इसमें कोई दो राय नहीं कि सभी माता-पिता अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देते हैं। इसके लिए साबुन, ऑयल, पाउडर व क्रीम आदि अच्छी क्वालिटी के लेते हैं। अगर आप इन चीजों में इतनी सावधानी बरतते हैं, तो फिर उनके कपड़े, खिलौने व अन्य चीजें साफ करने में इतनी अनदेखी क्यों? कहने का मतलब यह है कि शिशु से जुड़ी हर चीज को साफ करने के लिए अच्छा लिक्विड क्लींजर यूज करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि ये लिक्विड क्लिंजर क्या है, तो उसके लिए आप मॉमजंक्शन का यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। यहां हम बच्चों के लिए सबसे अच्छे लिक्विड क्लींजर की लिस्ट लेकर आए हैं। साथ ही हम इन लिक्विड क्लींजर का चुनाव करते समय ध्यान देने वाली बातें भी बताएंगे।
चलिए, लेख के पहले भाग में हम सबसे बेस्ट बेबी लिक्विड क्लींजर के बारे में जानते हैं।
भारत में उपलब्ध 10 सबसे उत्तम बेबी लिक्विड क्लींजर | best liquid cleanser for babies in india
भारत में कई तरह के बेबी लिक्विड क्लींजर उपलब्ध हैं, जिनमें से टॉप 10 ब्रांड के नाम हम नीचे बता रहे हैं।
1. मी मी एंटी बैक्टीरियल बेबी लिक्विड क्लींजर
मी मी बच्चों की देखभाल के लिए कई तरह के उत्पाद तैयार करने वाली प्रचलित कंपनी है। उन्हीं में से एक मी मी एंटी-बैक्टीरियल बेबी लिक्विड क्लींजर भी है। इसे नैचुरल, बायोडिग्रेडेबल और खाद्य सामग्री द्वारा तैयार किया जाता है। इसकी मदद से बच्चों के खिलौने और पेसिफायर से बैक्टीरिया को पूरी तरह मिटाया जा सकता है। इसे विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट किया गया है, जिससे यह साबित हुआ है कि यह एंटी-बैक्टीरियल और नॉन-टॉक्सिक है। इसे तीन महीने और उससे अधिक उम्र के शिशु के वस्तुओं के लिए उपयोग किया जा सकता है।
गुण:
- पेसिफायर (चुसनी) से दूध के गंध को हटा सकता है।
- प्लास्टिक की चीजों को अच्छी तरह साफ कर सकता है।
- इसमें किसी तरह के नुकसानदायक केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है।
- यह नॉन-टॉक्सिक होता है, जिस कारण इसके इस्तेमाल से बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
- एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव होने के कारण यह 99.99% तक बैक्टीरिया से छुटकारा दिला सकता है।
- इससे छोटे बच्चों को दिए जाने वाले फल व सब्जियों को भी साफ किया जा सकता है।
- अच्छी पैकेजिंग के साथ आता है।
अवगुण:
- इसकी गंध काफी तेज होती है, जो साफ की गई चीजों पर रह जाती है।
2. पिजन लिक्विड क्लींजर फॉर नर्सिंग प्रोडक्ट
पिजन कंपनी के अनुसार, यह एक तरह का प्राकृतिक क्लींजर होता है, जिसे हानिकारक रासायनिक मुक्त और बायोडिग्रेडेबल अर्क से बनाया जाता है। यह दूध के बैक्टीरिया को नष्ट करने में अधिक प्रभावी होता है। साथ ही जिद्दी दाग को भी दूर करने में मदद कर सकता है।
गुण:
- यह 100% खाद्य सामग्री से बना होता है।
- कंपनी का दावा है कि यह 99.99 प्रतिशत बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है।
- इससे दूध की बोतल, निपल व खिलौने आदि को साफ किया जा सकता है।
- इससे सब्जियों और फलों की भी सफाई की जा सकती है।
- सब्जियों पर लगे कीटनाशकों को हटाने में मदद कर सकता है।
- इस क्लींजर की बोतल की बनावट अधिक मजबूत होती है।
- इसे ट्रैवलिंग के दौरान भी साथ में रखा जा सकता है।
अवगुण:
- इसकी खुशबू अच्छी नहीं होती है।
3. मदर स्पर्श नैचुरल बेबी लिक्विड क्लींजर
जिनके घर छोटे बच्चे है, वो बखूबी जानते हैं कि मदर स्पर्श के प्रोडक्ट काफी विश्वसनीय होते हैं। ऐसे में बच्चों के चीजों को साफ करने के लिए मदर स्पर्श नैचुरल बेबी लिक्विड क्लींजर का उपयोग करना सही निर्णय साबित हो सकता है। इस कंपनी का दावा है कि इस क्लींजर को पौधों से प्राप्त सामग्री द्वारा बनाया जाता है, जो दूध के बोतल, पेसिफायर (चुसनी) और अन्य चीजों से बैक्टीरिया को हटाने में मदद कर सकता है।
गुण:
- दूध की गंध को दूर कर सकता है।
