बढ़ती उम्र के साथ बच्चे हर काम खुद से करने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे वह हाथों से कप पकड़ना हो या खुद से खाना खाना। वो बात और है कि इस चक्कर में वो अपने हाथ, मुंह और कपड़े गंदे कर लेते हैं, लेकिन इससे ही तो वो कुछ नया सीखते हैं। जहां पानी पीने के लिए उनके लिए सबसे अच्छे सिप्पी कप का उपयोग किया जाता है, वहीं खाने के लिए फीडिंग डिश का उपयोग कर सकते हैं। जी हां, फीडिंग डिश के जरिए उनके लिए कुछ भी खाना थोड़ा आसान हो जाता है। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम आपको बताएंगे बाजार में उपलब्ध फीडिंग डिश के कुछ बेहतरीन ब्रांड्स के बारे में, जिससे आपको अपने शिशु के लिए सबसे अच्छे प्रोडक्ट का चयन करने में मदद मिलेगी।
आइए, बच्चों के लिए सबसे अच्छे फीडिंग डिश के ब्रांड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बच्चों के लिए 8 सबसे अच्छे फीडिंग डिश/बाउल | Best Feeding Dish For Baby
यहां हम फीडिंग डिश/बाउल की खूबियों के साथ-साथ कुछ खामियों के बारे में बताएंगे। इससे आपके लिए यह चयन करना आसान हो जाएगा कि इनमें से आपके लिए बेस्ट क्या है। साथ ही हमने हर प्रोडक्ट के साथ अमेजन लिंक दिया है। आप बस बाय नाउ बटन पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को ऑर्डर कर सकते हैं।
1. ऑरेनेम पोर्टेबल नॉन स्पिल फीडिंग टॉडलर गायरो बाउल

बच्चों के लिए सबसे अच्छे फीडिंग कप की लिस्ट में पहला नाम आता है ऑरेनेम के इस फीडिंग बाउल का। यह बाउल बेहद ही यूनिक डिजाइन का है, जिसमें बाउल एक रिंग के बीच में लगा हुआ है। इस रिंग की मदद से यह यह कप 360 डिग्री घूम सकता है, जिस कारण यह बच्चों को बहुत पंसद आ सकता है। वहीं, इस रिंग की मदद से बच्चों के लिए इस फीडिंग डिश को उठाना बहुत आसान हो जाता है।
गुण :
- एंटीस्पिल टेक्नोलॉजी के साथ बना हुआ है।
- फीडिंग बाउल को ढकने के लिए ढक्कन भी दिया जाता है।
- इसे साफ करना आसान है।
- आकर्षक रंग में उपलब्ध है।
- लाइट वेट है।
अवगुण :
- यह थोड़ा महंगा है।
2. मंचकिन स्माइल ‘एन स्कूप सक्शन ट्रेनिंग प्लेट एंड स्पून सेट
बेहतरीन डिजाहन और कलर में उपलब्ध यह फीडिंग डिश बच्चों को पसंद आ सकती है। यह डिश एक स्माइली के शेप में बनी हुई है जिस कारण यह बच्चों को लुभा सकती है। वहीं, निर्माता कंपनी का दावा यह भी है कि इस प्लेट के नीचे सक्शन लगा हुआ है, जो प्लेट को टेबल से हिलने नहीं देता है। बताया जाता है कि इस टेक्नोलॉजी से खाने को प्लेट से गिरने से बचाया जा सकता है। इस प्लेट का उपयोग आप अपने 9 महीने से बड़े बच्चे के लिए कर सकते हैं।
गुण :
- प्लेट की गहराई अच्छी है, जिससे खाना बाहर नहीं निकलता।
- बीच में बनी उठी हुई स्माइल और आंखों के सहारे बच्चे के लिए चम्मच से खाना उठाना आसान है।
- प्लेट के साथ चम्मच मुफ्त आता है।
- इसे बीपीए मुक्त मटीरियल से बनाया गया है।
अवगुण :
- समय के साथ-साथ इसका सक्शन बेस खराब हो सकता है।
3. रियांज स्पिल प्रूफ गायरोस्कोपिक बाउल
बात जब सबसे अच्छे फीडिंग बाउल की हो, तो अपने बच्चे के लिए आप रियांज के स्पिल प्रूफ गायरोस्कोपिक बाउल का उपयोग कर सकते हैं। यह बाउल रिंग के बीच लगा होने के कारण 360 डिग्री तक घूम सकता है। बताया जाता है कि इस टेक्नोलॉजी के कारण यह खाने को फैलने से बचाता है। इस बाउल का उपयोग तीन से चार साल तक के बच्चे के लिए किया जा सकता है।
