शिशु जैसे-जैसे बड़े होने लगते हैं, उनकी जरूरतें भी बढ़ने लगती हैं। उन्हीं में से एक है चुसनी। दरअसल, एक मां को अपने नन्हे शिशु का विशेष ख्याल रखना पड़ता है और अगर मां घर के कामों के लिए उनसे थोड़ी देर के लिए भी दूर होती है, तो वे रोने लगते हैं। ऐसे में एक चुसनी उन्हें शांत कराने और आरामदायक नींद देने में मददगार हो सकती है। वैसे मार्केट में आपको विभिन्न तरह के बेबी निबलर दिख जाएंगे, ऐसे में बेबी के लिए कौन-सी चुसनी अच्छी होगी, यह अहम सवाल हो सकता है। इस सवाल का जवाब देने में मॉमजंक्शन का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। हमारे साथ जानिए बाजार में मौजूद 13 बेस्ट निबलर के नाम और उनकी खूबियां, ताकि आप स्वयं से अपने शिशु के लिए सही चुसनी का चुनाव कर पाएं।
बच्चों के लिए 13 सबसे अच्छी चुसनी (6 महीने से अधिक)
1. फिशर – प्राइस अल्ट्रा केयर फूड निबलर
यह एक 2 इन 1 चुसनी है, जिसमें फूड होल्डर भी है। माता-पिता इसके फूड होल्डर में बच्चे के पसंद का भोजन डाल सकते हैं, जिससे कि उनमें खुद ब खुद खाने की आदत बनें। इसके साथ ही यह टीथिंग टॉय भी है, जिसे चबाते रहने से शिशु के मुंह का व्यायाम होता रहता है।
खूबियां
- यह सॉफ्ट सिलिकॉन से बना है।
- फूड-ग्रेड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
- बीपीए (एक प्रकार का केमिकल) मुक्त है।
- नॉन-टॉक्सिक है।
- एंटी-चोक है यानी गले में अटकने का जोखिम नहीं है।
- यह 6 महीने या उससे बड़े बच्चे के लिए उपयुक्त है।
- इसमें कवर भी दिया गया है।
2. मी मी फ्रूट एंड फूड निबलर
मी मी बच्चों के प्रोडक्ट के प्रसिद्ध ब्रांड्स में से एक है। शिशु के लिए यह निबलर सुरक्षित है और इस चुसनी के साथ बच्चा खाद्य पदार्थों का आनंद ले सकता है। इतना ही नहीं, यह एक अच्छी क्वालिटी का बेबी निबलर है, जो एफडीए और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप है।
खूबियां
- यह नरम सिलिकॉन से बना है।
- यह सुरक्षित है और इसे बीपीए मुक्त फूड ग्रेड पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक से बनाया गया है।
- इसमें नरम सिलिकॉन सैक होता है, जो जल्दी और आसानी से हल्के-फुल्के भोजन से भरा जा सकता है।
- इसे बच्चे को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे कि वो आसानी से इसे पकड़ और उपयोग कर सके।
- शिशु के मसूड़ों और दांतों के लिए आरामदायक है।
- इसमें कैप दी गई है, जिससे कि स्वछता बनी रहे।
- इसमें लॉक है, जिससे कि निप्पल में मौजूद खाद्य पदार्थ गिरे नहीं।
- यह हल्का है।
- इसे यात्रा के दौरान भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
3. लवलैप सिलिकॉन फूड / फ्रूट निबलर, सॉफ्ट पेसिफायर/फीडर फॉर बेबी, पर्ली ग्रीन
अपने बच्चे के लिए आप लवलैप की इस चुसनी का चयन भी कर सकते हैं। यह एक आकर्षक डिजाइन वाला चुसनी है, जो शिशु के लिए सुरक्षित है। इसमें छोटे छेद मौजूद हैं, जिससे शिशु को खाद्य पदार्थों को चूसने या खाने में आसानी हो सकती है।
खूबियां
- यह लीकप्रूफ है।
- बच्चे को व्यस्त रखने के लिए आकर्षक हैंडल का डिजाइन है।
- इसे 100% नरम सिलिकॉन और बीपीए मुक्त फूड ग्रेड प्लास्टिक से तैयार किया गया है।
- यह चुसनी एक सुरक्षात्मक कवर के साथ आती है।
- इसे आसानी से साफ और स्टरलाइज किया जा सकता है।
4. सेफ-ओ-किड – पैक ऑफ 1 – हाई क्वालिटी, बीपीए फ्री, वेजी फीड निबलर, फ्रूट निबलर / सिलिकॉन फूड, सॉफ्ट पेसिफायर / फीडर फॉर बेबी – ब्लू एंड ऑरेंज
ब्लू और ऑरेंज रंग का यह पेसिफायर शिशु के लिए न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि उनका मन बहलाने और उन्हें खुद से खाने के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा साधन भी है। हाइजीन का ध्यान रखते हुए इसके लिए कवर दी गई है।
खूबियां
- यह नॉन-टॉक्सिक और बीपीए मुक्त मटेरियल से तैयार किया गया है।
- शिशु इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
- आपका बच्चा सुरक्षित रूप से फल और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थों का आनंद ले सकता है।