- यह पंप स्प्रे बोतल में आता है, जिस कारण लिक्विड के संपर्क में आए बिना इससे बच्चे की चीजों को साफ किया जा सकता है।
- इसमें पैराबेंस, सल्फेट, मिनरल ऑयल और सिंथेटिक डाई नहीं होता है।
- प्राकृतिक गुणों से समृद्ध होता है।
- इसे कैसे यूज करना है, इस बारे में बोतल पर लिखा हुआ है।
अवगुण:
- इस क्लींजर का असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
4. लवलैप लिक्विड क्लींजर रिफिल
लवलैप लिक्विड क्लींजर रिफिल बच्चों की देखभाल में अहम भूमिका निभा सकता है। इस क्लींजर के उपयोग से बच्चों के आसपास हाइजीन को बनाए रखा जा सकता है। दरअसल, इस क्लींजर में एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव पाए जाते हैं, जो प्रभावी रूप से बैक्टीरिया को नष्ट करने का काम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बच्चों को बैक्टीरिया से होने वाले जोखिम से दूर रखा जा सकता है।
गुण:
- यह नॉन-टॉक्सिक होता है।
- इसमें किसी तरह के कृत्रिम रंग का उपयोग नहीं किया जाता है।
- यह फॉस्फेट (Phosphate) और फ्लुओरेसेंस (Fluorescence) जैसे केमिकल से फ्री होता है।
- जिद्दी दाग को हटाकर फिर से जमा होने से रोक सकता है।
अवगुण:
- इसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट नामक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है।
5. मोम एंड वर्ल्ड बेबी एंटी बैक्टीरियल लिक्विड क्लींजर
मॉम एंड वर्ल्ड लिक्विड बेबी क्लींजर एक उत्तम प्रोडक्ट है, जो प्राकृतिक अवयवों द्वारा बना होता है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट के निर्माण में नीम और नींबू का उपयोग किया जाता है, जो दूध की गंध व बैक्टीरिया और बोतल व खिलौने पर जमा गंदगी को अच्छी तरह साफ करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होता है।
गुण:
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव पाए जाते हैं।
- यह नॉन टॉक्सिक (गैर-विषैले) होता है।
- यह मजबूत बोतल में आता है।
- इसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएलएस), पैराबेन और सिलिकॉन जैसी रसायन नहीं होते हैं।
- इसे इंटरनैशनल स्टैंडर्ड ऑफ सेफ्टी एंड हाइजीन के अनुसार बनाया गया है।
- कंपनी का कहना है कि इस लिक्विड की मदद से फल व सब्जियों पर जमा पेस्टिसाइड्स को साफ किया जा सकता है।
अवगुण:
- इस लिक्विड का असर अधिक लंबे समय तक नहीं रह पाता है।
6. टिफ्फी एंड टॉफी मल्टी यूसेज बेबी लिक्विड क्लींजर
इस बेबी लिक्विड क्लींजर को प्राकृतिक बायोडिग्रेडेबल और पौधों के अर्क का उपयोग करके बनाया जाता है। इसलिए, इसमें किसी तरह की नॉन-टॉक्सिक सामग्री नहीं होती। साथ ही इसमें किसी तरह के कृत्रिम रंग भी नहीं होते हैं। इस क्लींजर की प्रकृति बच्चों की त्वचा के अनुकूल होती है, जिस कारण बच्चों को इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
गुण:
- प्लास्टिक और स्टील दोनों तरह की सामग्रियों के लिए उपयोगी है।
- फॉस्फेट और कोलोरेंट फ्री होता है।
- बैक्टीरिया को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।
- यह किफायती होता है।
अवगुण:
- यह ज्यादा देर तक बैक्टीरिया को उत्पन्न होने से नहीं रोक सकता है।
7. मॉरिसन बेबी ड्रीम बोटल एंड एसेसरीज क्लीनर
यह क्लीनर बच्चों के चीजों को साफ करने के लिए अच्छा प्रोडक्ट साबित हो सकता है। यह एक तरल पदार्थ होता है, जो आसानी से अच्छी सफाई में मददगार साबित हो सकता है। इसे 100% प्राकृतिक सामग्रियों द्वारा बनाया जाता है और यह बच्चों की त्वचा के अनुकूल होता है। इस लिक्विड से बच्चे की चुसनी को साफ करने के बाद किसी तरह के नुकसान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।
गुण:
- यह 99.9% बैक्टीरिया और फंगस को मार सकता है।
- यह खिलौनों पर लगे दाग और गंध को हटाने का काम कर सकता है।
- यह फलों और सब्जियों से भी गंदगी को निकालने के लिए उपयोगी होता है।
- यह सस्ता होता है।
- इसमें नुकसानदायक केमिकल नहीं होता है।
अवगुण:
- इस क्लीनर का असर अधिक समय तक नहीं रहता है।
8. कैमरा बोटल एंड निप्पल क्लींजर
इस लिक्विड क्लींजर को विशेष रूप से बेबी फीडिंग उत्पादों और एसेसरीज जैसे बोतल, पेसिफायर, ड्रिंकिंग कप, प्लेट और बाउल को प्रभावी ढंग से साफ करने के लिए बनाया गया है। इसके निर्माण में स्टेन रिमूवल फॉर्मूला का उपयोग किया जाता है, जो छोटे बच्चों लिए सुरक्षित होता है।
गुण:
- इसमें डाई और फॉस्फेट जैसे पदार्थ नहीं होते हैं।
- विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट किया गया होता है।
- यह नॉन टॉक्सिक होता है।
- इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव पाए जाते हैं, जो एलर्जी के जोखिम को कम कर सकते हैं।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स का कहना है कि इसमें पानी मिला हुआ होता है, जो क्लींजर के प्रभाव को कम कर सकता है। इसलिए, इसे विश्वसनीय डीलर से ही खरीदें।
9. फर्लिन लिक्विड क्लींजर 2.0
फर्लिन लिक्विड क्लींजर बच्चों से लेकर पूरे परिवार तक के लिए उपयोगी हो सकता है। इसे मुख्य रूप से बोतल, चुसनी, टेबल, फल और सब्जियों को साफ करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल नहीं होता है, इसलिए इसे बच्चों के लिए सबसे अच्छा लिक्विड क्लींजर कहा जा सकता है।
गुण:
- यह फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) द्वारा प्रमाणित है।
- दूध की गंध को दूर कर सकता है।
- बैक्टीरिया और फंगस से छुटकारा दिला सकता है।
- यह किफायती मूल्य का होता है।
- इसे उपयोग करना आसान होता है।
- यह फास्फोरस, फॉस्फेट और फ्लुओरेसेंस से मुक्त होता है। साथ ही यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए माइल्ड और नॉन-इर्रिटेट होता है।
- कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसकी क्वॉलिटी अच्छी नहीं होती है।
10. टोडी बेबी बोटल एंड निप्पल लिक्विड क्लींजर
सबसे अच्छे लिक्विड क्लींजर की लिस्ट में टोडी बेबी बोटल एंड निप्पल लिक्विड क्लींजर का भी नाम शामिल है। इसे खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के अनुकूल तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल कर बच्चों की बोतल, पेसिफायर, ड्रिंक कप, प्लेट और बाउल को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है।
गुण:
- इसमें डाई और फॉस्फेट नहीं होता है।
- इसे बायोडिग्रेडेबल द्वारा बनाया जाता है।
- 9% बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।
- इसकी सुगंध अच्छी होती है।
- इस प्रोडक्ट की बोतल काफी मजबूत होती है।
अवगुण:
- इसका असर लंबे समय तक नहीं रहा पता है।
चलिए, अब जान लेते हैं कि बच्चों के लिए लिक्विड क्लींजर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों की बोतल और अन्य चीजें धोने के लिए लिक्विड क्लींजर खरीदते वक्त ध्यान देने वाली बातें
बच्चों के बेहतर हाइजीन के लिए लिक्विड क्लींजर खरीदते समय निम्न बातों पर जरूर गौर करें:
- लिक्विड क्लींजर ऑर्गेनिक तत्वों से बना होना चाहिए।
- क्लींजर एंटी-माइक्रोबियल गुणों से समृद्ध होना चाहिए।
- एफडीए द्वारा प्रमाणित हो।
- इसमें पैराबेंस और सल्फेट जैसी केमिकल का इस्तेमाल न किया गया हो।
- लिक्विड क्लींजर नॉन-टॉक्सिक होना चाहिए।
- क्लींजर की बोतल पर लिखी गई सभी सामग्रियों को एक बार जरूर पढ़ लें, ताकि पता चल सके कि उसमें क्या-क्या होता है।
- लिक्विड बच्चों के अनुकूल होना चाहिए, जिसकी जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई हो।
इस लेख से यह तो स्पष्ट हो गया कि बच्चों की चीजों को साफ करने के लिए लिक्विड क्लींजर जरूरी है। इसलिए, अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनके चीजों को साफ करने के लिए ऊपर बताए गए किसी एक क्लींजर को खरीद सकते हैं। क्लींजर को खरीदने के लिए बस आपको बाय नाउ बटन पर क्लिक करना है और प्रोडक्ट सीधा आपके घर डिलीवर होगा। बच्चों से जुड़े ऐसे और प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।