गुण :
- आकर्षक कलर और डिजाइन है।
- यह बाउल बीपीए मुक्त मटीरियल से बना है।
- फूड डेवलपमेंट अथॉरिटी (FDA) द्वारा सर्टिफाइड है।
- डिश वॉशर में धोया जा सकता है।
- उपयोग न करने पर ढक्कन लगाकर रखा जा सकता है।
- मजबूत ग्रिप के लिए रिंग पर तीन हैंडल दिए गए हैं।
- लाइट वेट है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण :
- तीन साल के बच्चे की डाइट के अनुसार बाउल का आकार छोटा है।
4. मार्कस एंड मार्कस सिलिकॉन सक्शन बाउल
बच्चों के लिए सबसे अच्छे फीडिंग बाउल में अगला नाम आता है मार्कस और मार्कस सिलिकॉन सक्शन बाउल का। यह एक चौड़ा बाउल है, जिसके नीचे सक्शन लगा हुआ है। यह सक्शन बाउल को टेबल से चिपके रहने में मदद करता है, जिससे खाना फैलता नहीं है। इसमें आप सूखे खाद्य पदार्थों के साथ-साथ तरल पदार्थ भी दे सकते हैं। अगर आपका बच्चा बैठना सीख गया हो और आप उसे टेबल ट्रेनिंग दे रहे हैं, तो इस फीडिंग बाउल का उपयोग किया जा सकता है।
गुण :
- बीपीए और फ्थालेट जैसे हानिकारक केमिकल मुक्त मटीरियल से बनाया गया है।
- बाउल को पकड़ने के लिए साइड में हैंडल दिए गए हैं।
- माइक्रोवेव सेफ है।
- डिश वॉशर व स्टेरेलाइजर में धोया जा सकता है।
- इसे आसानी से नल के नीचे व साबुन से भी धो सकते हैं।
- विभिन्न आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
अवगुण :
- अभी तक कोई खास अवगुण नजर नहीं आया है।
5. स्किप होप जू ईट नीट प्लेट एंड बाउल
यह तीन पीस का सेट है। इसमें एक प्लेट, एक बाउल और एक ट्रेनिंग रिम शामिल है। यह टिफिन बॉक्स की तरह दिखता है, जिसमें दो से तीन साल तक के बच्चों के लिए आराम से पर्याप्त खाना रखा जा सकता है। इसका उपयोग छह माह से बड़े उम्र के बच्चों के लिए किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका बेस बाउल को फिसलने नहीं देता, जिस कारण बच्चे से खाना बाहर नहीं गिरता है।
गुण :
- सुरक्षित मटीरियल से बनाया गया है।
- माइक्रोवेव सेफ है।
- डिश वॉशर सेफ है।
- बेहतरीन और आकर्षक डिजाइन है।
- विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
अवगुण :
- थोड़ा महंगा है।
6. मामा बियर नॉन-स्लिप सक्शन बाउल
अक्सर बच्चे खाते कम हैं और फैलाते ज्यादा हैं। सूखे खाद्य पदार्थ जैसे – सीरियल व नट्स आदि को वो टेबल पर फैला देते हैं। ऐसे में जरूरत होती है इस तरह के बाउल कि जो टेबल पर चिपक जाए और मामा बियर नॉन-स्लिप सक्शन बाउल कुछ इसी तरह का है। इसके नीचे एक सक्शन लगा होता है, जो टेबल पर चिपक जाता है और खाने को फैलने से रोक सकता है। अगर आपका बच्चा छह महीने से ज्यादा उम्र का है, तो आप इस बाउल का उपयोग कर सकते हैं।
गुण :
- नॉन-टॉक्सिक और बीपीए मुक्त प्लास्टिक से बना है।
- कंपनी का दावा है कि यह बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
- नॉन-स्लिप बाउल है।
- इसमें गीले खाद्य पदार्थ जैसे सरेलेक व ओट्स आदि का सेवन किया जा सकता है।
- डिश वॉशर में आसानी से धोया जा सकता है।
- विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
7. बीबा वीनिंग सिलिकॉन सक्शन बाउल
अगर आपका बच्चा छोटा है और हमेशा खुद खाना खाने की जिद करता है, तो आप उसे बीबा वीनिंग सिलिकॉन सक्शन बाउल में खाना दे सकते हैं। इसके नीचे लगे सक्शन की मदद से यह आसानी से टेबल पर चिपक जाता है और खाने को फैलने से रोक सकता है। वहीं, बच्चे को ट्रेन करने के उद्देश्य से इसका आकार बहुत अच्छा है। बाउल के गहरा होने के कारण इसमें से खाना इधर-उधर गिरता नहीं है। इस सक्शन बाउल का उपयोग 4 महीने से बड़े बच्चे के लिए किया जा सकता है।