5. बी बेबी सिलिकॉन फूड एंड फ्रूट निबलर
बच्चे के आहार में नए खाद्य पदार्थों का परिचय माता-पिता और बच्चे दोनों के लिए एक खास अनुभव हो सकता है।
ऐसे में यह निबलर इस अनुभव को और यादगार बनाने में मदद कर सकता है। गुलाबी रंग की यह चुसनी 2 इन 1 काम करने में सहायक हो सकती है। यह एक फूड एंड फ्रूट निबलर के साथ ही मसूड़ों को आराम देने वाला टीथिंग खिलौना भी है।
खूबियां
- सुरक्षित और नॉन-टॉक्सिक पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक और सिलिकॉन से बनाया गया है।
- 100 प्रतिशत बीपीए मुक्त है।
- स्मार्ट एंटी-चोकिंग डिजाइन से युक्त।
- यह 4 और 6 महीने के बच्चे के लिए उनकी जरूरत अनुसार अलग-अलग आकार में मौजूद है।
- इसमें प्रोटेक्टिव कैप लगा है।
- इसे धोना आसान है।
6. एसवाईजीए (SYGA) मीडियम फ्रेश फूड निबलर, फ्रूट फीडर निप्पल पेसिफायर बॉटल_पिंक
अपने छह महीने के शिशु के लिए आप इस पेसिफायर का चुनाव कर सकते हैं। यह बच्चों के लिए सुरक्षित है और इसे फूड ग्रेड सिलिकॉन से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बीपीए, लैटेक्स, पेट्रोलियम, लीड और फ्थेलेट (Phthalates) फ्री है।
खूबियां
- इसे चबाना, चूसना और साफ करना आसान है।
- यह आसानी से खाद्य पदार्थों की थोड़ी मात्रा को स्टोर कर सकता है।
- यह मसूड़ों के लिए एक व्यायाम का काम कर सकता है।
- विभिन्न आकारों और अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं।
7. रैबिटेट हाइजीनिक स्नैप लॉक निबलर सिलिकॉन फ्रूट फीडर (ग्रीन)
अगर शिशु को ठोस आहार देना शुरू कर रहे हैं तो यह चुसनी आपके काम को आसान बना सकती है। टीथिंग के दौरान यह बेबी निबलर बच्चे को आराम दिलाने में सहायक हो सकती है। यह एक उत्तम क्वालिटी का बेबी निबलर है।
खूबियां
- कीटाणुओं को दूर रखने के लिए डस्ट प्रूफ कवर।
- फूड ग्रेड सिलिकॉन से बनाया गया है।
- इसमें हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
- यह एंटी-चोकिंग है।
- इसका डिजाइन आकर्षक है।
- इसे साफ करना आसान है।
8. नेपी (NEPEE) सिलिकॉन बेबी फ्रेश फ्रूट फूड फीडर / पेसिफायर फीडर निबलर मल्टीकलर
नन्हें हाथों के लिए आसान ग्रिप के साथ यह पेसिफायर बच्चे को सुखद एहसास दिलाने के साथ-साथ उनके अंदर सिखने की क्षमता बढ़ाने में भी कुछ हद तक सहायक हो सकता है। अगर बच्चा रोता है तो उसे यह चुसनी देकर शांत करवाया जा सकता है। इसका आकर्षक डिजाइन बच्चों का ध्यान खींचने के लिए काफी है।
खूबियां
- उच्च गुणवत्ता वाले फूड ग्रेड सिलिकॉन रबर से बना है।
- नॉनटॉक्सिक और कृत्रिम स्वाद से मुक्त है।
- मसूड़ों की परेशानी से कुछ हद तक राहत दिला सकता है।
- एंटी-चोकिंग है, इसलिए शिशु के लिए सुरक्षित है।
- आसानी से धोया जा सकता है।
9. बेबीगो ऑर्गेनिक बेबीज बीपीए-फ्री सिलिकॉन फूड निबलर फॉर फ्रूट एंड वेजी
यह बेबी निबलर खासतौर पर 6-12 महीने तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। यह कई खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है। इसके साथ ही इसका हैंडल काफी आकर्षक है, जिसमें झुनझुने लगे हैं। इसे बनाने में हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे बच्चों के लिए एक सुरक्षित प्रोडक्ट माना गया है।
खूबियां
- यह लीकप्रूफ है।
- यह बीपीए फ्री और नॉन-टॉक्सिक है।
- शिशु आसानी से इसे चूस और चबा सकते हैं।
- यह एंटी-चोकिंग है।
- इसके साथ कवर दिया गया है।
- इसका हैंडल ग्रिप अच्छा है, जिससे शिशु इसे आसानी से पकड़ सकते हैं।
- इसे आसानी से धोया और स्टरलाइज किया जा सकता है।
10. फर्स्ट ट्रेंड फ्रूट एंड वेजिटेबल निबलर (पर्पल)
बच्चे के बेस्ट बेबी निबलर में एक नाम फर्स्ट ट्रेंड फ्रूट एंड वेजिटेबल निबलर का भी है। यह निप्पल के आकार की चुसनी बच्चे को शांत और उनके मसूड़ों को आराम देने में सहायक हो सकती है। यह आसानी से उपयोग किया जाने वाला निबलर है।
खूबियां
- यह नॉन-टॉक्सिक और बीपीए मुक्त है।
- बच्चों के लिए इसे पकड़ना आसान है।
