है, जिसे फ्रिज में ठंडा करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बीपीए फ्री है।
अवगुण:
- हालांकि, ग्राहकों ने अब तक इसको लेकर ऐसी कोई शिकायत तो नहीं की है, लेकिन कुछ बच्चों को यह बड़ा लग सकता है।
11. डाकोस सिमुलेशन कॉर्न टीथ सूथर
शानदार डिजाइन और दिखने में दूसरे प्रोडक्ट से एकदम अलग टीथर खरीदना चाहते हैं, तो डाकोस एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस कंपनी ने कॉर्न के आकार का टीथर बनाया है, जो बच्चों के मन को काफी भा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह इकोफ्रेंडली और टिकाऊ है। इसे बच्चों के लिए सुरक्षित सिलिकॉन से बनाया गया है। सॉफ्ट होने की वजह से यह मसूड़ों पर अच्छे से मसाज करता है।
गुण:
- डिशवॉशर सुरक्षित है।
- स्टरलाइज कर सकते हैं।
- बच्चों के मुंह के हिसाब से डिजाइन किया गया है, ताकि न यह गले में अटके और न ही चबाने में दिक्कत हो।
- इस टीथर में टूथब्रश बना हुआ है, जो मसूड़ों की सफाई करने के साथ ही उसकी मसाज भी कर सकता है।
- बच्चों की इस पर अच्छी ग्रिप बन सकती है।
- फूड ग्रेड सिलिकॉन से युक्त है।
- फ्थालेट्स, लेड, पीवीसी, बीपीएस और बीपीए जैसे केमिकल से मुक्त है।
अवगुण:
- फिलहाल, इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है।
12. हनी बू
अगर आप चाहते हैं कि एक ही प्रोडक्ट बेस्ट पेसिफायर और टीथर का काम करे, तो हनी बू के इस प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। बच्चे की कुछ चूसने की इच्छा को शांत करने के साथ ही दांत आते समय मसूड़ों में होने वाली खुजली से यह टीथर राहत दिला सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे नो-चोक डिजाइन के साथ बनाया गया है, जो न बच्चे के गले में अटकता है और न बच्चे इसे निगल सकते हैं।
गुण:
- नॉन टॉक्सिक है।
- बीपीए केमकिल फ्री सिलिकॉन।
- आसानी से साफ हो जाता है।
- इसे डिशवॉशर से धो सकते हैं।
- स्टरलाइज किया जा सकता है।
- इसकी कैप में फल डालकर भी बच्चे को दिया जा सकता है, जिसे चूसकर व चबाकर बच्चे फल में मौजूद पौष्टिक तत्व को ग्रहण कर सकते हैं।
अवगुण:
- बच्चों को वजन में थोड़ा भारी लग सकता है।
बेबी टीथर खरीदते समय सावधानी बरतना भी जरूरी है, जिसके बारे में आगे बताया गया है।
बेबी टीथर खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें
बच्चे के लिए टीथर खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। क्या हैं वो जरूरी बातें, आइए जानते हैं।
- सॉफ्टनेस: टीथर का सिलिकॉन सॉफ्ट होना चाहिए। यह बच्चे के मसूड़ों को अच्छे से मसाज करने के साथ ही इन्हें किसी भी तरह की हानि से बचाता है।
- साइज: टीथर न ज्यादा छोटा हो और न बड़ा होना चाहिए। अगर टीथर बड़ा होगा, तो बच्चे को उसे चबाने में समस्या होगी। बच्चे उसे मुंह में नहीं रख पाएंगे। वहीं, टीथर छोटा होगा, तो उसके गले में अटकने का खतरा बना रहेगा। इसी वजह से इसके साइज का खास ख्याल रखें।
- केमिकल फ्री: टीथर खरीदते समय हमेशा ध्यान दें कि वह हानिकारक रसायन जैसे बीपीए व लेड से रहित हो। ध्यान दें कि इसे बच्चे मुंह में रखते हैं और चबाते हैं, अगर इसमें हानिकारक केमिकल होगा, तो वह बच्चे के स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।
- फूड ग्रेड: टीथर केमिकल फ्री होने के साथ ही फूड ग्रेड वाला भी होना चाहिए। फूड ग्रेड वाली चीजें बच्चों के लिए सुरक्षित होती हैं।
- ग्रिप : टीथर की ग्रिप यानी पकड़ अच्छी होनी चाहिए, ताकि बच्चे इसे आसानी से पकड़ सकें। साथ ही एंटी-स्लिप होना भी जरूरी है, ताकि बच्चे के हाथ से यह बार-बार नीचे न गिरे।
- रेफ्रिजरेटर फ्रेंडली: कुछ टीथर ऐसे होते हैं, जिन्हें फ्रिज में रखा जा सकता है। इसका फायदा यह है कि ठंडे टीथर से बच्चे को मसूड़े की खूजली और दर्द से कुछ राहत मिल सकती है।
बाजार में मौजूद कई तरह के टीथर के बारे में हमने आपको यहां बताया है। अब अपने बच्चे की जरूरत के हिसाब से आप सबसे अच्छे टीथर का चयन करके उसे खरीद सकते हैं। बस ध्यान दें कि टीथर के जमीन पर गिरने के बाद बच्चा उसे सीधा मुंह पर न डाल लें, ऐसा करने से बैक्टीरिया टीथर के साथ पेट में पहुंच सकते हैं। आप इस टीथर को खरीदने के लिए हर प्रोडक्ट के नीचे दिए गए बाय नाउ बटन पर क्लिक कर सकते हैं। बच्चों से जुड़े ऐसे और प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए आप मॉमजंक्शन के अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।