गुण :
- सिलिकॉन का बना हुआ है।
- इसे बनाने में बीपीए, लेड और फ्थालेट मुक्त मटीरियल का उपयोग किया गया है।
- मटीरियल मजबूत है और गिरने पर आसानी से टूटता नहीं है।
- इसे डिश वॉशर में धोया जा सकता है।
- माइक्रोवेव सेफ है।
अवगुण :
- पकड़ने के लिए साइड में हैंडल नहीं दिए गए हैं।
- थोड़ा महंगा है।
8. येलो लीफ प्रोडक्ट्स मिक्की मिनी शेप्ड फूड प्लेट
बच्चों के लिए सबसे अच्छी फीडिंग डिश की हमारी लिस्ट में आखिरी नाम है येलो लीफ प्रोडक्ट्स का मिक्की मिनी शेप्ड फूड प्लेट। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह प्लेट मिक्की माउस के चेहरे के शेप में आती है, जिसके कारण यह बच्चों के लिए काफी आकर्षक हो सकती है। इसके दोनों कान बाउल बन सकते हैं और चेहरा प्लेट का काम कर सकता है।
गुण :
- आकर्षक शेप है।
- नॉन-टॉक्सिक और बीपीए मुक्त प्रोडक्ट है।
- कंपनी के अनुसार ड्यूरेबल मटीरियल है।
- डिश वॉशर में आसानी से धोया जा सकता है।
- विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
- माइक्रोवेव सेफ है।
अवगुण :
- फिलहाल, कोई अवगुण मौजूद नहीं है।
आगे जानिए शिशु के लिए फीडिंग बाउल खरीदते समय काम आने वाले जरूरी टिप्स।
बच्चों के लिए फीडिंग डिश/बाउल खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें
जब आप अपने बच्चे के लिए फीडिंग डिश लेने जाते हैं, तो नीचे बताई गई बातों पर जरूर गौर करें :
- सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह फीडिंग बाउल नॉन-टॉक्सिक, बीपीए मुक्त प्लास्टिक या सिलिकॉन से बना हो।
- अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छे फीडिंग बाउल लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि वह फूड डिवेलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सर्टिफाइड हो।
- फीडिंग डिश खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि वह स्पिल-प्रूफ हो, ताकि उसमें से खाना न गिरे।
- वह बच्चों के अनुसार लाइटवेट होना चाहिए, ताकि बच्चा उसे आसानी से उठा पाए।
- बच्चे के लिए लिया गया सबसे अच्छा फीडिंग बाउल धोने में भी आसान होना चाहिए।
- कई बार बच्चे एक बार में दिए गए खाने को खत्म करने के बाद दूसरी बार खाना लेना पसंद नहीं करते। इसलिए, ध्यान रखें कि फीडिंग बाउल का साइज इतना बड़ा होना चाहिए कि उसमें बच्चे का पेट भरने के लिए पर्याप्त खाना आ जाए।
- बच्चों के लिए कोई भी सामान लेते समय ध्यान रखें कि वह आकर्षक रंग और आकार में बना हुआ हो। इससे उन्हें उस सामान का उपयोग करने में दिलचस्पी बनी रहेगी।
- अगर आपका बच्चा रंग व कार्टून आदि समझने लगा हो, तो फीडिंग डिश खरीदते समय उनकी पसंद भी चेक कर लें।
बच्चों को खाना खिलाना एक बहुत मुश्किल काम है, लेकिन जब वे खुद से खाना शुरू कर देते हैं, तो यह काम कुछ हद तक आसान हो जाता है। वहीं, जब खाना उनके पसंदीदा बाउल में दिया जाए, तो वो खाना खाने में दिलचस्पी दिखाने लगते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपके लिए बेस्ट फीडिंग डिश चुनने में आसानी होगी। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए पढ़ते रहें मॉमजंक्शन।