- एंटी-चोकिंग है।
- इसे आसानी से उपयोग और धोया जा सकता है।
11. हनी बू बीपीए-फ्री सिलिकॉन फूड निबलर फ्रूट फॉर फ्रूट एंड वेजी
शिशु को ठोस आहार की तरफ आकर्षित करने के लिए यह बेबी निबलर सहायक हो सकता है। इस फ्रूट निबलर में एक सुरक्षित सिलिकॉन निप्पल है, जो बच्चे की जरूरत और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह बच्चे के लिए टीथर और एक झुनझुने, की तरह काम कर सकता है।
खूबियां
- यह सिलिकॉन से बना है।
- किसी भी तरह का केमिकल नहीं है।
- यह नॉन-टॉक्सिक है और बच्चे के लिए सुरक्षित है।
- यह 6 से 12 महीने के बच्चे के लिए उपयुक्त है।
- आकर्षक झुनझुने जैसा हैंडल दिया गया है।
- आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
12. चिक बडी बेबी फूड फीडर, रीयूजेबल फ्रेश फ्रूट फीडर पेसिफायर बीपीए-फ्री इन्फेंट टीथिंग टॉय (ब्लू)
यह एक नॉन-टॉक्सिक, हीट रेसिस्टेंट, मुलायम और लचीला बेबी निबलर है। यह एक अच्छी गुणवत्ता वाला निबलर है, जिसे बच्चे की जरूरत के अनुसार डिजाइन किया गया है। यह आसानी से उपयोग किया जाने वाला और शिशु के मसूड़ों को आराम देने वाला बेबी निबलर है।
खूबियां
- सॉफ्ट फूड ग्रेड सिलिकॉन से बना निप्पल, जो चबाते वक्त बच्चे को आराम देता है।
- दांतों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।
- इसका हैंडल स्लिप नहीं करता है।
- बीपीए और पीवीसी फ्री है।
- सीपीसी (CPC) सर्टिफाइड है।
- डस्टप्रूफ कैप है।
- आसानी से साफ किया जाने वाला प्रोडक्ट है।
- इसे एक अच्छे गिफ्ट के रूप में भी दिया जा सकता है।
13. मैक्सबेल बेबी फूड फ्रूट फीडर पेसिफायर सॉफ्ट सिलिकॉन मेश इन्फेंट टीथिंग टॉय (ग्रीन)
यह बेबी निबलर उच्चतम फूड ग्रेड सिलिकॉन से बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल (बीपीए और लैटेक्स) का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
खूबियां
- सॉफ्ट और अच्छी क्वालिटी का बेबी निबलर है।
- टीथिंग के दौरान शिशु को मसूड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है।
- इसमें जल्दी दाग नहीं लगता है।
- इसे आसानी से धोया और उपयोग किया जा सकता है।
- इसके साथ कवर भी दिया गया है।
- इसके हैंडल की पकड़ अच्छी है।
- यह गिफ्ट के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।
अब आगे जानिए बेबी निबलर खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
बेबी के लिए चुसनी (baby nibbler) खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें
बच्चे के लिए चुसनी का चुनाव करते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें –
- हमेशा प्रसिद्ध ब्रांड और अच्छी क्वालिटी का ही बेबी निबलर खरीदें।
- शिशु की उम्र के अनुसार ही चुसनी का चुनाव करें।
- बच्चों के लिए सिलिकॉन से बनी चुसनी ही खरीदें, क्योंकि इन्हें सुरक्षित माना जाता है (1)।
- बीपीए मुक्त चुसनी का ही चुनाव करें। यह एक प्रकार का केमिकल होता है, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है (2) (3)।
- हमेशा एफडीए और सीपीसी प्रमाणित चुसनी खरीदें।
- हमेशा शिशु के लिए स्वाद और गंध रहित चुसनी का ही चुनाव करें। कुछ लोग शहद युक्त चुसनी खरीदते हैं, जो कि सही नहीं है। इससे शिशु के दांत सड़ सकते हैं।
- साथी ही चुसनी का आकार बच्चे के मुंह के अनुरूप ही होना चाहिए।
आशा करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने बच्चे के लिए सटीक चुसनी का चुनाव स्वयं कर पाएंगे। शिशु को बेबी निबलर देने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन ध्यान रहे कि बच्चे को अधिक इसका उपयोग न कराएं। अधिक उपयोग से शिशु को इसकी आदत भी लग सकती है। इसके अलावा, बेबी निबलर की सफाई का भी पूरा ध्यान रखें, ताकि उससे शिशु को कोई संक्रमण न हो। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप लेख में बताए गए बेबी निबलर में से अपने बच्चे की उम्र के अनुसार चुसनी का चयन कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।









